न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ाना चाहते हैं अपने बच्चो का IQ लेवल, इन 5 तरीकों से करें उन्हें तैयार

हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा स्मार्ट और इंटेलिजेंट बने जिससे वे दूसरो के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सफलता की मंजिलें चढ़ें। इसके लिए जरूरी हैं कि बच्चों का दिमाग तेजतर्रार हो। पेरेंट्स इसके लिए बच्चों का खानपान अच्छा रखते हैं जो मस्तिष्क को मजबूत बनाने का काम करें

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Sep 2022 9:39:56

बढ़ाना चाहते हैं अपने बच्चो का IQ लेवल, इन 5 तरीकों से करें उन्हें तैयार

हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा स्मार्ट और इंटेलिजेंट बने जिससे वे दूसरो के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सफलता की मंजिलें चढ़ें। इसके लिए जरूरी हैं कि बच्चों का दिमाग तेजतर्रार हो। पेरेंट्स इसके लिए बच्चों का खानपान अच्छा रखते हैं जो मस्तिष्क को मजबूत बनाने का काम करें। लेकिन इसी के साथ ही बच्चों की दिनचर्या में कुछ ऐसी चीजें शामिल करने की जरूरत होती हैं जो उन्हें एक्टिव बनाते हुए IQ लेवल बढ़ाता हैं और दूसरों से अलग बनाता हैं। हम आपको उन एक्टिविटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बच्चे का आईक्यू लेवल बढ़ा सकते हैं। जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to increase kids iq level,iq level.parental tips,parents

बच्चों को इंस्ट्रूमेंट बजाना सिखाएं

बच्चों का आईक्यू लेवल बढ़ाने के लिए उन्हें इंस्ट्रूमेंट्स बजाना सिखाना चाहिए। इस एक्टिविटी में बच्चों का मन लगने से उनके दिमाग की कसरत भी होगी और मन को शांति मिलेगी। बच्चों में इंस्ट्रूमेंट्स बजाने की आदत डालने से उनके आईक्यू लेवल में सुधार होगा और इससे बच्चे का दिमाग और तेज होगा। बच्चों का आईक्यू लेवल बढ़ाने के लिए आप उसे गिटार, हारमोनियम, माउथ ऑर्गन आदि बजाना सिखा सकते हैं।

बच्चों को खेलना सिखाएं

बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए शारीरिक गतिविधियां उतनी ही जरूरी हैं जितना की स्वस्थ भोजन। कोई भी खेल खेलने से मस्तिष्क की गतिविधि बढ़ जाती है क्योंकि इस दौरान एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है। इसलिए अपने बच्चे को खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित करें या फिर खेलों में उनकी दिलचस्पी बढ़ाने के लिए खुद उनके साथ खेलने की पहल करें।

बच्चों से मैथ्स के कैलकुलेशन कराएं

बच्चों का दिमाग शार्प और आईक्यू लेवल बढ़ाने के लिए उनमें मैथ्स यानी गणित के प्रति रूचि पैदा करनी चाहिए। बच्चों को जोड़ना-घटाना सिखाने और उनसे मैथ्स के सवालों को साल्व कराने से उनका दिमाग तेज होगा और बच्चों का आईक्यू लेवल भी बढेगा। इसके अलावा बच्चों को टेबल सिखाना चाहिए और हर दिन इसकी प्रैक्टिस भी करानी चाहिए। साथ ही बच्चों का आईक्यू लेवल बढ़ाने के लिए उन्हें अबेकस भी सिखाएं।

tips to increase kids iq level,iq level.parental tips,parents

गहरी सांस लें

डीप ब्रीदिंग या फिर गहरी सांस लेना सबसे अच्छे ब्रेन हैक्स में से एक है। गहरी सांस लेने से बच्चों में शुद्ध विचार विकसित होते हैं, इससे ध्यान लगाने की शक्ति बढ़ती है, इसके अलावा तनाव से मुक्ति भी मिलती है। इसलिए आप नियमित रूप से हर दिन सुबह या शाम को 10 से 15 मिनट बच्चे के साथ गहरी सांस लेने का अभ्यास जरूर करें।

माइंड वाले गेम्स खेलें

हम अपने बच्चों को मोबाइल पर गेम खेलने से कितना भी क्यों न रोक लें, वे ऐसा ही करते हैं। ऐसे में आप क्या कर सकते हैं? एक गेम डाउनलोड करें, जो बच्चे के ब्रेन फंक्शनिंग और आईक्यू में सुधार करे। आप चाहें, तो ऑनलाइन इन गेम्स के बारे में पता कर सकते हैं। यकीनन इन गेम्स में व्यस्त रह कर बच्चे को बड़ा मजा आएगा और खुद ब खुद ही उसका आईक्यू लेवल भी अप हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत