न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जरूरी हैं बच्चों को सिखाए जाए ये टेबल मैनर्स, पेरेंट्स को होना पड़ता है कई बार शर्मिंदा

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बच्चों को क्या और कैसे सिखाया जाए। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Feb 2022 3:20:40

जरूरी हैं बच्चों को सिखाए जाए ये टेबल मैनर्स, पेरेंट्स को होना पड़ता है कई बार शर्मिंदा

जब भी आप कहीं पार्टी या किसी के घर जाते हैं तो वहां सलीके से पेश आते हैं। लेकिन कई बार आपको अपने बच्चों की वजह से उके सामने शर्मिंदा होना पड़ जाता हैं, खासतौर से डाइनिंग टेबल पर। जी हां, खाने के दौरान आपके बच्चे द्वारा टेबल मैनर्स ना दिखाने पर उंगली आपकी परवरिश पर ही उठती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि बच्चों को टेबल मैनर्स सिखाए जाए जो उनके जीवनभर काम आएंगे। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बच्चों को क्या और कैसे सिखाया जाए। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to teach table manners to kids,mates and me,relationship tips

ऐसे सिखाएं बच्चों को टेबल मैनर्स
- बच्चों को डाइनिंग टेबल पर बैठने का सही तरीका बताएं। उन्हें सिखाएं कि टेबल पर पीठ सीधे करके बैठना चाहिए। इसके साथ पैरों को हिलाने या हाथों को दूसरे की जगह पर नही रखना चाहिए।

- अक्सर बच्चे जल्दबाजी करते हैं। मगर आप उन्हें सिखाएं कि खाना लेने के लिए अपनी बाकी का इंतजार करें। इसके साथ ही धैर्य से खाना लें।

- बच्चों को बर्तन व चम्मच का सही से इस्तेमाल करना चाहिए। खासतौर पर उन्हें चम्मच सही तरीके से यूज करने के बारे में बताएं।

- बच्चों को साफ-सफाई के बारे में बताते हुए सिखाएं कि उन्हें खाने के टेबल पर हाथ-मुंह धोकर ही आना है। इसके साथ ही खाने से पहले कॉलर और जांघों पर कपड़ा जरूर रखें ताकि उनके कपड़े गंदे न हो।

- उन्हें सिखाएं कि सभी के खाना शुरु करने के बाद ही वे खाएं। इसके साथ ही खाने के टेबल से सभी के बाद ही उठे। इसतरह वे अपने से बड़ों को सम्मान दे सकते हैं।

tips to teach table manners to kids,mates and me,relationship tips

- बच्चों को खाना खाने का तरीका भी बताएं कि इस दौराम मुंह खोलकर व आवाज करके न खाएं। उन्हें सिखाएं कि हमेशा छोटे-छोटे टुकड़े लेकर व मुंह बंद करके ही खाना चाहिए। इससे उनका पेट भी भरेगा और वे अच्छे से खा भी पाएंगे।

- अगर कोई खाने की कोई डिश पास करने को कहें तो प्यार से उन्हें वह चीज पकड़ाएं। इसके साथ ही अगर उन्हें कोई डिश पास करें तो बच्चों को आगे से धन्यवाद करना सिखाएं।

- बच्चों को खाने को देखकर मुंह बनाने व खेलने को रोके। इसके लिए आप खाने बनाने में उनकी मदद ले सकते हैं। इस दौरान आप उन्हें सब्जियों व दालों के फायदे बताकर खाना बनाएं।

- खाना खत्म होने पर बच्चों को उनकी प्लेट खुद उठाने को कहें। हां अगर आपका बच्चा ऐसा न करें तो उनके जबरदस्ती ना करें।




tips to teach table manners to kids,mates and me,relationship tips

बड़े बच्चों को टेबल मैनर्स सिखाने के टिप्स

- बच्चों को खाना सर्व करते दौरान मदद करने को कहें। आप उन्हें खाने से बाउल टेबल तक रखने को कह सकते हैं।

- बच्चों को समझाएं कि खाना खाने दौरान बात करना या फोन इस्तेमाल करना गलत है।

- खाना खाने से पहले गोद में नैपकिन रखें। इसके साथ ही कहीं जाने पर उस नैपकिन को प्लेट या मेज पर रखने की जगह पर कुर्सी पर ही रखें।

- बच्चों को सिखाएं कि उन्हें खाना खाने से पहले और बाद में कुर्सी को सही जगह पर रखना है। इसके साथ ही वे बड़ों को आदत देते हुए उनके लिए कुर्सी खींचे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत