न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरों की परवाह किए बिना खुद से प्यार करना भी हैं जरूरी, जानें कैसे करें ये काम

ऐसे में जरूरी हैं कि आप खुद से प्यार करना सीखे जो आपको खुशी देने के साथ ही आत्मविश्वास भी देता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जो आपको बताएंगे कि आप कैसे खुद से प्यार करते हुए खुश रह सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Mar 2022 1:09:09

दूसरों की परवाह किए बिना खुद से प्यार करना भी हैं जरूरी, जानें कैसे करें ये काम

हर इंसान की अपने जीवन से जुड़ी कुछ खुशियां होती हैं लेकिन उन्हें वह तब त्याग देता हैं जब उसके ऊपर जिम्मेदारियां और दूसरों को खुश करने का काम आ जाता हैं, खासतौर से महिलाओं में। हम यह नहीं कहते हैं कि जिम्मेदारी उठाना गलत हैं लेकिन उसके लिए अपने वजूद को खो देना या अपनी खुशियों का गला घोंट देना तो सही नहीं हैं ना। ऐसे में जरूरी हैं कि आप खुद से प्यार करना सीखे जो आपको खुशी देने के साथ ही आत्मविश्वास भी देता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जो आपको बताएंगे कि आप कैसे खुद से प्यार करते हुए खुश रह सकते हैं।

tips to love yourself,self love,mates and me,relationship tips

रहें फिट और खूबसूरत भी

हर उम्र में खुद को फिट रखना या अपने सौंदर्य को बनाए रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। सुंदरता से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। पहनावा, रहन-सहन और खानपान में संतुलन बनाकर आप फिट रह सकती हैं। स्पा लेना, फेशियल करवाना, मेडिटेशन और योगा करना, ये सब भी जरूरी है। इसके लिए टाइम मैनेजमेंट सीखें। 24 घंटे में कुछ वक्त खुद के लिए निकालना, खुद को उपहार देने जैसा है। ऐसा हर रोज कीजिए।

खुद को अपडेट करती रहें

सीखना किसी भी उम्र में कम न करें। यह आपके खुद के विकास के लिए जरूरी है। यू-ट्यूब से कुछ नई चीजें सीखना, मोटिवेशनल चीजों को पढ़ना या सुनना, नए कोर्सेज करना, टेक्नोलॉजी की नई बातें जानना, देश-दुनिया की खबरों से जुड़े रहना, ये सारी चीजें आपको बेहतर बने रहने में मदद करती हैं। अगर आप ऐसा कर पाती हैं, तो लोग भी आपकी कद्र करना सीख जाते हैं।

हॉबीज पर डालें रोशनी

दिन के 1 घंटे आप अपनी हॉबीज को समय दे सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपको पेटिंग का शौक है या आपको गिटार बजाना पसंद है तो आप उस एक घंटे में अपने शौक को समय दे सकते हैं और अपनी कला को और निखार सकते हैं। ऐसा करने से न केवल आपको खुशी मिलेगी बल्कि आप अपने अंदर के टैलेंट को भी समझ पाएंगे।

tips to love yourself,self love,mates and me,relationship tips

सोशल मीडिया से प्रभावित न हों

कई बार ऐसा हुआ होगा कि फेसबुक या इंस्टाग्राम पर दोस्तों का हाल जानने के बाद आप खुद को लेकर तनाव में आ गई होंगी। शोधों में भी यह बात साबित हुई है कि सोशल मीडिया डिप्रेशन भी बढ़ाता है। दरअसल हमें सोशल मीडिया पर दूसरों से अपनी तुलना करने से बचना चाहिए। आपकी यात्रा आपकी अपनी है। फोकस होकर जब आप अपने रास्ते पर बढ़ेंगी, तो जीवन अपने आप सरल होता जाएगा।

उन चीजों को हाइलाइट करें जिनमें आप अच्छे हैं

अपनी कमजोरियों और खामियों पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय उन गतिविधियों में शामिल होने की कोशिश करें जिनमें आप अच्छे हैं। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि आपका आत्मबल भी बढ़ेगा।

करें खुद की हौसला अफजाई

खुद से प्यार करने वाले खुद को अपनी क्षमताओं और कमियों के साथ स्वीकार करते हैं। बिल्कुल जिगरी दोस्त की तरह। निराशा के क्षणों में खुद से ऐसा ही व्यवहार कीजिए, जैसे आप दूसरों को ढाढस बंधाने के लिए करती हैं। जैसे कभी किसी सहेली या किसी सहकर्मी की कमियों को जानते हुए भी आपने उसका हौसला बढ़ाया था, वैसे ही खुद का भी हौसला बढ़ाने की आदत डाल लें।

tips to love yourself,self love,mates and me,relationship tips

बाहर जाएं

जरूरी नहीं कि आप अपने तय किए 1 घंटे में कुछ काम घर पर ही रहकर करें। आप चाहें तो अकेले भी बाहर निकल सकते हैं और अपने आसपास मौजूद चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। ऐसा करने से ना केवल आप फ्रेश महसूस करेंगे कि आपको पता भी चलेगा कि आपके आसपास कौन-कौन सी चीजें मौजूद हैं। इससे आपकी नॉलेज भी बढ़ेगी।

खुद से खुद की ड्रीम डेट

आपकी इच्छा जरूर होती होगी किसी पसंद की जगह पर जाने की या फिर कुछ ऐसा मनपसंद करने की। तो इस वैलेंटाइन डे पर उस ड्रीम डेट को पूरा कीजिए। इस दिन अपनी पसंद को प्राथमिकता दें। जो स्टाइल आप चाहती हैं, उसे अपनाएं। अपनी पसंद के गेटअप में जब आप होंगी, तो इससे ज्यादा आत्मविश्वास आएगा।

अपने आप को गलतियां करने दें

अपने आप पर इतना कठोर होना बंद करें और जानें कि आप केवल इंसान हैं और आप कभी-कभी गलतियां कर सकते हैं। अपने आप को थोड़ा ढीला छोड़ दें और अपने लिए यथार्थवादी और प्राप्त करने योग्य मानक निर्धारित करके अपने आप को संदेह का कुछ लाभ दें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती