न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपका बच्चा भी बोलने लगा हैं अपशब्द, इन 6 तरीकों से सुधारें उन्हें

आज इस कड़ी में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस स्थिति में पेरेंट्स के बहुत काम आएंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Feb 2022 9:52:37

क्या आपका बच्चा भी बोलने लगा हैं अपशब्द, इन 6 तरीकों से सुधारें उन्हें

वर्तमान समय में देखा जाता हैं कि लोग अपनी बातों में अपशब्दों का चयन बहुत करते हैं। सिर्फ लड़ाई ही नहीं बल्कि हंसी-मजाक में भी अपशब्दों का बहुत उपयोग होने लगा हैं और इसका असर बच्चों में भी देखने को मिल रहा हैं। कम उम्र में ही बच्चे अपशब्द बोलने लगे है जो उनके भविष्य के लिए सही नहीं हैं। ऐसे में पेरेंट्स की चिंता भी बढ़ जाती हैं कि बच्चों को किस तरह सभ्य बनाया जाए। पेरेंट्स की ही जिम्मेदारी हैं कि यदि बच्चा गलत शब्दों का चयन करे या किसी गलत वाक्य का प्रयोग करे तो उन्हें समझाते हुए बताए कि यह किस तरह उन्हें नुकसान पहुंचाएंगा। आज इस कड़ी में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस स्थिति में पेरेंट्स के बहुत काम आएंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to keep your child in discipline,mates and me,relationship tips

बच्चे को समझाएं

कुछ माता-पिता ऐसे होते हैं जो बच्चे के गलत शब्द बोलने पर उन्हें डांटते हैं या उन्हें भला-बुरा कहते हैं। ऐसा करने से बच्चा न केवल जिद्दी बनता है बल्कि बच्चों का आत्मविश्वास भी कमजोर होता है। माता पिता को समझना चाहिए कि डांटना कोई हल नहीं है। माता-पिता बच्चे को गलत शब्द बोलने पर क्रिएटिव तरीके से बच्चों को सजा दे सकते हैं। ऐसे में बच्चे के गलत शब्द कहने की आदत भी दूर हो जाएगी।

गलत शब्द पर ना दें प्रतिक्रिया

माता-पिता बच्चे की हर बात पर प्रतिक्रिया देते हैं और ऐसा करना सही भी है। लेकिन बच्चे की हर गलत बात पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। वरना प्रतिक्रिया देने से आप इनडायरेक्ट रूप से बच्चे को प्रेरित ही कर रहे हो। यदि बच्चे से गलती से कोई गलत शब्द बोल भी दिया है तो ऐसे मे आप बच्चे को किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया ना दें। ऐसा करने से बच्चा उस गलत शब्द को भूल जाता है। कभी-कभी माता-पिता के प्रतिक्रिया देने के कारण बच्चे को वह शब्द बाद तक याद रहता है। यही कारण है कि बच्चे बार-बार गलत शब्दों को दोहराते हैं।

जड़ का लगाएं पता

सबसे पहले माता-पिता को यह पता लगाना बेहद जरूरी है कि उनका बच्चा गलत शब्द किन चीजों को देखकर या सुनकर सीख रहा है। कहीं उनके घर परिवार में तो इन शब्दों का प्रयोग नहीं किया जा रहा या बच्चा यह शब्द टीवी, किसी कार्टून या मोबाइल को देखकर तो नहीं सीख रहा। अगर ऐसा है तो बच्चे को इन सब चीजों को देखने से रोकें और वो जब भी टीवी या मोबाइल चलाए तो उस दौरान अपनी मजर बच्चों पर रखें। साथ ही बच्चों को गलत शब्द बोलने पर समझाएं कि इससे उनकी और उनके परिवार की छवि खराब हो सकती है।

tips to keep your child in discipline,mates and me,relationship tips

गलत शब्द के बदले सही शब्द का प्रयोग

अगर आपके बच्चे ने किसी गलत शब्द का प्रयोग कर भी दिया है तो उसकी जगह पर सही शब्द का प्रयोग करवाएं। ऐसे में माता पता अपने बच्चे से फिर उसी वाक्य को बोलने के लिए कहें लेकिन सही शब्द के साथ। ऐसा करने से बच्चा अगली बार जब उस गलत शब्द का प्रयोग करने के बारे में सोचेगा तो उससे खुद ही सही शब्द याद आ जाएगा। बार-बार टोकने पर उसकी आदत बदल जाएगी।

बच्चों की संगति पर भी दें ध्यान

कभी-कभी बच्चों के अंदर आया यह बदलाव उनके दोस्तों के कारण या उनके आसपास मौजूद लोगों के कारण होता है। ऐसे में सबसे पहले यह पता लगाना जरूरी है कि आपके बच्चों की संगति कैसी हैं। कहीं बच्चों के दोस्तों के ग्रुप में कोई इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग तो नहीं कर रहा और अगर कर रहा है तो आप अपने बच्चे को उससे दूर होने के लिए कह सकते हैं।

बच्चे का ध्यान किसी और चीज में लगाएं

अगर आपके बार-बार मना करने के बाद या आपके बार-बार समझाने के बाद भी बच्चा गलत शब्द का प्रयोग कर रहा है तो ऐसे में आप उसका ध्यान किसी ऐसी चीजों में लगाएं, जिसे करने में आपके बच्चे को अच्छा लगता हो। ऐसा करने से बच्चा ना केवल गलत शब्द को बोलना भूल जाएगा बल्कि उसकी आदत भी दूर हो जाएगी। लेकिन ध्यान दें कभी-कभी उन बच्चों के आस-पास हो रहे गलत शब्दों के प्रयोग से उसे भूले शब्द जल्दी याद आ जाते हैं। ऐसे में उसके आसपास इन शब्दों का प्रयोग ना करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर