न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के दिमाग को बनाना चाहते हैं शार्प, दिनचर्या में शामिल करें ये एक्टिविटी

हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा तेज और होशियार हो। बच्चों के विकास के लिए स्वस्थ याददाश्त बेहद जरूरी है। कमजोर याददाश्त पढ़ाई से लेकर सभी क्षेत्र में बच्चों के सीखने और विकास करने की क्षमता को प्रभावित करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Mar 2023 4:08:11

बच्चों के दिमाग को बनाना चाहते हैं शार्प, दिनचर्या में शामिल करें ये एक्टिविटी

हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा तेज और होशियार हो। बच्चों के विकास के लिए स्वस्थ याददाश्त बेहद जरूरी है। कमजोर याददाश्त पढ़ाई से लेकर सभी क्षेत्र में बच्चों के सीखने और विकास करने की क्षमता को प्रभावित करती हैं। बच्चों के बेहतर विकास के लिए पेरेंट्स अक्सर बच्चों को हेल्दी डाइट देने पर फोकस करते हैं। लेकिन इसी के साथ ही आपको बच्चों की दिनभर की एक्टिविटी पर भी ध्यान देने की जरूरत हैं। जी हां, अगर आप चाहते हैं कि बच्चों का दिमाग शार्प बने, तो यहां बताई जा रही एक्टिविटी पर ध्यान दें। इन्हें नियमित रुप से करेंगे तो आपका और आपके बच्चे का दिमाग कंप्यूटर से भी तेज दौड़ने लगेगा। आइये जानते हैं इन एक्टिविटी के बारे में...

children mind sharp,activity to make children sharp,parental tips

पजल सॉल्व करवाएं

पजल गेम्स को दिमाग शार्प करने की बेस्ट एक्सरसाइज माना जाता है। ऐसे में आप बच्चों को हर रोज 15-20 मिनट तक पजल सॉल्व करने के लिए दे सकते हैं। इससे बच्चों का दिमाग तेज होता है। साथ ही पजल गेम्स की मदद से आप बच्चों को मोबाइल से भी दूर रख सकते हैं।

children mind sharp,activity to make children sharp,parental tips

गणित का प्रयास

गणित एक ऐसा विषय है जो बच्चे के दिमाग को तेज करता है। इसलिए बच्चों को बचपन से ही गणित का अच्छा अभ्यास कराना चाहिए। इससे दिमाग को तेज करने में मदद मिलेगी। जिन लोगों की गणित में ज्यादा रूची होती है, वो दूसरों की तुलना में ज्यादा बुद्धिमान पाए गए हैं।

children mind sharp,activity to make children sharp,parental tips

क्रिएटिव खेल खिलाएं

बच्चे को तेज तर्रार बनाने के लिए जरूरी है कि आप उसे अलग-अलग क्रिएटिव खेल खेलने के लिए बच्चों को प्रेरित करें। ऐसा करने से बच्चे की लैंग्वेज, कम्युनिकेशन और सोशल स्किल्स अच्छी होती हैं। क्रिएटिव खिलौने बच्चे की कल्पना को विकसित करने का एक बेहतर विकल्प हैं।

children mind sharp,activity to make children sharp,parental tips

पैटर्न का प्रयोग कर पढ़ाए

बच्चों को पैटर्न का प्रयोग कर पढ़ाना उनकी याददाश्त में सुधार करने का एक अच्छा तरीका है। पैटर्न के माध्यम से आप उन्हें वर्णमाला सीखने से लेकर वस्तुओं को वर्गीकृत करने तक की जानकारी दे सकती हैं। पैटर्न में कोडिंग और उसे श्रेणीबद्ध कर अभ्यास करने से यह लंबे समय तक याद रहता है।

इमेजीनेशन होगी मददगार

बच्चों की इमेजीनेशन पावर को बूस्ट करके भी आप उनके माइंड को शार्प बना सकते हैं। स्ट्रांग इमेजीनेशन पावर से बच्चों की सोचने की शक्ति का भी विकास होगा है। वहीं विजुअलाइजेशन की मदद से बच्चे पढ़ी हुई चीजों को भी लम्बे समय तक याद रख सकते हैं।

children mind sharp,activity to make children sharp,parental tips

नई भाषा सीखें

बच्चों के दिमाग को तेज करने के लिए उन्हें कम उम्र में ही दूसरी भाषाओं का ज्ञान कराना सही होता है। जिन बच्चों को कई भाषा आती हैं उनका दिमाग एक ही भाषा आने वाले बच्चे से तेज होता है। इससे बच्चे में और भी योग्यताएं विकसित होती हैं।

children mind sharp,activity to make children sharp,parental tips

शतरंज खेलने को दें

बच्चों के माइंड को शार्प बनाने के लिए शतरंज का खेल भी बेस्ट हो सकता है। कई रिसर्च के अनुसार चेस खेलने से लोगों की मेंटल ग्रोथ तेजी से होने लगती है। ऐसे में बच्चों की चेस में दिलचस्पी पैदा करके आप उनके दिमाग को तेज कर सकते हैं।

children mind sharp,activity to make children sharp,parental tips

मेडिटेशन कराएं

बच्चों के माइंड को शार्प बनाने के लिए मेडिटेशन प्रेक्टिस करना बेस्ट ऑप्शन होता है। ऐसे में बच्चों को डेली मेडीटेशन करने की सलाह दें। इससे बच्चों का दिमाग शांत और नियंत्रण में रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप