न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 7 तरीकों से बढ़ती दूरियों पर लगेगी लगाम, पति-पत्नी के बीच फिर छलकेगा प्रेम

24 घंटे स्त्री और पुरुष अपनी जिन्दगी को बेहतर बनाने के लिए अधिक से अधिक कमाई करने के तरीके ढूंढ़ते रहते हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 26 Aug 2021 7:47:06

इन 7 तरीकों से बढ़ती दूरियों पर लगेगी लगाम, पति-पत्नी के बीच फिर छलकेगा प्रेम

वर्तमान में हर इंसान दो वक्त की रोटी के साथ अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में लगा रहता है। 24 घंटे स्त्री और पुरुष अपनी जिन्दगी को बेहतर बनाने के लिए अधिक से अधिक कमाई करने के तरीके ढूंढ़ते रहते हैं। इसके चलते उनकी सामान्य जिन्दगी किस कदर प्रभावित होती है इसका अहसास उन्हें तब होता है जब उनका आपसी रिश्ता टूटने के कगार पर आता है। जिन्दगी को चलाने के लिए जहाँ धन की आवश्यकता होती है, वहीं पति-पत्नी में अच्छे तालमेल और रोमांस की भी जरूरत होती है। रोमांस की आवश्यकता सिर्फ युवाओं को ही नहीं अपितु उस जोड़े को भी होती है जो 40-45 की उम्र को लांघ चुका है। तनाव भरे क्षणों के बीच युवावस्था को पार कर चुका जोड़ा भी कुछ क्षण अपनी निजी जिन्दगी जीने के लिए चाहता है। यदि उसका पार्टनर ऐसे में उसका साथ नहीं दे पाता है तो रिश्तों में दरार आने लगती है जिसका अन्त अलगाव से होता है। वर्तमान में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिनमें अलग होने वाले लोगों की उम्र 40 से 45 के मध्य की है।

husband,wife,relationship,marriage,relationship tips

अपने भीतर जीवित रखें रोमांस

यह बात हम सभी जानते है कि सुखद जिन्दगी बिताने के लिए आपसी तालमेल होना बहुत जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने भीतर रोमांस को जीवित रखें और उसे अभिव्यक्त करने के किसी भी मौके को चूके नहीं। इसके लिए आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं, पार्टनर को कोई उपहार दे सकते हैं। इससे जाहिर होता है कि आप अपने पार्टनर की केयर करते हैं। फिर देखिए, दूसरी ओर से भी आपको कुछ ऐसी ही भावनाओं का प्रवाह बहता हुआ मिलेगा।

रोमांस से दूर होता है तनाव

वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा का युग है, जिसके चलते तनाव होना एक आम बात है। इस तनाव को रोमांस से बहुत आसानी से दूर किया जा सकता है। व्यस्त जिन्दगी में कुछ क्षण रोमांस के लिए निकाले जिससे आप तमाम समस्याओं और चिंताओं को भूल जाएंगे और राहत महसूस करेंगे।

husband,wife,relationship,marriage,relationship tips

तेजी से करें रूटीन काम, निकालें पार्टनर के लिए समय

जब आप अपने पाटर्नर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजारेंगी या गुजारेंगे, तो आप उन्हें और अच्छे से समझ पाएंगे। उनके हाव-भाव से बदलते मूड को पढ पाएंगे। इसके लिए रोजमर्रा के कामों को तेजी से पूरा करने की आदत डालें ताकि जल्दी से फ्री होकर आप उनके साथ समय व्यतीत कर सकें।

रोमांस के आनन्द के लिए बनाए बहाना

आप अपने पार्टनर के साथ रोमांस करना चाहती हैं लेकिन आपको कोई मौका नहीं मिल रहा है तो आप कोई न कोई बहाना बनाकर इस मौके को निकालिए। अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो आप रोमांस के आनंद से वंचित हो रही हैं। यह आप को न सिर्फ रोमांस के सुख से वंचित करेगा, बल्कि सेहतमंद रहने से भी दूर कर सकता है।

husband,wife,relationship,marriage,relationship tips

प्रेम के पीछे चलने दो रोमांस

कहा जाता है कि पहले रोमांस होता है उसके बाद प्रेम। यह गलत है यदि आप स्वस्थ और प्रसन्न रहना चाहते हैं तो रोमांस को प्रेम के पीछे चलने दो न कि प्रेम रोमांस के पीछे रहे। अगर आप के जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति है, जो आप की केयर करता है और आप भी उस की केयर करते हैं, जो आप से भावनात्मक, जिस्मानी और हर तरीके से जुडा हुआ है, तो आप को वक्त से पहले मौत का खतरा कम होगा और रोग भी कम लगेंगे।

रोमांस के प्रदर्शन के लिए लें सेक्स का सहारा

रोमांस में दोनों साथी एक-दूसरे की मर्जी से जितनी बार चाहें उतनी बार लिप्त हो जाएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि रोमांस का आनंद प्रदर्शन के हिसाब से नहीं, इस हिसाब से मापा जाता है कि रोमांस करने वाले खुशी को किस तरह से आपस में बांटते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप रोमांस का प्रदर्शन करने के लिए सेक्स का सहारा लें। यह सही है कि सम्भोग से प्रेम बढ़ता है लेकिन प्रेम के प्रदर्शन के लिए हर बार यही तरीका अपनाया जाए यह सही नहीं है। इसलिए इस बात का महत्व नहीं है कि सेक्स कितनी बार किया जाए या कितनी देर तक, बल्कि उस से कितनी खुशी मिलती है, यह देखा जाए। बैडरूम में अपने साथी से मुलाकात से पहले अपने पूरे जिस्म पर मौइश्चराइजर लगा लें। मसाज करने से आपके जोश को नई ऊर्जा हासिल हो जाएगी।

हंसना सीखें

छोटी-छोटी बातों पर भी हंसना सीखें। साथ-साथ हंसना और हंसाना किसी भी रिलेशनशिप के टिकाऊ बनने के लिए अच्छा होता है। हमें दोस्त भी वही अच्छे लगते हैं, जिनके साथ हमें खुलकर हंसने का मौका मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर