न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी कर रहे हैं ऑनलाइन डेटिंग की तैयारी, रखें इन बातों का ध्यान

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनका ऑनलाइन डेटिंग के दौरान ध्यान रखना जरूरी हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Aug 2022 4:27:31

क्या आप भी कर रहे हैं ऑनलाइन डेटिंग की तैयारी, रखें इन बातों का ध्यान

डेटिंग करना आज के समय में आम बात हो चुकी हैं जहां लड़का और लड़की एक-दूसरे को जानने की कोशिश करते हैं। लेकिन समय के साथ डेटिंग का रूप भी बदलता जा रहा हैं और तकनिकी का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन डेटिंग लोगों द्वारा पसंद की जा रही हैं। लोग आजकल इंटरनेट पर ही प्यार तलाश रहे हैं। ऑनलाइन डेटिंग के दौरान लोग इन्टरनेट पर विभिन्न डेटिंग साइट्स की मदद से आपस में मिलते हैं। लेकिन देखने को मिला हैं कि कई बार ऑनलाइन डेटिंग का गलत इस्तेमाल भी किया गया हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनका ऑनलाइन डेटिंग के दौरान ध्यान रखना जरूरी हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to remember while online dating,mates and me,relationship tips

सही ऑनलाइन डेटिंग साइट्स

इंटरनेट पर दर्जनों मोबाइल ऐप्स व साइट्स मौजूद हैं, जिनमें से कई सही तो कई फर्जी हैं। वहीं, जब बात डेटिंग की हो तो व्यक्ति को और सावधान रहने की आवश्यकता है। डेटिंग व्यक्तिगत और निजी मसला है, इसलिए ऑनलाइन डेटिंग से पहले वेबसाइट और ऐप के बारे में सही तरह से पता करें, उसके बाद ही अपना प्रोफाइल बनाएं। बेहतर है जल्दबाजी न करते हुए पहले ऑनलाइन डेटिंग साइट्स के बारे में अच्छी तरह रिसर्च कर लें, उसके बाद ही अगला स्टेप लें।

फोटोज और वीडियो न करें शेयर

अगर आप किसी अनजान व्यक्ति से बात करना शुरू कर रहे हैं तो उनके साथ ज्यादा फोटोज और वीडियोज को शेयर न करें। अगर आप कई महीनों से उन्हें जानती हैं तो भी ऐसा न करें। आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। कोई भी आपकी फोटोज और वीडियो का मिसयूज कर सकता है।

बैकग्राउंड का पता लगाएं

डेटिंग के दौरान पार्टनर की क्वालिफिकेशन, उम्र और पुराने रिलेशनशिप के बारे में सही तरह से जांच पड़ताल कर लें। ये जानकारी उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल से पता चल सकती है। इसलिए, किसी बहाने से उनकी सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में पता लगाएं और फिर वहां से थोड़ी जांच-पड़ताल करें कि उनकी पढ़ाई या दोस्त कैसे हैं। अगर किसी को लेकर सीरियस हैं तो बैकग्राउंड जानना जरूरी है, ताकि आगे चलकर कोई दिक्कत न आए।

मिलने के लिए चुने जानी पहचानी जगह

अगर आप दोनों मिलने का फिक्स कर रहे हैं तो जगह चुनते समय भी आपको काफी सजग रहना होगा। जैसे एक दूसरे के घर पर न मिलें। आप कोई ऐसी जगह चुनें जो आपकी जानकारी में हो। अगर जगह आपके जान पहचान की नहीं है तो साथ के लिए आप अपने किसी दोस्त को लेकर जाएं।

tips to remember while online dating,mates and me,relationship tips

सीमा तय करें

ऑनलाइन डेटिंग के दौरान आप अपने निजी जीवन के बारे में कितना खुलासा करेंगे यह पहले ही तय कर लें। किसी को भी अपनी निजी जीवन की हर जानकारी न दें। इसलिए, बेहतर है अपनी पसंद-नापसंद और अन्य सामान्य बातें ही बताएं।

बहुत ज्यादा पर्सनल इंफॉर्मेशन न करें शेयर

जब रिश्ते की शुरुआत हो ही रही है तो एकदम सभी बातों को लेकर न खुलें। अपने से जुड़ी सभी जानकारी देने से पहले कई बार सोचें और हो सके तो कुछ दिनों तक इंतजार करें।

इमोशनली ज्यादा न जुड़ें

कई लोग ज्यादा भावुक होते हैं और फिर जब उनकी उम्मीदें पूरी नहीं होती तो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ता है। इसलिए डेटिंग के दौरान ज्यादा भावुक न हो, अपनी भावनाओं को कंट्रोल करने की कोशिश करें। कभी-कभी अत्यधिक लगाव भी परेशानी का कारण बन सकता है। साथ ही ख्यालों और सपनों की दुनिया में न रहकर हमेशा सच्चाई और प्रैक्टिकल जीवन को साथ लेकर चलें। हमेशा फिल्मी दुनिया से दूर रहें, क्योंकि काल्पनिक दुनिया और सच्चाई में फर्क।

जल्दबाजी में न कराएं फैमिली के साथ मुलाकात

अगर आप रिश्ते में आगे बढ़ने के बार में सोच रहे हैं और अपने पार्टनर को परिवार से मिलवाने की प्लानिंग भी कर रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। कई बार डेटिंग ऐप पर लोग टाइमपास भी कर रहे होते हैं, इसलिए अच्छे से देख परख के ही अपने परिवार से मिलवाएं।

रील और रियल में फर्क

आम जिंदगी और इंटरनेट की जिंदगी में फर्क है, इसका ध्यान हमेशा रखें। रील और रियल के फर्क को समझें। हो सकता है कि चैटिंग के दौरान और सामने आने के बाद उनके व्यवहार में थोड़ा फर्क हो। इसलिए, तुरंत नतीजे पर न पहुंचे, पहले उन्हें थोड़ा वक्त दें, ताकि वो सहज महसूस करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत