न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चे को भी हैं नाखून चबाने की आदत, इन तरीकों से छुड़वाएं

कि नाखून चबाता देखकर पैरेंट्स बच्चों को फटकार लगाने लगते हैं। कई बार यह मां-बाप के लिए भी चिंता का कारण बन जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बच्चों के नाखून चबाने की आदत को छुड़वा पाएंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Mar 2023 6:49:48

क्या आपके बच्चे को भी हैं नाखून चबाने की आदत, इन तरीकों से छुड़वाएं

छोटे बच्चे शरारत तो करते ही हैं जो कभी आपको गुस्सा दिलाती हैं तो कभी मुस्कुराने पर मजबूर कर देती हैं। लेकिन इस दौरान बच्चे कुछ गलत चीजों को अपनी आदत बना लेते हैं जो दूसरों को देखने मात्र से ही इर्रिटेटिंग लगती हैं। ऐसी ही एक आदत हैं नाखून खाने की जो गलत होने के साथ ही उनकी सेहत के लिए भी हानिकारक हैं। यही कारण हैं कि नाखून चबाता देखकर पैरेंट्स बच्चों को फटकार लगाने लगते हैं। कई बार यह मां-बाप के लिए भी चिंता का कारण बन जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बच्चों के नाखून चबाने की आदत को छुड़वा पाएंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में...

tips to remove your child nails biting habit,mates and me,relationship tips

नाखूनों की सफाई करते रहें

अगर आपके बच्चे रेगुलर नाखून खाते हैं तो उनके पलते होने की और बीमार होने की संभावनाएं ज्यादा हो सकती हैं। दरअसल, नाखून में इंफेक्शन फैल सकता है जो कि कमजोर इम्यूनिटीवाले बच्चों को बीमार बना सकता है। ऐसे में पहले तो उनके नाखूनों को साफ रखने की कोशिश करें। इसके अलावा आप उनके नाखूनों को टेप या स्टिकर से भी ढक सकते हैं या काटने से रोकने के लिए दस्ताने पहना सकते हैं। इस तरह धीमे-धीमे नाखून काटने की आदत को कंट्रोल कर सकते हैं।

बैंडेज या स्टिकर लगाएं

बच्चों के नाखूनों पर बैंडेज या स्टिकर भी लगा सकते हैं। इससे बच्चा नाखून नहीं चबा पाएगा। कुछ दिनों तक एेसा करने से खुद व खुद बच्चा नाखुन खाना छोड़ देगा।

नेल पेंट लगाएं

बच्चों को नाखून मुंह में डालने से रोकने के लिए आप नेल पॉलिश की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए बच्चों के नाखूनों पर कोई कड़वे टेस्ट वाली नेल पॉलिश अप्लाई कर दें। इससे बच्चा नाखूनों को मुंह में डालना बंद कर देगा।

नकली नाखून

बाजार में प्लास्टिक के नाखून मिलते हैं। जिन्हें नेचुरल नेल्स पर चिपका दिया जाता है। जब बच्चा उंगलियां मुंह में डालता है तो उसके मुंह में प्लास्टिक के नाखून आते हैं। इस कोशिश से भी आप अपने बच्चे की इस बुरी लत को दूर कर सकते हैं।

नाखूनों पर लगाएं कड़वी चीज

अगर आपके बच्चों को नाखून चबाने की आदत है तो उसके नाखुनों पर कोई कड़वी चीज लगा दें। नाखून चबाने की आदत छु़ड़वाने के लिए मिर्ची का पाउडर, नीम की पत्तियां का रस लगाएं। इस तरह करने से बच्चे के नाखूनों का स्वाद कड़वा हो जाएगा।

वजह जानने की कोशिश करें

अगर आप बच्चों पर ध्यान दें और उनके नाखून खाने की आदतको समझें तो असल में ये सब एक ट्रिगर के साथ जुड़ा हुआ हो सकता है। ये शारीरिक ट्रिगर हो सकते हैं, जैसे हैंगनेल की उपस्थिति, बोरियत, तनाव और चिंता। उनके नाखूनों को काटने के कारणों का पता लगाकर, आप यह पता लगा सकते हैं कि इन स्थितियों से कैसे बचा जाए और रोकने की योजना विकसित की जाए। जैसे कि अगर वे बोरियत तनाव और चिंता के कारण ऐसा करते हैं तो आप उन्हें किसी काम में लगा दें, उनके खुल कर बात करें और उनकी एंग्जायटी को दूर करने की कोशिश करें।

दूसरी गतिविधियों में उलझाएं

बच्चे को ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रखने की कोशिश करें। ऐसा करने से उसका ध्यान भटकेगा और वो नाखून चबाना भूल जाएगा। एक्टिविटी ऐसी होनी चाहिए जिसमें उसके दोनों हाथ इंगेज रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत