न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फर्स्ट डेट पर रखें इन बातों का ध्यान, आपकी मीटिंग को बनाएंगे स्पेशल

यह फर्स्ट डेट तय करती हैं कि आपकी आगे मुलाकात होगी या नहीं। ऐसे में जरूरी है कि अपनी इस मीटिंग को स्पेशल बनाया जाए और अपना इम्प्रेशन जमाया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको पहली डेट को स्पेशल बनाने से जुड़े टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Mar 2022 2:35:53

फर्स्ट डेट पर रखें इन बातों का ध्यान, आपकी मीटिंग को बनाएंगे स्पेशल

वर्तमान मसय तकनिकी का युग हैं जहां लोग आमने-सामने मिलने से पहले वर्चुअली कई मीटिंग कर लेते हैं। लेकिन फर्स्ट डेट का मजा तो तभी हैं जब आप रूबरू मिलते हैं और एक-दूसरे को पहचानने और समझने में मदद मिलती हैं। जब आप किसी के साथ पहली डेट पर जाते हैं, तो आपके मन में कई तरह की उलझन, कई तरह के सवाल होते हैं जिन्हें मिलकर ही दूर किया जा सकता हैं। यह फर्स्ट डेट तय करती हैं कि आपकी आगे मुलाकात होगी या नहीं। ऐसे में जरूरी है कि अपनी इस मीटिंग को स्पेशल बनाया जाए और अपना इम्प्रेशन जमाया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको पहली डेट को स्पेशल बनाने से जुड़े टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to keep in mind on first date,mates and me,relationship tips

फर्स्ट इंप्रेशन हो बेहतरीन

पहली मुलाकात में सबसे अहम बात जिस पर आपको सबसे ज्यादा ध्यान देना है, वो है आपका फर्स्ट इंप्रेशन। अंग्रेजी की उस कहावत को ध्यान में रखें जिसमें कहा गया है फर्स्ट इंप्रेशन इज लास्ट इंप्रेशन। आप अपने लुक, अपने एटीकेट्स, अपने बिहेवियर से कुछ ऐसा जादुई माहौल बनाएं, जिससे सामने वाला इंप्रेस हो जाए और अगर सही इंप्रेशन जम गया, तो समझिए आपके प्यार की गाड़ी चल पड़ी।

ड्रेसिंग सेंस का जरूर रखें ध्यान

पहली डेट बेहद ही खास होती है और इसके लिए आपको खुद को अच्छे से ड्रेसअप करके जाना होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब कोई आपसे पहली बार मिलता है, तो वह आपको कपड़ों और व्यवहार से जज करता है। उसके बाद भी धीरे-धीरे समझ पाता है कि असल मायने में आप कैसे हैं। ऐसे में पार्टनर से मिलने जाने के लिए आपको खुद को अच्छे से रेडी करना चाहिए ताकि आपका फर्स्ट इम्प्रेशन बहुत ही इफेक्टिव हो।

पार्टनर को कराएं कम्फर्टेबल फील

ये बात हमेशा जहन में रखें कि लड़के नए माहौल या नए लोगों से मिलने में उतना नहीं झिझकते जितनी लड़कियां और वो भी जब बात डेट की हो, तो लड़कियां थोड़ा शरमाएंगी थोड़ा सकुचाएंगी। इसलिए आपके लिए ये सबसे जरूरी होगा कि अपने पार्टनर को कम्फर्टेबल फील कराएं। आप जितना फ्रेंडली रखेंगे, उतना वो ईजी फील करेंगी और अपनी मन की बात बेहिचक कह सकेंगी।

tips to keep in mind on first date,mates and me,relationship tips

रिस्पेक्ट देना गलती से भी न भूलें

कई बार आप जब किसी से पहली बार मिलने पहुंचते हैं, तो बहुत ही एटिट्यूड के साथ उनसे बिहेव करते हैं। हालांकि आपको यह समझना होगा कि आप किसी के साथ अपना रिश्ता जोड़ने जा रहे हैं, जहां सम्मान सबसे ज्यादा जरूरी होता है। आपके अच्छे व्यवहार से ही सामने वाला भी आपकी तरफ आकर्षित होता है। भले ही आपके लुक्स कितने भी कमाल क्यों न हो, लेकिन अगर आप साथी के प्रति रिस्पेक्ट नहीं शो करते हैं, तो वह आपके साथ दूसरी डेट पर शायद ही आने का सोचें।

दिखावटीपन से बचें

पहली डेट पर इम्प्रेस करने के चक्कर में अक्सर हम हद से ज्यादा शो ऑफ करने लगते हैं, जो रिश्ता जोड़ने का नहीं बल्कि तोड़ने का काम करता है। एक सही शख्स को दिखावा कभी पसंद नहीं होता है और अगर आप इसे छोड़कर रियल रहें, तो ही उनके दिल में अपनी जगह बना सकते हैं। ऐसे में अपनी बातों में झूठ को शामिल न करें। उनके सामने जैसे हैं वैसे ही रहें, आपकी यह आदत उन्हें अच्छी लग सकती है।

पहुंचने में लेट ना करें

ये बात ध्यान रहे कि ये इंवेट आपका है और आप इसके होस्ट हैं, इसलिए आपका लेट होना कतई नहीं चलेगा। पहली डेट पर प्रतिबद्धता बहुत मायने रखती है। अगर आप अपने पार्टनर को रिसीव करने जा रहें तो टाइम पर पहुंचे। आपके पार्टनर के पहले आपको सारी तैयारियों के साथ तयशुदा जगह पर पहुंचना है। जब आपकी डेट आपको वहां पहले पाएगी, तो उसे स्पेशल फील होगा और वो इस Gesture से इंप्रेस हुए बिना नहीं रह पाएगी।

tips to keep in mind on first date,mates and me,relationship tips

फोन को नहीं पार्टनर को दें टाइम

फोन और इंटरनेट के जमाने में कई बार आप कुछ ऐसी जरूरी चीजों में फंस जाते हैं कि आप पहली डेट पर पहुंचे हैं ये भूल जाते हैं। हालांकि आपका ऐसा करना पार्टनर को अपसेट कर सकता है और उन्हें अपनी वेल्यू न के बराबर का एहसास भी करा सकता है। फर्स्ट डेट पर आप जितनी भी देर पार्टनर के साथ रहें, पूरी तरह से उन्हें समय दें। अगर जरूरत हो, तो फोन को साइलेंट मोड पर करके छोड़ दें और साथी को स्पेशल फील कराने की कोशिश करें।

आपके एटीकेट्स पर है इंप्रेशन का पूरा दारोमदार

एटीकेट्स आपकी पर्सनालिटी की पहचान है। जब आप पहली बार डेट पर जाएं तो अपने पार्टनर के साथ आपका हर लहजा तमीजदार होना चाहिए। जैसे पार्टनर के आते ही खड़े हो जाएं, फूल देकर उसका वेलकम करें, उसके बैठने के पहले चेयर ऑफर करें, मैन्यू कार्ड उनको ऑफर करें और बिल अपने पास रखें। ये कुछ ऐसे बेसिक एटीकेट्स हैं जिनका आपको खास ख्याल रखना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता