न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में बरकरार रखना चाहते हैं एक्साइटमेंट, दें इन बातों पर ध्यान

रिश्तों की डोर काफी नाजुक होती है इसलिए संबंधों को बनाए रखने के लिए आपको बहुत सावधानी बरतनी पड़ती हैं। रिश्ते बनाना बहुत आसान हैं लेकिन उसे निभाना बहुत मुश्किल।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Feb 2023 8:43:30

रिलेशनशिप में बरकरार रखना चाहते हैं एक्साइटमेंट, दें इन बातों पर ध्यान

रिश्तों की डोर काफी नाजुक होती है इसलिए संबंधों को बनाए रखने के लिए आपको बहुत सावधानी बरतनी पड़ती हैं। रिश्ते बनाना बहुत आसान हैं लेकिन उसे निभाना बहुत मुश्किल। कसर देखने को मिलता हैं कि जैसे-जैसे समय बीतता है तो रिश्तों में नीरसता आने लगती है और इसे रोचक बनाए रखने के लिए आपको कई प्रयास करने पड़ते हैं। जबकि नए रिश्ते में आपको इस बारे में ज्यादा नहीं सोचना पड़ता हैं। एक समय के बाद रिश्ते में कभी ऐसा दौर भी आ जाता है जब एक दूसरे के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखते हुए आप अपनी रिलेशनशिप में एक्साइटमेंट को बरकरार रख पाएंगे और प्यार बना रहेगा। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

relationship,relationship tips,excitement in relationship

एक नए रोमांच की योजना बनाएं
हम सभी को अपनी जिंदगी में खुश रहने के लिए जरूरी है कि कभी-कभी हम ऐसे भी काम करें, जिन्हें हमने कभी न किया हो। रिश्तों में मजबूती लाने के लिए यदि आपको वास्तव में अपनी दिनचर्या को बदलने की जरूरत है, तो एक साथ एक नए रोमांच से भरपूर कार्य की योजना बनाएं। यह आपके रिश्ते में उत्साह पैदा करने में बहुत मदद करेगा।

डेट करना न भूलें

ज्यादातर जोड़े अपने रिश्ते के शुरुआती दौर में नियमित रूप से डेट पर जाते हैं। हालांकि, कुछ समय बाद, रात के खाने के लिए बाहर जाना अक्सर सोफे पर बैठने के साथ बदल जाता है। नतीजतन, रिश्ता थोड़ा सुस्त हो सकता है। इस प्रकार, नियमित डेट निर्धारित करें ताकि आप एक साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकें।

relationship,relationship tips,excitement in relationship

बात करें
शादी से पहले, यहां तक की शादी के बाद कुछ महीनों तक कपल्स एक दूसरे को आई लव यू कहकर अपने प्यार का इजाहार करते हैं। साथ ही दोनों एक दूसरे से शेयर करते हैं कि दोनों एक दूसरे के लिए कितने जरूरी हैं। हालांकि शादी के कुछ महीनों बाद ऐसा नहीं होता। दोनों अपनी लाइफ में व्यस्त हो जाते हैं। और फिर अपने प्यार का इजहार नहीं करते ये सोच कर की आपके पार्टनर को पता है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए और अपने पार्टनर संग अपनी बात को शेयर करना चाहिए।

रोमांटिक संदेश भेजें

जब आप किसी वजह से अलग हों तो एक-दूसरे को रोमांटिक मैसेज भेजें। ऐसे करने से आप दोनों एक दूसरे से जल्दी ही मिलना चाहेंगे। प्यार, प्रशंसा और प्रोत्साहन के छोटे संदेश भेजें। अपने रिश्ते में रोमांस को जिंदा रखने का यह एक आसान तरीका है।

नई चीजें करने की कोशिश करें
महिलाओं को रेस्टोरेंट पर जाना काफी अच्छा लगता है। अगर आपको ऐसा प्रतीत होता है कि आपके रिश्ते में बोरियत आ रही है तो आप सप्ताह में एक बार अपने साथी के साथ किसी अच्चे रेस्टोरेंट या रेस्तरां में जा सकते हैं। इससे दोनों को एक दूसरे को समझने का भी टाइम मिलेगा और मूड भी फ्रेश होगा।

relationship,relationship tips,excitement in relationship

तारीफ करें

नई-नई शादी होने के बाद अक्सर एक दूसरे के हर काम की तारीफ की जाती है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीत जाता है, वैसे ही ये कम होने लगता है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो इस आदत को आज ही बदलें। साथ ही अपने पार्टनर को अपनी इच्छाओं के बारे में बताएं। हालांकि उनके द्वारा पूरा करने की एक्सपेक्टेशन न रखें क्योंकि ये आपको परेशानी कर सकता है। इच्छा बताने से आपको बात करने का मौका मिलता है।

अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोएं
किसी भी तरह की फीलिंग अपने तक रखना ठीक नहीं होता है। पार्टनर के सामने हमेशा अपनी भावनाओं का इजहार करें। कभी-कभी लोग रिश्ते के परिपक्व होने के बाद एक-दूसरे से कही जाने वाली सारी बातें भूल जाते हैं। अपनी भावनाओं को बाहर आने दें। अपने पार्टनर को बताएं कि आप उनके बारे में कैसा महसूस करते हैं। ऐसा करने से आपका रिश्ता और ज्यादा बेहतर भी बनेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी