न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपका पति शादी के बाद भी करता हैं दूसरी महिलाओं से फ्लर्ट, इस तरह संभाले स्थिति

आप इस स्थिति को कैसे हेंडल करती हैं यह बहुत महत्व रखता हैं क्योंकि इसपर आपका रिश्ता टिका होता हैं। अगर आप पति के फ़्लर्ट करने पर परेशान रहती हैं, तो आपको इन टिप्स को अपनाना होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Mar 2022 3:57:14

क्या आपका पति शादी के बाद भी करता हैं दूसरी महिलाओं से फ्लर्ट, इस तरह संभाले स्थिति

शादी का रिश्ता आपसी भरोसे और प्यार पर टिका होता हैं जो कि समय के साथ बढ़ते जाते है और रिश्ता मजबूत होता चला जाता हैं। लेकिन कुछ लोग होते हैं जो अपनी आदतों से मजबूर होते हैं और शादी के बाद भी गलत हरकतें करना बंद नहीं करते हैं। देखा जाता हैं कि कई पति शादी के बाद भी दूसरी महिलाओं के साथ फ्लर्ट करते रहते हैं, खासतौर से पत्नी की बेस्ट फ्रेंड से। यदि आपका साथी आपके सामने किसी और के साथ फ़्लर्ट करता है, तो प्रतिक्रिया में परिपक्वता होना ज़रूरी है, लेकिन वह भी प्रभावी तरीके से। जी हां, आप इस स्थिति को कैसे हेंडल करती हैं यह बहुत महत्व रखता हैं क्योंकि इसपर आपका रिश्ता टिका होता हैं। अगर आप पति के फ़्लर्ट करने पर परेशान रहती हैं, तो आपको इन टिप्स को अपनाना होगा।

tips to handle husband flirting with other women,mates and me,relationship tips

पहले शांत रहें

अपने पार्टनर की फ़्लर्टिंग को हैंडल करने का एकमात्र तरीका है कि इसे शांति के साथ डील किया जाए। इस नज़रअंदाज़ करने की बजाए आपको इसके लिए सोचना होगा ताकि यह भावना नाराजगी और असुरक्षा में बदले। इससे पहले इस पर काम करना होगा। पार्टनर को डिफेन्सिव होने देने और अनावश्यक रूप से बड़ी लड़ाई में बदलने की बजाए, शांत और शिष्ट रहना बातचीत करने और वास्तव में सुनने का सबसे अच्छा तरीका है। उन पर आरोप न लगाना सबसे अच्छा है। यह चीज़ उन्हें डिफेन्सिव मोड में डाल सकती है और बातचीत को लड़ाई में बदल सकती है। इसकी बजाय, अपने पार्टनर के साथ शेयर करें कि उनकी फ़्लर्टिंग उन्हें कैसा महसूस करता ही और आपकी इच्छा है कि वे ऐसा करना बंद करें।

उद्देश्य समझें

कभी-कभी फ़्लर्ट से भरी दोस्ती सिर्फ फन और एंटरटेनमेंट के लिए होती है और दोनों को इस बात की गहरी जागरूकता रहती है कि यह रिश्ता आगे नहीं जाएगा। कई बार पति वांछित महसूस करना चाहते हैं और ऐसे में कोई चुलबुली दोस्त यह काम पूर कर देती है। पति को यह पता होता है कि यह फ़्लर्ट केवल बातों में है, एक्शन में नहीं। इसलिए वे इस बात की चिंता नहीं करते हैं कि पत्नी को क्या महसूस होगा। इसलिए पहले पति के फ़्लर्ट करने के उद्देश्य को समझें।

सवाल पूछना आपका अधिकार है

यदि आपका पति किसी महिला के साथ फ़्लर्टिंग कर रहा है, तो आपको उसके व्यवहार पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार है। हर कपल समय-समय पर अपनी शादी में चुनौतियों का अनुभव करता हैं और यह किसी भी तरीके से असामान्य नहीं है। इसका लब्बोलुआब यह है, यदि आप अपने जीवनसाथी पर भरोसा करने की क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं तो आपको इसमें पीछे हटने की ज़रूरत नहीं है। आपको पूरा अधिकार है कि अगर पति किसी के साथ फ़्लर्ट करते हुए पकड़ा जाए तो उससे सवाल करें।

tips to handle husband flirting with other women,mates and me,relationship tips


बातचीत से हो सकता है बहुत सी समस्याओं का अंत

सही प्रकार से एवं नियमित रूप से की गयी बातचीत आपके रिश्ते को स्वस्थ बनाये रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पब्लिक में किसी बहस या लड़ाई में लिप्त होने के बजाए पर्सनल में अपने पार्टनर के फ्लर्टी व्यवहार के बारे में उनसे बात करना ज्यादा अच्छा उपाय है। इस बातचीत के दौरान आपको अपने पति पर कोई आरोप नहीं लगाना है बल्कि सहज स्वर में उनके इस व्यवहार के पीछे का कारण और इसे कम करने के तरीकों पर खुलकर बात करनी है।

अपनी भावनाओं पर विचार करें

जब आप अपने पार्टनर को दोस्तों, सहकर्मियों या अजनबियों के साथ फ़्लर्टिंग करते हुए देखते हैं, तो आप परेशान हो सकती हैं, आपको गुस्सा आ सकता है या फिर आपको ईर्ष्या महसूस हो सकती है। यह सारी भावनाएं पैदा होना पूरी तरह से सामान्य है, लेकिन इसमें आप अपने आप से पूछें कि आप इन खास भावनाओं को क्यों महसूस कर रही हैं, क्या आपके रिश्ते में कोई बड़ी समस्या है। क्या वह आपके प्रति उनका ठंडा रवैया है और आप दूरियाँ महसूस कर रही हैं? इस प्रतिक्रिया के तहत जो कुछ भी है, उसे समझें। कुछ आश्वासन माँगे या कुछ समय खुद को अकेला रहने दें, या जो भी आप करना चाहें जिससे आपको सुरक्षित महसूस हो।

इमोशनल साइड दिखाएँ

अपने पार्टनर को परेशान करने और दबाव डालने से आपकी समस्या ठीक नहीं होगी। अपने पार्टनर के साथ इस बारे में ईमानदार रहें कि उन्हें दूसरे लोगों के साथ फ़्लर्ट करते हुए देखना कैसा लगता है। अपने पति से यह पूछने में कोई दिक्कत नहीं होगी कि क्या उन्हें ऐसा लगता है कि आप उन पर ध्यान नहीं देती हैं। उन्हें बताएं कि स्थिति आपके लिए परेशान करने वाली है, लेकिन आप इसका समाधान निकालने में मदद करना चाहती हैं। संवेदनशील होना और चीज़ें ठीक करने के लिए ओपन होना समस्या को हल करने में मदद करेगा।

रखें भरोसा लेकिन रहें सचेत

यदि आपका पति अपनी फ्लर्टिंग की आदतों को सुधारने के प्रयास में लगा हुआ है तो उनपर और उनके प्रयासों पर भरोसा रखने की ज़रूरत है। वे एक ही दिन में फ्लर्टिंग बंद नहीं कर सकते, उनको अपने व्यवहार में बदलाव लाने के लिए जितना समय चाहिए वो आपको देना चाहिए और उस दौरान आपको उनपर भरोसा भी रखना चाहिए। हालांकि आंख मूंदकर विश्वास करना भी आपको परेशानी में डाल सकता है। आपको विशवास और जागरूकता के बीच का संतुलन तलाशना होगा। ना ही बहुत अधिक शक़ करें ना ही बहुत अधिक विश्वास। पब्लिक में अपने पति के व्यवहार पर नज़र रखें और उनके प्रति सचेत रहें। और सही समय आने पर ही सहज होकर इसके बारें में बातचीत करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत