न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आने वाली हैं आपके शादी की पहली सालगिरह, इन तरीकों से बनाए इसे स्पेशल

शादी एक अटूट बंधन है जो दो लोगों के साथ आत्माओं का भी मिलन होता है। इसे जितना सेलिब्रेट करेंगे उतना ही इसमें रोमांच और खुशियां देखने को मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 May 2023 11:07:07

क्या आने वाली हैं आपके शादी की पहली सालगिरह, इन तरीकों से बनाए इसे स्पेशल

शादी एक अटूट बंधन है जो दो लोगों के साथ आत्माओं का भी मिलन होता है। इसे जितना सेलिब्रेट करेंगे उतना ही इसमें रोमांच और खुशियां देखने को मिलेगी। इन खुशियों को बढ़ाने का जरिया बनती हैं शादी की सालगिरह और अगर पहली सालगिरह हो तो क्या ही कहनें। क्या इस बार आप भी अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं, तो आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं। शादी की पहली सालगिरह हर पति-पत्नी के लिए बहुत खास होती है। तो आइये जानते हैं इसे स्पेशल बनाने के इन तरीकों के बारे में...

first anniversary celebration ideas,creative first anniversary celebration,unique ways to celebrate first anniversary,memorable first anniversary ideas,first anniversary gifts and celebration,romantic first anniversary ideas,budget-friendly first anniversary celebration,personalized first anniversary celebration,adventure-filled first anniversary celebration,intimate first anniversary celebration ideas

रोमांटिक डिनर से करें खुश

पहली सालगिरह को खास बनाने के लिए आप रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। आज कल सभी होटलों में स्पेशल रोमांटिक डिनर की सुविधा उपलब्ध होती है। जहाँ आप पहले से टेबल बुक करके अपने पार्टनर के लिए खास रोमांटिक डिनर प्लान कर सकते हैं। यहाँ का माहौल काफी रोमांटिक होता है और खाने की भी भरपूर वैरायटी मिलती है। ये सबसे अच्छा ऑप्शन रोमांटिक माहौल में पार्टनर के साथ सालगिरह मनाने का।

घर पर साथ मिलकर बनाएं खाना
मैरिज एनिवर्सरी पर अपना फेवरेट फूड घर पर साथ मिलकर बनाएं। इसके लिए आप दोनों पहले से ही तैयारी करके रख सकते हैं और खाने-पीने का मेन्यु तैयार कर सकते हैं। दाल मखनी, पालक पनीर, पनीर बटर मसाला या नवरतन कोरमा, अपनी पसंद की कोई भी डिश साथ मिलकर बनाएं। घर का बना टेस्टी खाना साथ में खाते हुए आपको काफी स्पेशल फील होगा। घर पर खाना खाते हुए आपको कहीं बाहर से वक्त पर लौटने के लिए भी परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

first anniversary celebration ideas,creative first anniversary celebration,unique ways to celebrate first anniversary,memorable first anniversary ideas,first anniversary gifts and celebration,romantic first anniversary ideas,budget-friendly first anniversary celebration,personalized first anniversary celebration,adventure-filled first anniversary celebration,intimate first anniversary celebration ideas

साथ देखें एक अच्छी फिल्म

एक साथ फिल्म देखना भी एक अच्छा विकल्प है। अकसर शादीशुदा जोड़ा एक दूसरे को अपना पूरा समय नहीं दे पाता। ऐसे में पति-पत्नी इस खास मौके पर एक अच्छी फिल्म प्लान कर सकते हैं। वे चाहें तो घर पर ही अपने कमरे में लैपटॉप या टीवी पर एक अच्छी या एक-दूसरे की फेवरेट फिल्म देख सकते हैं और अपनी सालगिरह को बेहद स्पेशल बना सकते हैं।

बनाएं नो फोन डे

शादी की सालगिरह को खास बनाने के लिए इस दिन को नो फोन डे घोषित कर दें। ऐसे में अपना फोन स्विच ऑफ करके रखें और पार्टनर के साथ दिन में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। वेडिंग एनिवर्सरी पर आप पार्टनर के साथ रोमांटिक गेम्स भी ट्राई कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ कपल्स के बीच में प्यार बढ़ता है बल्कि ये सालगिरह सेलिब्रेट करने का सबसे डिफरेंट तरीका भी हो सकता है। ऐसे में गेम जीतने पर आप पार्टनर को कोई रोमांटिक गिफ्ट भी दे सकते हैं।

first anniversary celebration ideas,creative first anniversary celebration,unique ways to celebrate first anniversary,memorable first anniversary ideas,first anniversary gifts and celebration,romantic first anniversary ideas,budget-friendly first anniversary celebration,personalized first anniversary celebration,adventure-filled first anniversary celebration,intimate first anniversary celebration ideas

प्लान करें ट्रिप

शादी की पहली सालगिरह को यादगार बनाने के लिए एक-दूसरे का साथ बेहद जरूरी है। इसलिए आप चाहे तो कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इससे आपको एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। अक्सर ऑफिस की बिजी लाइफ के बीच पति-पत्नी एक-दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में आउटिंग बेस्ट ऑप्शन होगा और आप दोनों एक बार फिर से नजदीक आ सकते हैं।

अपने हाथ से बनाया प्यारा सा गिफ्ट दें

बाजार से खरीदे हुए महंगे गिफ्ट के बजाय घर पर अपने हाथ से एक ऐसा गिफ्ट तैयार करें, जिसके साथ अपने पार्टनर को एक इमोशनल मैसेज भी लिखें। पति-पत्नी, दोनों एक-दूसरे के लिए क्या फील करते हैं, यह जानना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। आज के दिन आप उन्हें बता सकती हैं कि आप उनकी केयर और प्यार को कितनी ज्यादा अहमियत देती हैं।

first anniversary celebration ideas,creative first anniversary celebration,unique ways to celebrate first anniversary,memorable first anniversary ideas,first anniversary gifts and celebration,romantic first anniversary ideas,budget-friendly first anniversary celebration,personalized first anniversary celebration,adventure-filled first anniversary celebration,intimate first anniversary celebration ideas

लिखें प्यार भरा खत

अगर आपका साथी बेहद रोमांटिक है तो आप अपने साथी को एक प्यारा सा खत लिख सकते हैं। वहीं अगर आपको शायरी का शौक है तो एक प्यारी सी कविता या सालगिरह पर एक शायरी पेश करके आप इस पल को और खुशनुमा बना सकते हैं। ऐसा करने से आपका पार्टनर ना केवल खुश होगा बल्कि आपकी सालगिरह बेहद ही खास बन जाएगी।

वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करें

आप चाहें तो घर पर ही मैरिज एनिवर्सरी से पहले अपने लाइफ पार्टनर को सरप्राइस करने के लिए एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कर सकती हैं। स्मार्टफोन या टेबलेट आदि पर आप अपना एक प्यारा सा वीडियो रिकॉर्ड कर सकती हैं, जिसमें आप मैरिज एनिवर्सरी पर अपने लाइफ पार्टनर को शुभकामना दे सकती हैं और उनके लिए अपनी प्यार भरी फीलिंग्स का इजहार कर सकती हैं। आप उन्हें बता सकती है कि आपकी जिंदगी में वह कितनी ज्यादा अहमियत रखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत