न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्ते में पनपी जलन की भावना कर सकती हैं आपके घर-संसार को बर्बाद, इन 5 तरीकों से करें इसे दूर

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी देने जा रहे है जिनकी मदद से अपने मन में उठी इस जलन की भावना को शांत किया जा सकता हैं और अपनी रिलेशनशिप में दरार पड़ने से बचाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन तरिकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Feb 2022 2:41:06

रिश्ते में पनपी जलन की भावना कर सकती हैं आपके घर-संसार को बर्बाद, इन 5 तरीकों से करें इसे दूर

जब भी कभी किसी के प्रति आकर्षण बढ़ता हैं और आप रिलेशनशिप में आते हैं तो चाहते हैं कि आपका पार्टनर सिर्फ आप पर ध्यान दें जो कि मन में उठाना स्वाभाविक हैं। लेकिन जब यह चाहत, इनसिक्योरिटी या जलन की भावना में बदल जाए तो घातक होते हुए आपके घर-संसार को बर्बाद कर सकती हैं। जब यह भावना पैदा होती हैं तो पार्टनर का किसी ओर से बात करना भी पसंद नहीं आता हैं। कई बार कुछ ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं कि यह जलन की भावना उठने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी देने जा रहे है जिनकी मदद से अपने मन में उठी इस जलन की भावना को शांत किया जा सकता हैं और अपनी रिलेशनशिप में दरार पड़ने से बचाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन तरिकों के बारे में...

tips to overcome jealousy in relationship,relationship tips

अपने पार्टनर को दें पर्सनल टाइम

रिलेशनशिप का मतलब होता है प्यार, भरोसा और आजादी। हम अपने पार्टनर से प्यार और भरोसा तो कर लेते हैं लेकिन इन सबके बीच में उसकी आजादी कहीं छिन जाती है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस दें, जिससे वे ना केवल आपकी कमी को महसूस करें बल्कि उसे आप की कीमत का भी एहसास हो। ऐसा करने से आपके रिश्ते में इनसिक्योरिटी और जलन की भावना भी दूर हो सकती है।

परिवार वाले भी दे सकते हैं साथ

कभी-कभी अपने रिश्ते में आ रही उलझन या दरारे खुद को नजर नहीं आती। ऐसे में आप किसी परिवार वाले की मदद लेकर अपनी उन उलझनों को सुलझा सकते हैं। आप उन्हें अपनी परिस्थिति बता सकते हैं। हो सकता है कि आपको अपनी उलझन में परेशानी का कोई सटीक हल मिल जाए। बशर्त किसी ऐसे इंसान को अपना हाल बताएं जो आपकी परिस्थिति को समझें।

अपनी भावनाओं को करें सांझा

यदि आपके अंदर आपके पार्टनर को लेकर इनसिक्योरिटी की या जलन की भावना पैदा हो गई है तो सबसे पहले आप उन भावनाओं का जिक्र अपने पार्टनर से करें और उसे बताएंगे आप ऐसा क्यों सोच रहे हैं। हो सकता है कि यह आपकी कोई गलतफहमी हो। ऐसे में आपका पार्टनर इस गलतफहमी को दूर कर सकता है।

tips to overcome jealousy in relationship,relationship tips

रिश्ते में ना लाएं कोई तीसरा

यदि आपके रिश्ते में इनसिक्योरिटी या जलन की भावना पैदा हो गई है तो ऐसे में किसी तीसरे को अपने रिश्ते के बीच में लाने की गलती ना करें। हो सकता है कि इसके कारण आपका रिश्ता और कमजोर हो जाएगा। आपके पार्टनर को आपकी यह हरकत पसंद ना आए। ऐसे में आप खुद अपने पार्टनर से बात करके इस परिस्थिति को समझाने की कोशिश करें।

खुद को समझाना भी जरूरी

अक्सर हम उन चीजों पर यकीन कर लेते हैं जो हमारी आंखों के सामने होती हैं। ऐसे में यदि आपको लग रहा है कि आपका पार्टनर कुछ बदल रहा है या आपको किसी चीज से या उसकी किसी हरकत से परेशानी हो रही है। ऐसे में थोड़ा सा धैर्य रखने की जरूरत है और परिस्थिति को समझना भी जरूरी है। वरना हो सकता है कि जल्दबाजी में अपने रिश्ते को खराब कर लें। ऐसी परिस्थिति में ओवरथिंकिंग रिश्ते को कमजोर बना सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत