न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 6 तरीकों के साथ जताए अपनी पत्नी से प्यार, रिश्ते में आएगी मधुरता

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपनी पत्नी से प्यार जता सकते हैं और आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Feb 2022 10:57:05

इन 6 तरीकों के साथ जताए अपनी पत्नी से प्यार, रिश्ते में आएगी मधुरता

पति-पत्नी का रिश्ता रूठने-मनाने वाला होता हैं जिसमें ज्यादातर पत्नी ही अपने पति से नाराज होती हैं। पत्नी चाहे वर्किंग हो या हाउसवाइफ जब पति उन्हें नजरअंदाज करने लगते हैं या उनके काम की सराहना नहीं करते हैं तो पत्नियों को नाराज होने में ज्यादा देर नहीं लगती हैं। ऐसे में पति को चाहिए की किसी भी तरीके से अपनी पत्नी को मनाए क्योंकि इसका असर आपके रिश्ते में दरार बढ़ाने का काम कर सकता हैं। पति पत्नी के रिश्ते में प्यार का बरकरार होना जरूरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपनी पत्नी से प्यार जता सकते हैं और आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

tips to love your wife,mates and me,relationship tips

सॉरी कहना भी है जरूरी
हम दिन में न जानें ऐसी कितनी गलतियां कर देते हैं, जिसके लिए हम माफी भी नहीं मांगते और ना हमारा पार्टनर हमसे कहता है कि आपने यह गलती की है। ऐसे में दिन के खत्म होने पर अगर आप अपनी पत्नी से छोटा सा सॉरी बोल देंगे तो इससे ना केवल उनके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी बल्कि रिश्ते में प्यार भी बरकरार रहेगा कि ध्यान दें कि बिना किसी गलती के सॉरी बोलने से भी रिश्ते पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

जिम्मेदारियों को बांटे
अगर आप ऑफिस में हैं और घर का सारा काम आपकी वाइफ कर रही है या वे वर्किंग होने के बावजूद घर पर अपना पूरा समय दे रही हैं तो ऐसे में आपका फर्ज बनता है कि आप उनकी मदद करें और जिम्मेदारियों को आधा-आधा बांट दें। ऐसा करने से भी न केवल पत्नी को आपके प्यार का एहसास होगा बल्कि रिश्ता भी मजबूत हो सकता है।

रसोई में हाथ बटाएं
क्या घर पर खाना बनाना केवल पत्नी का काम है? नहीं, अगर दोनों मिलकर खाना बनाएंगे तो इससे ना केवल प्यार बढ़ेगा बल्कि समय भी कम लगेगा। ऐसे में आप थोड़ा पल अपनी पत्नी के लिए निकालें और उसके साथ रसोई में हाथ बटाएं। ऐसा करने से न केवल पत्नी को आपके प्यार का एहसास होगा बल्कि आपके रिश्ते में भी नई ऊर्जा आएगी।

tips to love your wife,mates and me,relationship tips

थैंक यू कहना भी है जरूरी
हमें पता है कि घर का सारा काम हमारी पत्नियां करती हैं उसके बावजूद हम उन्हें धन्यवाद कहना भूल जाते हैं। कभी-कभी यह भूल पत्नियों के मन में हीन भावना को जन्म दे सकती है। ऐसे में आप समय-समय पर अपनी पत्नी का धन्यवाद करें। साथ ही उसके काम की सराहना भी करें। ऐसा करने से पत्नी के मन में हीन भावना जन्म ले सकती।

एक गुलाब है काफी
शादी के बाद जरूरी नहीं कि पत्नियों को महंगे महंगे गिफ्ट ही दिए जाएं और अपने प्यार का इजहार किया जाए। आप काम के बीच में अचानक से छोटा सा गुलाब लाकर भी उनके हाथ में रख सकते हैं। ऐसा करना न केवल आपके प्यार को और मजबूत करेगा बल्कि रिश्ते में भी नई ऊर्जा भी लाएगा।

समय देना भी है जरूरी
अकसर पत्नियों की यह शिकायत रहती है कि आप घर पर समय पर नहीं आते या हर वक्त ऑफिस के काम में लगे रहते हैं। ऐसे में यदि आप अपनी पत्नियों को समय देंगे तो न केवल उन्हें स्पेशल महसूस होगा बल्कि उन्हें लगेगा कि आप अभी भी उनसे बेहद प्यार करते हैं। आप दिन में कुछ समय या रात को ऑफिस से आने के बाद कुछ क्वालिटी टाइम अपनी पत्नी के साथ बिताएं और उनसे उनके बारे में बात करें। जब आप अपने रिश्ते के बारे में अपनी पत्नी से बात करेंगे तो ऐसा करने से ना केवल रिश्ता मजबूत होगा बल्कि ये प्यार जाहिर करने का सबसे अच्छा तरीका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर