न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक में ACB का बड़ा एक्शन, 20,000 रुपये की रिश्वत लेते दो प्रोफेसर गिरफ्तार, अटेंडेंस सुधारने के नाम पर मांगी थी रकम

राजस्थान के टोंक में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों ने छात्र की अटेंडेंस सुधारने और परीक्षा में बैठाने के बदले अवैध रकम मांगी थी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 22 May 2026 5:46:45

टोंक में ACB का बड़ा एक्शन, 20,000 रुपये की रिश्वत लेते दो प्रोफेसर गिरफ्तार, अटेंडेंस सुधारने के नाम पर मांगी थी रकम

राजस्थान के टोंक जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस बार कार्रवाई किसी दफ्तर या सरकारी विभाग में नहीं, बल्कि एक निजी विश्वविद्यालय के अंदर हुई है। डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय से दो प्रोफेसरों को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक छात्र की कम उपस्थिति (अटेंडेंस) को नियमित करने और उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दिलाने के बदले अवैध रकम की मांग की थी।

एसीबी के अनुसार यह पूरी घटना टोंक जिले के निवाई स्थित बनस्थली रोड पर स्थित विश्वविद्यालय में सामने आई, जहां एसोसिएट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. मीनू गंगल हाल तथा असिस्टेंट प्रोफेसर रमेश चंद मीणा को ट्रैप कर गिरफ्तार किया गया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर छात्र से अटेंडेंस क्लियर कराने और परीक्षा प्रवेश पत्र जारी कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।

B.Ed छात्र की शिकायत से खुला पूरा मामला

ACB के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई एक छात्र की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता वर्ष 2024-26 सत्र के B.Ed कोर्स में अध्ययनरत है। छात्र ने आरोप लगाया था कि दोनों प्रोफेसरों ने उसकी कम उपस्थिति को नियमित करने और परीक्षा में बैठने की अनुमति देने के लिए पहले 23,000 रुपये की मांग की थी। लगातार दबाव बनाए जाने के बाद छात्र ने मामले की जानकारी ACB को दी।

शिकायत मिलने के बाद ACB टोंक इकाई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सत्यापन प्रक्रिया शुरू की और फिर कार्रवाई की योजना बनाई।

ACB ने बिछाया जाल, रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी

योजना के तहत ACB की टीम ने उप महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज नारायण टोगस की निगरानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के नेतृत्व में ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया। तय रणनीति के अनुसार जब छात्र को कार्यालय में बुलाया गया, तब प्रोफेसर मीनू गंगल ने अपने सहयोगी रमेश चंद मीणा को रिश्वत की रकम लेने के लिए निर्देशित किया।

इसके बाद रमेश मीणा ने शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये स्वीकार किए और उन्हें गिनकर अपनी पैंट की जेब में रख लिया। जैसे ही रकम की पुष्टि हुई, ACB टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली।

आगे की जांच जारी

इस पूरे मामले के बाद ACB ने दोनों प्रोफेसरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव की निगरानी में आगे की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या इस तरह की गतिविधियों में और लोग भी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत