न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहतर रिटर्न के लिए पैसा कहां करें निवेश? इन 5 टिप्स में छिपा है आपकी सफलता का राज

एक सफल निवेशक बनने के लिए आपको फ़ाईनेंस या इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएट होने की ज़रूरत नहीं है। बल्कि आपको महज़ थोड़ा ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 29 May 2021 5:55:04

बेहतर रिटर्न के लिए पैसा कहां करें निवेश? इन 5 टिप्स में छिपा है आपकी सफलता का राज

एक सफल निवेशक बनने के लिए आपको फ़ाईनेंस या इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएट होने की ज़रूरत नहीं है। बल्कि आपको महज़ थोड़ा स्मार्ट बनने की ज़रूरत है। यह स्मार्टनेस आती है इस बात की समझ से कि आपको अपना पैसा बेहतर रिटर्न के लिए कहां निवेश करना होगा। हम आपको बताने जा रहे हैं निवेश के मामले में किन बातों का रखना चाहिए ध्यान :—

investor,successful investor,finance,economics,better return,patience,practical,emotional,discipline,eagar,helper

1 : धैर्य रखें

जो लोग निवेश के मामले में गच्चा खा जाते हैं, दरअसल उनकी सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि वे बेहद उतावले यानी अधीर होते हैं। जबकि इन्वेस्टमेंट का पहला रूल यही है कि इसकी दीर्घकालीन रणनीति बनानी चाहिए। रातों-रात कोई निवेशक अमीर नहीं बन जाता। एक सफल निवेशक बनने के लिए आपको पता होना चाहिए कि स्टॉक मार्केट रोज़ाना उतार-चढ़ाव का सामना करता रहता है। शॉर्ट टर्म में होने वाले परिवर्तनों को लेकर बहुत ज़्यादा परेशान होने की ज़रूरत नहीं है।

इस क्षेत्र में सफलता का सूत्र यही है कि मार्केट चाहे ऊपर जा रहा हो या नीचे, आपको हमेशा इन्वेस्ट करते रहना चाहिए। अपने लिए स्मार्ट गोल्स सेट करना चाहिए। गोल सेट होने से आप फ़ोकस्ड रहोगे और बाज़ार के रोज़ाना के उतार-चढ़ाव से अप्रभावित भी।

investor,successful investor,finance,economics,better return,patience,practical,emotional,discipline,eagar,helper

2: मदद मांगने से हिचकिचाएं नहीं

एक अच्छे निवेशक को ज़रूरत पड़ने पर प्रोफ़ेशनल्स की मदद लेने में हिचकिचाना नहीं चाहिए, ख़ासकर जब बात मनी मैनेजमेंट की हो। अपनी ज़रूरतों के हिसाब से रणनीति बनाने के लिए आपको फ़ाईनैंशियल एडवाइज़र से सलाह लेनी चाहिए। यह एक ऐसा समय है जहां सूचनाओं की अधिकता की वजह से कन्फ़्यूज़न भी काफ़ी होता है।

तो अगर आप सूचनाओं के दोराहे पर हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आपकी मदद के लिए कई फ़ाईनैंशियल एक्सपर्ट्स मौजूद हैं। टैक्स प्लैनिंग से लेकर पोर्टफ़ोलियो मैनेजमेंट तक… जहां भी आपकी गाड़ी फंसे, मदद के लिए विशेषज्ञों का रुख़ करें। इससे न केवल आपकी माथापच्ची कम होगी, बल्कि समय बचेगा और लॉन्गटर्म में फ़ायदा भी होगा।

investor,successful investor,finance,economics,better return,patience,practical,emotional,discipline,eagar,helper

3 : निवेश के मामले में इमोशनल होकर फ़ैसले न करें

अच्छा निवेशक कैसे बना जाए? गूगल पर पूछे जाने वाले सवालों की टॉप फ़ेहरिस्त में यह भी शामिल है। इसके कई जवाब हैं, इसके कई टिप्स हैं। एक टिप यह भी है कि निवेश के मामले में कभी इमोशनल होकर फ़ैसला न करें। आप अच्छे निवेशक बनना चाहते हैं तो भावनाओं को बगल में रख देना चाहिए।

स्मार्ट निवेशक जल्दबाज़ी में फ़ैसले नहीं करते, वे अक्सर अपने पैसों को जहां है, वहीं रहने देते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उन्हें अपनी इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर भरोसा होता है। एक निवेशक को हमेशा दीर्घकालीन योजना बनाकर निवेश करना चाहिए। उसे बाज़ार में जारी शॉर्ट टर्म उठापटक से अप्रभावित रहना चाहिए। जल्दबाज़ी और डर जैसे इमोशन उसकी डिक्शनरी में नहीं होने चाहिए।

investor,successful investor,finance,economics,better return,patience,practical,emotional,discipline,eagar,helper

4 : हमेशा जिज्ञासू बने रहें

एक सफल निवेशक को पता होता है कि उसने कहां अपने पैसे लगाए हैं और मार्केट में होने वाली उठापटक से उसका पोर्टफ़ोलियो किस तरह प्रभावित होने वाला है। अगर आप किसी फ़ाईनैंशियल एक्सपर्ट की मदद ले रहे हों तो आपको इन्वेस्टमेंट से पहले आपके मन में जितने भी तरह के सवाल आ रहे हों, उससे पूछने चाहिए।

बतौर निवेशक आपको अपने निवेश से जुड़े ख़तरों के बारे में पता होना चाहिए। आपको निवेश के अपने लक्ष्य के बारे में पता होना चाहिए। इससे आपके निवेश का रोडमैप तैयार करने में आसानी होती है। और अंतत: लक्ष्य को पाने में मदद मिलती है। अगर आपके फ़ाईनैंशियल प्लान्स पुराने हो गए हैं तो उन्हें अपडेट कर लेना चाहिए। इससे दीर्घकालीन लक्ष्य को पाने की राह आसान होती है।

investor,successful investor,finance,economics,better return,patience,practical,emotional,discipline,eagar,helper

5 : निवेश के मामले में अनुशासित रहें

अपने निवेश से बड़ा लाभ हासिल करने के लिए समय लगता है। समय-समय पर निवेश करके आप बचत भी कर सकते है। अपने इन्वेस्टमेंट पोर्टफ़ोलियो में नियमित कॉन्ट्रिब्यूशन करते रहें। इसके अलावा आपको अपने निवेश को डायवर्सिफ़ाई करना चाहिए। अगर आपने केवल तीन या चार कंपनियों में ही निवेश किया है तो आप बहुत ज़्यादा पैसे नहीं कमा सकते।

सफल होने के लिए आपको अलग-अलग सेगमेंट्स में स्मार्टली निवेश करना चाहिए। इससे ख़तरा तो कम होता ही है, आपके सफल निवेशक बनने की संभावना बढ़ जाती है। अपने फ़ाईनैंशियल लक्ष्यों को पाने के लिए हमें लगातार निवेश करते रहना चाहिए। सही रणनीति बनाकर आप अपने फ़ाईनैंशियल टार्गेट्स को पा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर