न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपका बच्चा भी दूसरों से करता रहता हैं झगड़ा, इन तरीकों से समझाएं उन्हें

इसी के साथ ये बच्चों के भविष्य के लिए भी नकारात्मक साबित होता हैं। तो आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स के बारे में जिनसे आपका बच्चा आपकी सुनने लगे और आपकी बातें मानने लगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Aug 2022 4:07:58

क्या आपका बच्चा भी दूसरों से करता रहता हैं झगड़ा, इन तरीकों से समझाएं उन्हें

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता चला जाता हैं उसके व्यवहार में बदलाव आने लगते हैं। कई बार बच्चे अपने आसपास के वातावरण और गलत संगति में पड़कर गुस्सैल स्वभाव के हो जाते हैं और हर किसी से लड़ने लगते हैं। जब बच्चों के मनमुताबिक काम ना हो तो वे चिल्लाने और झल्लाने लगते हैं। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी हो जाती हैं कि बच्चों की समझाइश करते हुए उनके व्यवहार को सुधारा जाए क्योंकि ये सीधे आपकी परवरिश पर सवाल खड़े करते हैं। इसी के साथ ये बच्चों के भविष्य के लिए भी नकारात्मक साबित होता हैं। तो आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स के बारे में जिनसे आपका बच्चा आपकी सुनने लगे और आपकी बातें मानने लगे।

tips to keep your child away from fighting others,mates and me,relationship tips

समझदार बनाने की कोशिश करें

आप बच्चों को समझाने का प्रयास करें। बच्चे कई बार खिलौनों को लेकर भी अपने कजन्स भाई-बहनों के साथ लड़ना शुरु कर देते हैं। ऐसे में आप उन्हें समझाएं। उन्हें बताएं कि झगड़ा करने की बजाय वह साथ में मिलकर खेलें। बच्चों को घुल-मिलकर एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करना सिखाएं।

कुछ सीमाएं बनाए

बच्चों को ये समझाएं कि उन्हें दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करना है और कैसा नहीं करना है। उसके लिए कुछ नियम बनाकर रखें, साथ ही ये भी बता दें कि अगर वो इन नियमों को तोड़ता है तो उसे क्या सजा मिलेगी। बच्चे के मारने या काटने पर उसे तुरंत टोकें ताकि उसे सही और गलत की समझ हो।

समस्या सुलझाने के बारे में बताएं

बच्चे अगर झगड़कर आपके पास अपनी परेशानियां लेकर आते हैं तो आप उन्हें खुद ही परेशानी का हल ढूंढना सिखाएं। जैसे आप उन्हें बारी-बारी के दोस्त के साथ खेलने के लिए प्रेरित करें। यदि फिर भी बच्चे झगड़ा नहीं सुलझा पाते तो आप उन्हें विश्वास दिलवाएं कि आप उनका साथ देंगे। बच्चे को उसके दोस्तों के साथ घुलना-मिलना सिखाएं। इससे वह उन्हें समझेंगे और लड़ाई भी कम करेंगे।

स्पेसेफिक रहें

आपको जो बात कहनी है, उसी पॉइंट पर रहकर बात करें। बहुत ज्यादा लंबे वाक्य और बड़े-बड़े शब्दों का इस्तेमाल ना करें। घुमा-फिराकर बात ना करें और सरल और सीधे शब्दों में उनसे अपनी बात कहें। कई बार बच्चों को इसलिए भी आपकी बातें याद नहीं रहती हैं क्योंकि आपने बहुत लंबा निर्देश दिया था और उनके दिमाग से आपकी बात निकल गई।

tips to keep your child away from fighting others,mates and me,relationship tips

गलती मानना सिखाएं

आप बच्चों को सॉरी कहने की आदत भी जरुर डालें। कई बार सॉरी कह देने से कई समस्याओं का हल बहुत ही आसानी से निकल जाता है। यदि आपके बच्चे से गलती हुई है तो उसे शांत रहकर गलती को सुधारने के लि कहें। गलती के बाद उन्हें माफी मांगने के लिए भी जरुर कहें।

आत्मनियंत्रण सिखाएं

बच्चों में खुद को कंट्रोल करने की क्षमता नहीं होती है। ये गुर आपको उसे सिखाना है। उन्हें बताएं कि वो जब चाहें किसी को काट या मार नहीं सकते हैं। उसे अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना और कुछ करने से पहले सोचने की आदत जरूर डालें।

शांत रहना बताएं

बच्चों को यदि ज्यादा गुस्सा आता है तो आप उन्हें शांत रहने के तरीके बताएं। जैसे-जिस समय उन्हें गुस्सा आ रहा हो तो वो लंबी-लंबी सांसे लें, इसके अलावा उस जगह से कई दूर चले जाएं। अपना ध्यान किसी ओर तरफ लगाने का प्रयास करें।

खुद बनें रॉल मॉडल

हर किसी बच्चे के रॉल मॉडल उसके माता-पिता ही होते हैं। बच्चे अपने पैरेंट्स को देखकर ही कई बातें सिखते हैं। इसलिए यदि आप अपने पार्टनर के साथ लड़ रहे हैं तो अपनी भाषा का भी खास ध्यान रखें। आप यही प्रयास करें कि बच्चे के सामने ज्यादा बहस न करें और एक-दूसरे पर चिल्लाएं भी नहीं। इससे बच्चों पर भी गलत असर पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती