न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑनलाइन डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करने के दौरान इस तरह रहें सतर्क, बचेंगे धोखाधड़ी से

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान ऑनलाइन डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करने के दौरान किया जाना चाहिए ताकि आप धोखाधड़ी का शिकार ना हो जाए। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Feb 2022 4:21:28

ऑनलाइन डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करने के दौरान इस तरह रहें सतर्क, बचेंगे धोखाधड़ी से

आजकल का जमाना डिजिटल हो चुका हैं जहां इंटरनेट और सोशल मीडिया ने इंसान को मोबाइल से बांध कर रख दिया हैं। जहां पहले अपने लाइफ पार्टनर का चुनाव मुलाकात से किया जाता था वहीँ अब इसकी जगह डेटिंग एप्स ने ले ली हैं। लेकिन देखा जा रहा हैं कि डेटिंग एप्स के माध्यम से जीवनसाथी का चुनाव कर रहे लोगों के साथ इन दिनों कई धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में आपको डेटिंग एप्स का इस्तेमाल सतर्कता के साथ करने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान ऑनलाइन डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करने के दौरान किया जाना चाहिए ताकि आप धोखाधड़ी का शिकार ना हो जाए। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to use online dating apps,mates and me,relationship tips

प्रोफाइल बनाते वक्त रहें सतर्क

किसी भी डेटिंग एप्स पर प्रोफाइल बनाते वक्त अपनी सुरक्षा और निजका का ध्यान रखें। अपने पर्सनल चीजें किसी के साथ या फिर डेटिंग एप्स पर डिलीट न करें। खासतौर पर ईमेल आईडी, सोशल मीडिया, फोन नंबर, आईडी इत्यादि पर्सनल चीजें किसी भी डेटिंग एप पर न डालें। अगर आप किसी के साथ इस तरह की पर्सनल चीजें शेयर कर रहे हैं, तो यह आपके ऊपर भारी पड़ सकता है। वहीं, किसी रीजन से आपको अपना नंबर शेयर करने की जरूरत है, तो उसे पर्सनल चेट पर करें। ताकि सभी के साथ आपका नंबर या फिर आई शेयर न हो।

फोटो को रखें सिक्योर

सोशल मीडिया या फिर डेटिंग एप्स पर फोटोज शेयर करते समय सिक्योरिटी का ध्यान रखें। अगर आप पब्लिक फोटोज रखते हैं, तो कोई भी व्यक्ति आपके फोटोज को डाउनलोड करके गलत इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए फोटोज को शेयर करते वक्त हमेशा प्राइवेसी का ध्यान रखें।

जल्दबाजी करने से बचें

डेटिंग एप्स पर साथी की तलाश करने में जल्दबाजी न करें। हाल ही में मिले व्यक्ति के साथ तब तक तस्वीरें शेयर न करें। जब तक की आपको उस व्यक्ति पर पूरी तरह से विश्वास न हो जाए। इसके अलावा वीडियो कॉल पर इंटीमेट सीन न बनाएं। साथ ही अपनी पर्सनल आई, घर का पता, बैंक अकाउंट डिटेल इत्यादि चीजों को शेयर करने में जल्दबाजी न करें। इससे आपके साथ धोखाधड़ी की संभावना बढ़ सकती है।

tips to use online dating apps,mates and me,relationship tips

न कहने की आदत डालें

अगर आपको डेटिंग एप्स पर मिले व्यक्ति पर किसी भी तरह का संदेह हो रहा है, तो इस सीधे और स्पष्ट तौर पर अपनी बात रखें। हो सके तो ऐसे व्यक्ति से बातचीज करना बंद करें। वहीं, अगर आपको बार-बार मैसेज और कॉल आ रहे हैं, तो साइबर सेल में शिकायत करें।

मिलने से पहले रहें सतर्क

डेटिंग एप्स पर किसी भी अनजान व्यक्ति से मिलने से बचें। अगर आप पहली बार अनजान व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं, तो ऐसे जगह को चुनें जहां पर भीड़ हो। या फिर अपने साथ किसी दोस्त या फिर रिश्तेदार को ले जाएं, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बच सकें। इसके अलावा रेस्टॉरेंट या फिर अनजान व्यक्ति के साथ किसी भी चीज को खाने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि उसमें कोई नशीली चीजें न मिली हो। आपकी जरा सी लापरवाही आपके लिए घातक हो सकती है। इसलिए अनजान व्यक्ति से मिलने से पहले इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान जरूर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर