न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नी के दिल की बात जानकर इन 7 तरीकों से करने उन्हें खुश

में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से पत्नी के मन की बात जानकर उन्हें खुश किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Feb 2022 1:46:07

पत्नी के दिल की बात जानकर इन 7 तरीकों से करने उन्हें खुश

पति-पत्नी का रिश्ता आपसी समझ और भरोसे पर टिका होता हैं जहां दोनों को एक-दूसरे के मन के हालात समझने की जरूरत हैं ताकि आपकी रिलेशनशिप में प्यार बना रहे। खासतौर से पत्नियां लोक-लिहाज के चलते अपने पति से मन की बात नही कह पाती हैं और अंदर ही अंदर घुटती रहती हैं जिसका असर आपके सुखी वैवाहिक जीवन पर पड़ता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से पत्नी के मन की बात जानकर उन्हें खुश किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

tips to keep your wife happy,mates and me,relationship tips

वफ़ादार रहें

जिस तरह आप ये चाहते हैं कि पत्नी आपके और आपके रिश्ते के प्रति वफ़ादार रहे, ठीक उसी तरह पत्नी भी आपसे वफ़ादारी की उम्मीद रखती है। अंतर बस इतना है कि आप इस बारे में उससे बेझिझक बात कर लेते हैं। कई बार कुछ बंदिशें भी लगा देते हैं, लेकिन वो आपसे इस बारे में न खुलकर बात कर पाती है और न ही आपसे हाल ए दिल बयां कर पाती है, इस डर से कि कहीं आपके अहम् को ठेस न पहुंच जाए। अतः उसके प्रति आपकी वफ़ादारी बनती है। ये न भूलें कि विश्वास की डोर से बंधा रिश्ता बहुत मज़बूत होता है। विश्वास टूटते ही रिश्ते की डोर कमज़ोर हो जाती है। अतः पत्नी के पूछने या न पूछने पर भी अपनी ओर से सफ़ाई अवश्य दें।

स्पेस की चाहत को पूरा करें

दोस्तों के साथ कभी फिल्म देखने, तो कभी पार्टी में जाने की इजाज़त देने वाली आपकी जीवनसंगिनी आपसे भी इस बात की उम्मीद रखती है कि आप भी उसे स्पेस दें। मायके वालों से मिलने या सहेलियों के साथ ख़ास मौ़के को सेलिब्रेट करने का मौक़ा उसे भी मिलना चाहिए, मगर ऐसा हो नहीं पाता। कभी काम के बोझ तले, तो कभी ज़िम्मेदारियों के चलते वो आपसे ये कह नहीं पाती और मन मसोसकर रह जाती है। इस बात को ध्यान में रखें कि हर रिश्ते में स्पेस ज़रूरी है। रिश्ते में जितना स्पेस होता है, लोग उतने ही क़रीब आते हैं और रिश्ता उतना ही मज़बूत होता जाता है।

आगे-आगे आप चलें

शादी के फेरे लेते वक़्त जिस तरह आप आगे और पत्नी आपके पीछे चल रही थी, ठीक उसी तरह जीवन के सफ़र में भी वो आपको आगे बढ़कर काम करते हुए देखना चाहती है। ऐसा नहीं है कि आपके साथ सुहाने सफ़र का मज़ा उसे रास नहीं आता या आपके साथ बैठकर रोमांटिक फिल्म देखना उसे पसंद नहीं। मज़ा तब किरकिरा हो जाता है जब सुहाने सफ़र का लुत्फ़ उठाने के लिए टिकट से लेकर होटल तक की बुकिंग उसे ख़ुद करनी पड़ती है, क्योंकि वो चाहती है कि हर काम को लेकर पहल आप करें। न स़िर्फ ट्रिप, बल्कि ऐसी और भी कई चीज़ें हैं जिनकी अगुआई करने की उम्मीद पत्नी आपसे रखती है। अगर आप पहल करते हैं, तो इससे पत्नी उन चीज़ों को और भी अच्छी तरह एंजॉय कर पाएगी।

tips to keep your wife happy,mates and me,relationship tips

सरप्राइज़ देकर जताएं प्यार

पत्नी को इम्प्रेस करने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाने की मशक्क़त न करें। उसके दिल के क़रीब आने के लिए बस उसे सरप्राइज़ देते रहें, क्योंकि महिलाएं अपने पति से सरप्राइज़ की भी उम्मीद रखती हैं। बस, वो आपसे इस बारे में कहती नहीं हैं। आपसे मिला सरप्राइज़ उसे इस बात का एहसास दिलाता है कि आप उससे बेहद प्यार करते हैं और वो आपके लिए सबसे ख़ास है। ऐसी बात नहीं है कि वो आपसे बंगला या लंबी-महंगी गाड़ी बतौर सरप्राइज़ गिफ्ट पाने की उम्मीद रखती है। लाल सुर्ख़ गुलाब या चॉकलेट भी उसके चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेरने के लिए काफ़ी है, मगर तब जब आप उसे ये सरप्राइज़ के रूप में दें। पत्नी का दिल जीतने के लिए उसे उसकी पसंद की साड़ी, पर्स आदि गिफ्ट करें। अगर इन चीज़ों को लेकर आप कंफ्यूज़ हो जाते हैं, तो कैंडल लाइट डिनर, हॉलिडे ट्रिप, मूवी टिकट आदि भी गिफ्ट कर सकते हैं।

हर एक राज़ बताएं

सुबह से लेकर शाम तक क्या, क्यों और कैसे हुआ के साथ ही अपने दिल का हर एक राज़ आपसे बयां करने वाली पत्नी आपसे जुड़ी हर एक बात जानना चाहती है। हां, ये बात और है कि खुले तौर पर वो आपसे इस बारे में कुछ नहीं कहती, पर मन ही मन वो चाहती है कि आप ख़ुद से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात उससे शेयर करें। पत्नी से हर बात शेयर करने की कोशिश करें, उससे सलाह-मशविरा भी अवश्य लें। इससे सही-ग़लत का फैसला करने में आपको भी मदद मिलेगी।

tips to keep your wife happy,mates and me,relationship tips

करें दिल खोलकर तारीफ़

मैं इस साड़ी में कैसी लग रही हूं, डिनर कैसा बना है, मेरा तोहफ़ा कैसा लगा…? क्या आप जानते हैं आपकी पत्नी कुछ ऐसे ही रटे-रटाए सवाल आपसे बार-बार क्यों करती है? क्योंकि वो चाहती है कि आप उसके हर छोटे-बड़े काम की तारीफ़ करें। उससे कहें कि आज वो बेहद ख़ूबसूरत नज़र आ रही है। उसने डिनर बहुत स्वादिष्ट बनाया है। उसने आपको जो तोहफ़ा दिया है, वो आपके दिल के क़रीब है… कुल मिलाकर पत्नी आपसे तारीफ़ की उम्मीद रखती है। अपने रिश्ते को और मज़बूत बनाने के लिए पत्नी की न स़िर्फ दिल खोलकर तारीफ़ करें, बल्कि धन्यवाद कहते हुए उसे तोहफ़ा भी दें। इससे अगली बार उसी काम को वो और अच्छे तरी़के से करेगी।

काम में हाथ बंटाएं

24/7 घर के काम में उलझी रहने वाली आपकी पत्नी भले मुंह से उफ् तक नहीं कहती, लेकिन आपकी मौजूदगी में वो ये ज़रूर चाहती है कि घर के काम में आप उसका हाथ बंटाएं। बहुत ज़्यादा न सही, मगर कम से कम छोटे-मोटे काम ही कर दें। कुछ न सही, तो कम से कम ऐसा कोई काम न करें, जिससे उसका काम बढ़ जाए। आपकी पत्नी कोई मशीन नहीं। इस बात को ध्यान में रखें। जब भी फुर्सत मिले, उसके काम में हाथ बटाएं। इससे काम भी जल्दी हो जाएगा और आप दोनों एकसाथ क्वालिटी टाइम भी बिता पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत