न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान, बढ़ेगा प्यार

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख पति-पत्नी के रिश्ते में रोमांस लाते हुए इसे और मजबूत बनाया जा सजता है। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Mar 2022 1:28:19

पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान, बढ़ेगा प्यार

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, विश्वास और समझदारी की बुनियाद पर टिका होता हैं। जितना ये बढ़ेंगे उतना ही रिश्ता मजबूत होगा। देखा जाता हैं कि समय के साथ इस रिश्ते में वह रोमांच नहीं रह जाता है जो इसके शुरुआत में होता हैं। ऐसे में इस रिश्ते को मजबूत बनाने और इसमें प्यार जगाए रखने के लिए आपको लगातार इसमें प्रयास करने होते हैं। इस रिश्ते में छोटी-छोटी बातें इग्नोर करते हुए अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख पति-पत्नी के रिश्ते में रोमांस लाते हुए इसे और मजबूत बनाया जा सजता है। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to strengthen relationship between husband wife,mates and me,relationship tips

मैसेज पर नहीं बातचीत पर निर्भर रहे

ब्राइघम यूनिवर्सिटी में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक जो दंपत्ति जीवन के छोटे-बड़े पलों में मैसेज भेज कर दायित्व निभाते हैं जैसे बहस करना हो तो मैसेजेज, माफी मांगनी हो तो मैसेज, कोई फैसला लेना हो तो मैसेज, ऐसी आदत रिश्तों में खुशी और प्यार कम करती है। जब कोई बड़ी बात हो तो जीवनसाथी से कहने के लिए वास्तविक चेहरे के बजाय इमोजी का सहारा न लें।

छोटी-छोटी बातें भी होती हैं महत्वपूर्ण

मजबूत रिश्ते के लिए समय-समय पर अपने जीवनसाथी को स्पेशल महसूस कराना जरूरी है। यह जताना भी जरूरी है कि आप उन की केयर करते हैं और उन्हें प्यार करते हैं। इस से तलाक की नौबत नहीं आती। आप भले ही ज्यादा कुछ नहीं पर इतना तो कर ही सकते हैं कि प्यार भरा एक छोटा सा नोट जीवनसाथी के पर्स में डाल दें या दिनभर के काम के बाद उन के कंधों को प्यार से सहला दें।

tips to strengthen relationship between husband wife,mates and me,relationship tips

सरप्राइज दें

उन के बर्थडे या अपनी एनिवर्सरी को खास बनाएं। कभी-कभी उन्हें सरप्राइज दें। ऐसी छोटी-छोटी गतिविधियां आप को उन के करीब लाती हैं। वैसे पुरुष जिन्हे अपनी बीवी से इस तरह का सपोर्ट नहीं मिलता उन के द्वारा तलाक दिए जाने की संभावना दोगुनी ज्यादा होती है। जब कि स्त्रियों के मामले में ऐसा नहीं देखा गया है। इस की वजह यह है कि स्त्रियों का स्वभाव अलग होता है। वे अपने दोस्तों के क्लोज होती हैं। ज्यादा बातें करती हैं। छोटी-छोटी बातों पर उन्हें हग करती हैं। अनजान लोग भी महिलाओं को कौन्प्लीमेंट देते रहते हैं। जबकि पुरुष स्वयं में सीमित रहते हैं। उन्हें फीमेल पार्टनर या पत्नी से सपोर्ट की जरूरत पड़ती है।

बातचीत का विषय हो विस्तृत

पति-पत्नी के बीच बातचीत का विषय घरेलू मामलों के अलावा भी कुछ होना चाहिए। अक्सर कपल्स कहते हैं कि हम तो आपस में बातें करते ही रहते हैं। संवाद की कोई कमी नहीं। पर जरा गौर करें कि आप बातें क्या करते हैं। हमेशा घर और बच्चों के काम की बातें करना ही पर्याप्त नहीं होता। खुशहाल दंपति वे होते हैं जो आपस में अपने सपने, उम्मीद, डर, ख़ुशी और सफलता सबकुछ बांटते हैं। एकदूसरे को जानने समझने का प्रयास करते हैं। किसी भी उम्र में और कभी भी रोमांटिक होना जानते हैं।

अच्छे समय को करे सेलिब्रेट

जर्नल औफ पर्सनैलिटी और सोशल साइकोलौजी में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक अच्छे समय में पार्टनर का साथ देना तो अच्छा है पर उस से भी जरूरी है कि दुख, परेशानी और कठिन समय में अपने जीवनसाथी के साथ खड़ा होना। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने जब यौन शोषण का आरोप लगाया, उस वक्त भी हिलेरी क्लिंटन ने अपने पति का साथ नहीं छोड़ा। उन दिनों के साथ ने दोनों के रिश्ते को और भी मजबूत बना दिया।

tips to strengthen relationship between husband wife,mates and me,relationship tips

रिस्क लेने से न घबराएं

पति-पत्नी के बीच यदि नोवेल्टी, वैरायटी और सरप्राइज का दौर चलता रहता है तो रिश्ते में भी ताजगी और मजबूती बनी रहती है। साथ मिल कर नएनए एक्साइटमेंटस से भरी एक्टिविटीज में इन्वौल्व हों, नई-नई जगह घूमने जाएं, रोमांचक सफर का मजा ले, लौन्ग ड्राइव पर जाएं, एक-दूसरे को खानेपीने, घूमने, हसने ,मस्ती करने और समझने के नए-नए औप्शन दे। कभी भी रिश्ते में नीरसता और उदासीनता को झांकने न दे। जिंदगी को नई-नई सरप्राइज से सजा कर रखे।

केवल प्यार काफी नहीं

हम जिंदगी में अपने हर तरह के कमिटमेंट्स के लिए पूरा समय देते हैं। ट्रेनिंग्स लेते हैं। प्रयास करते हैं ताकि हम उसे बेहतर तरीके से आगे ले जा सके जैसे खिलाड़ी खेल के टिप्स सीखता रहता है, लौयर किताबें पढ़ता है, आर्टिस्ट्स वर्कशौप्स करता है। उसी तरह शादी को सफल बनाने के लिए हमें कुछ न कुछ नया सीखने और करने को तैयार रहना चाहिए। सिर्फ अपने पति/पत्नी को प्यार करना ही काफी नहीं। उस प्यार का अहसास कराना और उस की वजह से मिलने वाली खुशी को सेलिब्रेट करना भी जरूरी है।

साइंटिफिक दृष्टि से देखें तो इस तरह के नए-नए अनुभव शरीर में डोपामिन सिस्टम को एक्टिवेट करते हैं जिस से आप का दिमाग शादी के प्रारंभिक वर्षों में महसूस करने वाले रोमांटिक पलों को जीने का प्रयास करता है। एक-दूसरे को सकारात्मक बातें कहना तारीफ करना और साथ रहना रिश्ते में मजबूती लाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत