न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवन की भागदौड़ में बन गई हैं पिता से दूरियां, इन तरीकों से रिश्ते होंगे और मजबूत

ऐसे में कई बार पिता से दूरियां भी बन जाती हैं जिसे खत्म करने की जरूरत हैं। ऐसे में कुछ बदलाव करके और कुछ पल फुर्सत के निकाल कर अपने पिता के साथ अनमोल पल जरूर बिताएं। ताकि आपका रिश्ता और मजबूत होता जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Mar 2022 7:57:51

जीवन की भागदौड़ में बन गई हैं पिता से दूरियां, इन तरीकों से रिश्ते होंगे और मजबूत

किसी भी व्यक्ति के जीवन में भगवान से भी ऊपर दर्जा रखते हैं उनके माता-पिता जो पैदा होने से लेकर अपनी आखिरी सांस तक बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। जहां एक तरफ मां से बच्चों को ममता मिलती हैं वहीँ पिता से जीवन भर संरक्षण प्राप्त होता हैं। देखा जाता हैं कि भागदौड़ भरी इस जिंदगी में मां के साथ तो समय बिताने के पल मिल जाते हैं लेकिन पिता के साथ उतना समय नहीं मिल पाता हैं। आपके बचपन में पिता की काम में व्यस्तता और फिर बढ़े होने पर अपने काम की व्यस्तता से वह समय नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में कई बार पिता से दूरियां भी बन जाती हैं जिसे खत्म करने की जरूरत हैं। ऐसे में कुछ बदलाव करके और कुछ पल फुर्सत के निकाल कर अपने पिता के साथ अनमोल पल जरूर बिताएं। ताकि आपका रिश्ता और मजबूत होता जाए।

tips to strengthen your relationship with father,mates and me,relationship tips


पिता के साथ ऐसे बिताएं वक्त

चूंकि पिता या बच्चों की अपनी व्यस्तता होती है और समय बिताने का मौका कम ही मिलता है, ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि पिता के साथ थोड़ा सा ही सही, लेकिन वक्त बिताएं तो उनके साथ मॉर्निंग वॉक पर जाएं। इसके दो फायदे हो सकते हैं, एक तो आपको पिता के साथ बातचीत करने का काफी मौका मिलेगा और दूसरा कि वॉक करने से उनकी और आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी। ऐसा अगर रोज करेंगे, तो आपके रिश्ते को और भी मजबूती मिलेगी।

मॉर्निंग वॉक के बहाने आएं करीब

अक्सर हमें अपने पिता के साथ समय बिताने का मौका कम ही मिलता है। इस भागम-भाग भरी लाइफ में कई बार हमारे पास समय नहीं होता, तो कई बार हमारे पिता को ही अपनी जिम्मेदारियों आदि से फुर्सत कम ही मिलती है। ऐसे में सुबह का समय सबसे अच्छा होता है जब आप कुछ पल फुर्सत के निकाल सकते हैं। अगर आपके फादर मॉर्निंग वॉक पर नहीं जाते हैं, तो उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करें, ताकि उनकी सेहत दुरुस्त बनी रहे। वहीं अगर वह रोज सुबह की सैर के आदी हैं तो यह आपके लिए एक खूबसूरत बहाना बन सकता है उनके साथ समय बिताने का। तो इस बहाने अपने पिता के साथ कुछ समय जरूर बिताएं।

पिता की सेहत का ध्यान रखें

जब बच्चे छोटे होते हैं तो पिता की यह जिम्मेदारी होती है कि वे उनकी सेहत का ध्यान रखें और जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो उनकी भी यही जिम्मेदारी बनती है कि वो भी अपने पिता की सेहत का ख्याल रखें। अगर पिता को कोई भी छोटी या गंभीर बीमारी है, तो उनकी दवाओं का ध्यान रखें, उन्हें समय पर दवा खिलाने में मदद करें और अगर जरूरत पड़े तो उन्हें डॉक्टर से भी दिखाएं। इससे पिता को भी अहसास होगा कि उनके बच्चे उनका बेहतर ख्याल रख रहे हैं, इससे उनकी सेहत में भी सुधार होगा।


tips to strengthen your relationship with father,mates and me,relationship tips

कम्युनिकेशन गैप न होने दें

लॉकडाउन या कोरोना काल में अगर आप अपने घर में ज्यादा समय बिता रहे हैं तो ऐसे में इसका पूरा फायदा अपने पिता के साथ अपने संबंध मजबूत करने में कर सकते हैं। अक्सर बढ़ते बच्चों और पेरेंट्स के बीच कुछ चीजों को लेकर तनाव पनपने लगता है। ऐसे में जब आप घर में ज्यादा समय बिता रहे हैं तो कोशिश करें कि इस समय आप अपने रिश्तों के कम्यूनिकेशन गैप को दूर करने का प्रयास करें।

पिता की भावनाओं का रखें ख्याल

अपने पिता से किसी बात को लेकर मतभेद न रखें और अगर मतभेद हैं तो उसे जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास करें। चूंकि कई बच्चों की यह आदत होती है कि वो बोलने से पहले कुछ सोचते नहीं और अपने पिता को भी कुछ भी बोल जाते हैं। इससे उनकी भावनाएं आहत हो सकती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि अगर उनसे विनम्रता से कोई भी बात कहें और उन्हें अपनी बात समझाने का प्रयास करें, क्योंकि उग्र होने से बात और बिगड़ सकती है।

वह करें जो दोनों को लगे दिलचस्प

पिता से बच्चों के संबंध कभी-कभी तनावपूर्ण हो जाते हैं। खासकर तब जब दोनों की रुचियां अलग अलग हों। मगर थोड़े से प्रयास से आप ऐसा कुछ कर सकते हैं जो आप दोनों को दिलचस्प लगे। यानी जो चीज आपके पिता को पसंद हो उसकी प्रशंसा करें। अगर उन्हें कोई खेल पसंद है तो इस बहाने उनके साथ समय बिताएं। समान रुचियों की वजह से जहां आप और करीब आएंगे वहीं पिता से आपके संबंध और मजबूत होंगे। जैसे अगर आपके पिता को बागवानी या कुकिंग पसंद है तो आप इसमें उनका हाथ बंटा सकते हैं। वहीं उनकी पसंद की किताबों पर चर्चा भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत