न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर आई नई दुल्हन को सहज बनाती हैं ये 4 बातें, फील कराएं उन्हें कंम्फर्टेबल

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से घर आई नई दुल्हन को कंम्फर्टेबल हो और वे बिना किसी परेशानी के परिवार में घुलमिल सकें। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Feb 2022 3:09:14

घर आई नई दुल्हन को सहज बनाती हैं ये 4 बातें, फील कराएं उन्हें कंम्फर्टेबल

शादी के बाद लड़की अपने घर को छोड़कर नए परिवार में प्रवेश करती हैं और उसपर नई जिम्मेदारियां आती हैं जहां सभी के सुख-दुख का नई दुल्हन को ख्याल रखना होता हैं। लेकिन इसी के साथ ही वे खुद को भावनाओं के बीच दबा हुआ महसूस करती हैं जिस कारण से वे कंम्फर्टेबल फील नहीं कर पाती हैं और इसका असर उनके स्वाभाव पर भी पड़ता हैं। ऐसे में जरूरत होती हैं कि घर आई नई दुल्हन को सहज महसूस कराया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से घर आई नई दुल्हन को कंम्फर्टेबल हो और वे बिना किसी परेशानी के परिवार में घुलमिल सकें। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

tips to make new bride feel comfortable,mates and me,relationship tips

प्राइवेसी का रखें ख्याल

अगर आप यह नहीं चाहते कि आपकी पत्नी की कोई गलती पर आपके परिवारवाले नाराज हों, तो आपको उनकी प्राइवेसी की हिफाजत करनी चाहिए। उन्हें थोड़ा स्पेस देना चाहिए। हो सकता है कि आपकी पत्नी जॉइंट फैमिली से ना हो। शायद उन्हें बहुत सारे लोगों के साथ घुल मिलकर रहने की आदत उनमें ना हो। ऐसे में अगर वह चाहती हैं कि वह आपके साथ अलग रहें, तो आपको उनकी इस बात का ध्यान रखना चाहिए। घर में भी एक साथ रहते हुए आपको उनकी प्राइवेसी और उनके कंफर्ट का ख्याल रखना चाहिए। जब वह आपसे और आपके परिवार से अपनापन महसूस करेंगी, तो वह धीरे-धीरे घुलने-मिलने लगेंगी।

करियर की स्वतंत्रता

अगर आपको लगता है कि शादी के बाद आपकी पत्नी को काम करने की जरूरत नहीं है, तो आप गलत हैं। ऐसे में न केवल आप उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं बल्कि आप उनके करियर पर ब्रेक भी लगा रहे हैं। अगर आप उनके करियर को लेकर जरूरत से ज्यादा जजमेंटल हो रहे हैं, तो इसका असर आपके रिश्ते पर भी पड़ेगा। ऐसे में सबसे पहले अपनी पत्नी से पूछें कि क्या वह वाकई शादी के बाद भी काम करना चाहती हैं। अगर उनका जवाब हां में है, तो उन्हें अपना पूरा सपोर्ट दें।

tips to make new bride feel comfortable,mates and me,relationship tips

खाने-पीने का रखें ख्याल

ससुराल वालों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एक लड़की ने आपके बेटे और आपके पूरे परिवार के लिए अपना घर छोड़ दिया है। ऐसे में उनके खाने-पीने से लेकर उनकी छोटी-छोटी आदतों का ख्याल रखना भी आपकी जिम्मेदारी है। उनसे खुलकर पूछें कि उन्हें खाने में क्या पसंद है? उनकी पसंद का खाना बनवाएं, ताकि उन्हें अपना नया घर अपने घर जैसा ही लगे और जहां वह खुलकर रह सके। यही नहीं, आपकी पत्नी को अपने पसंद के कपड़े पहनने की स्वतंत्रता भी होनी चाहिए। उनकी पसंद ही उनके खुश रहने का जरिया बन सकता है। अगर आप उनकी पसंद ना पसंद का ख्याल नहीं रखेंगे, तो हो सकता है कि आपके घर में खुशहाली का माहौल नहीं रहेगा।

परिवार से बात करने दें

कई घरों में ससुराल वालों को यह बहुत बुरा लगता है, जब देखो उनकी बहू मायके जाना चाहती है या फिर वह सिर्फ फोन लगाकर अपने मायके वालों से बात करती रहती हैं। ऐसा सोचना गलत हो सकता है, हो सकता है कि आपका इस तरह से सोचना या अपने पत्नी को उनके मायके वालों से बात करने से रोकना घर की दुल्हन की खुशी को कम कर रहा हो। आपको यह ध्यान रखना होगा कि वह अपने परिवार को छोड़कर आई हैं। उनके लिए [पूरी तरह यह नया अनुभव है। आप चाहें तो उन्हें खुद अपने घर फोन करके बात करने के लिए कह सकते हैं। उनके परिवार, उनके दोस्तों से मिलवाने भी लेकर जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर