न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्ते को बनाने चाहते हैं मजबूत, सुबह उठते ही हर कपल को करने चाहिए ये काम

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे काम की जानकारी देने जा रहे हैं जो हर कपल को सुबह उठते ही अपने पार्टनर के साथ करने चाहिए जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Mar 2022 4:07:52

रिश्ते को बनाने चाहते हैं मजबूत, सुबह उठते ही हर कपल को करने चाहिए ये काम

इस भागदौड़ भरी जिन्दगी में लोगों को अपने और अपने पार्टनर के लिए समय निकालना बहुत भारी पड़ रहा हैं। ऐसे में वे चाहते हुए भी प्यार भरे लम्हों के लिए समय नहीं निकल पाते हैं जिससे उनके रिश्ते में दूरियां बनने लगती हैं। लेकिन आप चाहे तो कुछ छोटी-छोटी हरकतों से अपने रिश्ते में प्यार को जगे रख सकते हैं जिसके लिए आपको कोई ज्यादा समय भी नहीं देना होता हैं। ऐसे में मॉर्निंग को अपने साथी के साथ गुड बनाना बेहद महत्वपूर्ण है। जब आप अपने पार्टनर को सुबह ही कुछ खास एहसास करा देते हैं, तो उन्हें पूरी दिन फ्रेश फील होता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे काम की जानकारी देने जा रहे हैं जो हर कपल को सुबह उठते ही अपने पार्टनर के साथ करने चाहिए जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

tips to make relationship strong,mates and me,relationship tips

प्यारा किस मॉर्निंग को बना सकता है हसीन

प्यारा सा किस एक-दूसरे को अपना प्यार दिखाने का सबसे बेहतरीन जरिया होता है। आप किस करके सुबह अपने पार्टनर को जगाने के लिए ट्राई कर सकते हैं। धीरे से उनके गाल या माथे पर किस करें और पार्टनर फिर भी न उठे तो उन्हें लिप किस भी दे सकते हैं। इस तरह उन्हें प्यार से गुड मॉर्निंग कहें। आपके जगाने का यह अंदाज पार्टनर को बहुत ज्यादा पसंद आ सकता है। इससे उन्हें आपके प्यार का एहसास होता है।

सुबह की प्यारी मुस्कान

अपने दिन की शुरुआत अच्छे से करने के लिए कपल को सुबह उठते ही एक दूसरे को मॉर्निंग विश करने की आदत डालनी चाहिए। जब आपका पार्टनर उठते ही आपको देखकर मुस्कुराते हुए दिन की विश करेगा तो आपको भी अच्छा लगेगा और पूरा दिन फ्रेश मूड में बितेगा। इसलिए एक दूसरे को हर सुबह प्यार से विश करें।

अपने प्यार का इजहार करें

कहा जाता है कि प्यार क्या नहीं करा सकता है, ऐसे में रोमांटिक तरह से साथी को उठाने के लिए प्यार का इजहार भी अच्छा ऑप्शन है। रोमांटिक अंदाज में अपने पार्टनर को अपनी तरफ खींचकर आप उनसे यह कह सकते हैं कि आप उन्हें बहुत प्यार करते हैं। वहीं अपनी सुबह को थोड़ा और रोमांटिक बनाने के लिए आप पार्टनर के साथ आप शावर भी ले सकते हैं। ऐसा करके आप न सिर्फ पानी की बचत करेंगे बल्कि अपनी सुबह को सबसे खास बना पाएंगे। इस तरह की गुड मॉर्निंग के बाद पार्टनर आपके और भी करीब आ जाएगा।

tips to make relationship strong,mates and me,relationship tips

साथ करें नाश्ता

हो सकता है कि काम के कारण आप पूरा दिन अपने पार्टनर से बात नहीं कर पाते और शाम में काम की थकान की वजह से भी उनसे सही से बात न पाएं। ये भी हो सकता है कि आप दोनों का लंच व डिनर भी एक साथ न हो पाता हो लेकिन सुबह का नाश्ता आपको एक दूसरे के हमेशा करीब रखेगा। अगर हमेशा आपका पार्टनर ही नाश्ता बनाता हो तो कभी कभी सुबह की चाय या कॉफी आप बना कर उनको सरप्राइज दे सकते हैं। एक साथ किचन में खड़े होकर ब्रेकफास्ट बनाते समय कुछ समय भी बिता सकते हैं। ये साथ बिताया थोड़ा थोड़ा समय भी कपल के बीच प्यार कभी कम नहीं होने देता।

पार्टनर की करें तारीफ

हर व्यक्ति को अपनी तारीफ सुनकर खुशी होता है। वहीं अगर ये तारीफ आपका पार्टनर करें, प्यार अधिक बढ़ता है। आप को अपने पार्टनर की समय समय पर तारीफ करनी चाहिए। ऐसे में उनको लगेगा कि आप कितना भी व्यस्त क्यों न हों, उनको नोटिस करते हैं।आप उनके लुक्स के अलावा उनके काम, पर्सनालिटी किसी भी बात की तारीफ कर सकते हैं। तारीफ से उनके दिन की शुरुआत अच्छी होती है और अगर आपके साथी का मूड अच्छा होगा तो आपके मूड पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

दूर होने पर करें ये काम

अब अगर आप अपने पार्टनर से किसी कारण दूर हैं, तो उन्हें क्यूट गुड मॉर्निंग मैसेज भेज सकते हैं या फिर उन्हें कॉल करके भी यह कह सकते हैं। अपने अंदाज में गुड मॉर्निंग के साथ आप उनसे अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। ऐसा मत समझिए कि आप पार्टनर से दूर हैं, तो आप दोनों की सुबह बोरिंग हो जाएगी बल्कि दूर से भी आप परफेक्ट मॉर्निंग बन सकते हैं। आपको प्यारा सा मैसेज या कॉल पर प्यारी सी बात कहनी है, जो न सिर्फ पार्टनर को नींद से उठा दे बल्कि उनका मूड तरोताजा कर दे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन