न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दोनों पार्टनर्स का अलग स्वभाव रिश्ते को कर सकता हैं कमजोर, इन 6 तरीकों से बैठाएं ताल-मेल

जरूरी हैं कि समय रहते समझदारी से काम लिया जाए और ताल-मेल बैठाते हुए रिश्ते को संभाला जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से दोनों पार्टनर्स का अलग स्वभाव होने पर भी रिश्ते को मजबूत किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 6:16:02

दोनों पार्टनर्स का अलग स्वभाव रिश्ते को कर सकता हैं कमजोर, इन 6 तरीकों से बैठाएं ताल-मेल

शादी के बाद लड़का हो या लड़की दोनों की जिंदगी में बदलाव देखने को मिलता हैं। रिश्ता जुड़ने के बाद दांपत्य जीवन में ताल-मेल बैठाने की जरूरत होती है जिसके लिए दोनों पार्टनर्स को अपने स्वभाव में कुछ बदलाव लाने की जरूरत पड़ती हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि दोनों पार्टनर्स का अलग स्वभाव रिश्ते को कमजोर करता हैं और दोनों के बीच दूरियां आने लगती हैं। रिश्ते में पनपी यह गलतफहमी रिश्ते को टूटने की कगार पर पहुंचा देती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते समझदारी से काम लिया जाए और ताल-मेल बैठाते हुए रिश्ते को संभाला जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से दोनों पार्टनर्स का अलग स्वभाव होने पर भी रिश्ते को मजबूत किया जा सकता हैं।

relationship tips,relationship tips in hindi,happy married life

एक-दूसरे को समझें एक समान

दांपत्य जीवन में यदि कोई एक पार्टनर खुद को दूसरे पार्टनर से बड़ा समझे या महान समझे तो ऐसा करने से भी मनमुटाव हो सकता है। क्योंकि आप एक अच्छी जगह नौकरी करते हैं या आपकी सैलरी आपके पार्टनर से ज्यादा है तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप अपने पार्टनर की बात नहीं सुनेंगे या उस पर अपनी मनमानी करेंगे। ऐसा करने से लड़ाई और मनमुटाव ज्यादा बढ़ सकता है। हमेशा दांपत्य जीवन में एक दूसरे को सामान समझे और दोनों के फैसले को महत्व दें।

किसी तीसरे को कभी ना लाएं रिश्ते में


पति-पत्नी के बीच में छोटे-मोटे बातचीत पर असहमति होना एक आम बात है। ऐसे में रिश्ता और मजबूत वह इंटरेस्टिंग बनता है। लेकिन यदि आप दोनों के बीच में कोई भी दिक्कत आ रही है तो किसी तीसरे को बीच में ना लाएं। खुद उस मामले को सुलझाने की कोशिश करें। क्योंकि किसी तीसरे के आने से हो सकता है कि आपका पार्टनर आपसे और गुस्सा हो जाए। ऐसे में अपने बीच की बात किसी को भी ना बताएं। वरना इससे आपके रिश्ते की डोर कमजोर हो सकती है। जो भी निर्णय है या भी मसला है उसे आपस में सुलझाने की कोशिश करें। साथ ही एक दूसरे से बातचीत बंद ना करें।

relationship tips,relationship tips in hindi,happy married life

एक-दूसरे से करें बातचीत

एक दूसरे से मन ना मिलने के कारण या अलग स्वभाव होने के कारण दांपत्य जीवन में लड़ाई होना संभावित है। ऐसे में यदि एक दूसरे से बातचीत बंद कर दें तो इससे और भी दिक्कत बढ़ सकती है। हो सकता है कि किसी टॉपिक पर या परिस्थिति पर आप दोनों के विचार एक दूसरे से नहीं मिल रहे हैं लेकिन ऐसे में लड़ाई होने पर एक दूसरे से बातचीत करना गलत है। वरना इससे परिस्थिति और खराब हो सकती है और रिश्ता कमजोर हो सकता है।

कभी ना बदलें अपने पार्टनर का स्वभाव


दांपत्य जीवन में एक दूसरे से प्यार करने के साथ-साथ उसकी इज्जत करना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में यदि आपको पता है कि आपके पार्टनर का स्वभाव अलग है या उसके कुछ फैसले आपको पसंद नहीं हैं तो उसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप अपने पार्टनर के स्वभाव को बदलें। ऐसा करने से आपके पार्टनर को लग सकता है कि आप उससे प्यार नहीं करते और आप को उनके कारण शर्मिंदगी होती है। ऐसे मैं अपने पार्टनर का स्वभाव बदलने के बजाय आप अपने पार्टनर को अपनी परेशानी के बारे में बताएं और एक दूसरे से बातचीत करें।

relationship tips,relationship tips in hindi,happy married life

अपनाएं बीच का रास्ता

अगर आपकी अपने पार्टनर के साथ कई मसलों पर सहमति नहीं होती हैं तो ऐसे में लड़ाई करने के बजाए कोई ऐसा रास्ता निकालें, जिससे आपका और आपके पार्टनर का दोनों की बात का मान रह जाए। उदाहरण के तौर पर यदि आपका मन बाहर घूमने का कर रहा है लेकिन आपका पार्टनर काफी थका हुआ है तो ऐसे में आप अपने साथी के साथ समय बिताने के लिए बालकनी या छत पर वॉक कर सकते हैं। इससे आपका घूमना भी हो जाएगा और आप अपने घर पर ही रहेंगे।

एक दूसरों को दें पर्सनल स्पेस


हर व्यक्ति की अपनी पसंद अपनी इच्छा होती है। ऐसे में अपने पार्टनर पर उस इच्छा को ठोकना गलत बात है। अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस से दें। यदि वह आपकी किसी फैसले पर सहमत नहीं है तो उससे जिद्द करने के बजाय आप थोड़े से समय दें और सोचने का मौका भी दें। हो सकता है कि ऐसा करने से आपका पार्टनर आपकी बात पर सहमति प्रकट करे। और अगर ना भी सहमत हो तो हो सकता है कि सोचने से कोई और रास्ता निकल जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन