न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Valentines Day 2022 : इन गिफ्ट आइडियाज से करें अपनी फीमेल पार्टनर को खुश

हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। प्यार करने वाले इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं जिसमें वे अपने पार्टनर को अपने दिल का हाल बयां करते हुए प्यार का इजहार करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 9:24:13

Valentines Day 2022 : इन गिफ्ट आइडियाज से करें अपनी फीमेल पार्टनर को खुश

हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। प्यार करने वाले इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं जिसमें वे अपने पार्टनर को अपने दिल का हाल बयां करते हुए प्यार का इजहार करते हैं। अब प्यार का इजहार करने जा रहे हैं तो गिफ्ट तो चाहिए ही। ऐसे में लड़के ज्यादा कंफ्यूज रहते हैं कि अपनी फीमेल पार्टनर के लिए क्या गिफ्ट लिया जाए जो उसके चहरे पर मुस्कान ला दे। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं जो आपकी गर्लफ्रेंड को बहुत पसंद आएंगे और उनका यह वैलेंटाइन डे स्पेशल बन जाएगा। तो आइये जानते हैं इन गिफ्ट आइडियाज के बारे मे...

valentine day gift ideas,gift ideas,gift,relationship,relationship tips

झुमके

गर्लफ्रेंड हो या पत्नी, लगभग हर महिला को इयररिंग्स का शौक होता है। इन दिनों झुमके ट्रेंड में हैं। लड़कियों पर झुमके सुंदर भी लगते हैं। इसलिए आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को झुमके गिफ्ट कर सकते हैं। आप उन्हें अन्य तरह की इयररिंग्स भी दे सकते हैं। जैसे अगर कोई लड़की सिंपल लुक में रहती हैं तो उन्हें छोटे टॉप्स दे सकते हैं। इसके अलावा कई वैरायटी की इयररिंग्स का कलेक्शन भी उन्हें दे सकते हैं। जिसे वह ऑफिस से लेकर कैजुअल लुक और पार्टी में बदल बदल कर कैरी कर सकें।

valentine day gift ideas,gift ideas,gift,relationship,relationship tips

हॉबी क्राफ्ट रिलेटड गिफ्ट्स

वैलेंटाइन डे पर हॉबी क्राफ्ट रिलेटड गिफ्ट्स पत्नी या फिर गर्लफ्रेंड के लिए ही बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। अगर आप वैलेंटाइन डे पर अपनी फीमेल पार्टनर के लिए बेस्ट गिफ्ट लेने की सोच रहे हैं तो उनकी हॉबी से रिलेटेड कोई चीज उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। हर किसी की कोई न कोई हॉबी होती है, जिसके साथ वह अकेले में अपना समय बिताना पसंद करते हैं। किसी को किताब पढ़ना पसंद होता है तो कोई पेंटिंग बनाने में अपना समय व्यतीत करता है। वहीं किसी को क्राफ्टिंग पसंद होती है तो कोई गेम्स खेलना पसंद करता है। ऐसे में आप अपने फीमेल पार्टनर के लिए उनकी हॉबी से मैच खाता कोई गिफ्ट ले सकते हैं। अगर आपकी फीमेल पार्टनर को डांसिंग या कुकिंग का शौक है तो आप उन्हें इससे मिलती-जुलती कोई एक्ससेरीज दे सकते हैं।

valentine day gift ideas,gift ideas,gift,relationship,relationship tips

बैग

लड़कियों को हैंड बैग की जरूरत भी होती है और पर्स रखने का शौक भी होता है। लड़कियों के पास बहुत सारा सामान होता है, जिसे रखने के लिए उन्हें एक अच्छा, कंफर्टेबल बैग चाहिए होता है। आप उन्हें ऐसा बैग गिफ्ट कर सकते हैं जो फैशन के लिहाज से भी बेस्ट हो और जिसमें वह बोतल से लेकर मोबाइल, चार्जर और कार्ड व पैसे भी रख सकें।

valentine day gift ideas,gift ideas,gift,relationship,relationship tips

घड़ी

आजकल की लड़कियों को घड़ी बांधना पसंद होता है। वैलेंटाइन डे पर आप अपनी गर्लफ्रेंड को घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ उन्हें अपना समय देने का भी वादा करें। यकीन मानिए आप उनका दिल जरूर जीत लेंगे।उन्हें किस तरह की घड़ी पसंद आ सकती है, इस पर ध्यान देकर वॉच खरीदें। चाहें तो फिटनेस बैंड भी दे सकते हैं।

valentine day gift ideas,gift ideas,gift,relationship,relationship tips

पर्सनलाइज़्ड गिफ्ट्स

अगर आप अपनी फीमेल पार्टनर को इस बार वैलेंटाउन के मौके पर कुछ अलग गिफ्ट करना चाहते हैं तो उन्हें पर्सनलाइज्ड तोहफे भी दे सकते हैं। यह एक डिजिटल फोटो फ्रेम भी हो सकता है या फिर एक कॉफी मग। कुशन कवर से लेकर फोटो लैंप, नाम वाला पेंडेंट भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। आप चाहें तो मोबाइल केस पर अपनी पार्टनर का फोटो बनवाकर भी उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।

valentine day gift ideas,gift ideas,gift,relationship,relationship tips

एक्सेसरीज और ज्वेलरी

आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को कोई ज्वेलरी भी दे सकते हैं, जैसे- उनके लिए गोल्ड चेन या ब्रेसलेट, रिंग आदि खरीद सकते हैं। अगर ज्वेलरी का डिजाइन कुछ खास हो तो और बेहतर रहेगा। लेकिन आपका बजट कम हो तो लड़की को एंकलेट या ब्रेसलेट भी गिफ्ट कर सकते हैं।

valentine day gift ideas,gift ideas,gift,relationship,relationship tips

स्किन केयर प्रोडक्ट्स

वैलेंटाइन डे पर स्किन केयर गिफ्ट्स आपकी फीमेल पार्टनर को खूब पसंद आएगा। स्किन केयर गिफ्ट्स में ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली कुछ जरूरी चीजें तक शामिल होती हैं। अगर आपको किसी अच्छे ब्रांड के प्रोडक्ट्स के बारे में सही जानकारी है तो क्यों न इस प्यार के दिन पर आप अपनी फीमेल पार्टनर को स्किन केयर प्रोडक्ट्स गिफ्ट करें। आपके इस तोहफे को वह न केवल जल्दी से इस्तेमाल करेंगी बल्कि उन्हें इस बात का भी एहसास होगा कि आपको उनकी वेलनेस की भी चिंता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर