न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनौतीपूर्ण होता है इमोशनल पार्टनर संग रिश्ता निभाना, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

रिश्ते को निभाने के लिए प्यार के साथ ही समझ, विश्वास और कोशिश करते रहने की क्षमता भी होना चाहिए। हो सकता है कि आप दोनों एक दूसरे से प्रेम तो करते हों लेकिन अगर आप एक दूसरे को समझते नहीं तो दिक्कत आ सकती है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sun, 04 Aug 2024 12:15:14

चुनौतीपूर्ण होता है इमोशनल पार्टनर संग रिश्ता निभाना, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

किसी भी रिश्ते में अगर प्यार होता है तो उसे अच्छे से निभाया जा सकता है। रिश्ते को निभाने के लिए प्यार के साथ ही समझ, विश्वास और कोशिश करते रहने की क्षमता भी होना चाहिए। हो सकता है कि आप दोनों एक दूसरे से प्रेम तो करते हों लेकिन अगर आप एक दूसरे को समझते नहीं तो दिक्कत आ सकती है। पार्टनर्स को एक-दूसरे को समझना और भरोसा करना होगा और रिश्ते को बनाए रखने के लिए अपने प्रयास जारी रखने होंगे। कई रिश्तों में पार्टनर अधिक भावुक होते हैं। ऐसे में उनकी भावुकता उनके पार्टनर को कुछ भी सोच-समझकर करने पर मजबूर कर देती है। आपके पार्टनर का ज्यादा इमोशनल होना कभी-कभी रिलेशनशिप की समस्या बनने लगती है। ऐसे में हर दिन आपकी न जाने कौन सी बात आपके साथी को बुरी लग जाए और झगड़ा शुरू हो जाए। ऐसे सिचुएशन में माहौल को संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। रिश्ता संभालने की पूरी जिम्मेदारी आप पर आ जाती है। ऐसे में अगर इन टिप्स को फॉलो करें, जो आपके बड़े काम आ सकती हैं...

चुनौतीपूर्ण होता है इमोशनल पार्टनर संग रिश्ता निभाना, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

पार्टनर के व्यवहार और भावनाओं को समझें

बता दें किसी भी परेशानी को हल करने के लिए उसके बारे में समझने की जरूरत होती है। ऐसा ही रिश्ते में भी होता है। अगर आपका साथी इमोशनल है तो उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आपके किस व्यवहार पर उनका क्या रिएक्शन होता है? पार्टनर किन बातों पर भावुक हो सकता है? आराम से बैठकर इन बातों को समझने की कोशिश करें। उनकी भावुकता पर चिढ़ने के बजाए नरमता से व्यवहार करें।

अपने पार्टनर की बात को सुनें

अपने पार्टनर की बात को सुनना एक महत्वपूर्ण गुण है जो किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाता है। जब आप अपने साथी की बातें ध्यान से सुनते हैं, तो यह न केवल उनके विचारों और भावनाओं को समझने में मदद करता है, बल्कि उन्हें यह भी महसूस कराता है कि वे महत्वपूर्ण हैं और उनका सम्मान किया जा रहा है।इससे आपसी विश्वास और समझ बढ़ती है, और किसी भी गलतफहमी को दूर करने में मदद मिलती है। इस प्रकार, अपने पार्टनर की बात को सुनना एक स्वस्थ और खुशहाल रिश्ते की नींव रखता है।

चुनौतीपूर्ण होता है इमोशनल पार्टनर संग रिश्ता निभाना, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

पार्टनर रोए तो चिल्लाए नहीं

कई बार भावुक लोग रिलेशनशिप में हर बात पर रोने लग जाते हैं और ऐसे हालात में सामने वाला पार्टनर उन पर चिल्लाने भी लगता है। दरअसल, रोना भावुक लोगों की प्रवृति का हिस्सा माना जाता है, जिसे वे चाहकर भी रोक नहीं पाते हैं। ऐसे में नाराज होने के बजाय उन्हें चुप कराए और फिर लड़ाई या झगड़े को प्यार से खत्म करने की कोशिश करें।

प्यार से सुधरेगी हर बिगड़ी बात

रिश्ते में प्यार का सबस अहम रोल होता है। पार्टनर भावुक हो या गुस्से में हो, आप उन्हें प्यार से ट्रीट करेंगे तो वह भी आपकी आपके प्यार के सामने कमजोर पड़ जाएंगे। अगर पार्टनर बात बात पर रोता है तो उसकी पसंद न पसंद का ध्यान रखें। छोटी-छोटी चीजों से उन्हें खुश रखने का प्रयास कर सकते हैं।

चुनौतीपूर्ण होता है इमोशनल पार्टनर संग रिश्ता निभाना, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

इग्नोर न करें, अहमियत दें

कोई भी इंसान अगर भावुकता में कुछ कह रहा है तो उसकी बातों को सुने और अहमियत दें। इससे उनके मन के अंदर की बात बाहर आ जाएगी। उनकी नाराजगी का पता चल जाएगा और आप उसे सुधारने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए जब भी पार्टनर भावुक हो, सबसे पहले उनकी बातों को गौर से सुनें और उस पर चर्चा करें।

नरमी से पेश आएं

अगर पार्टनर या साथी हर बात पर टची हो जाता है तो उससे नाराज होने की बजाय नरमी से पेश आएं। तालमेल बनाकर रखें। इससे हो सकता है, जब उसका गुस्सा शांत हो तो उसे पछतावा हो और फिर वह अपनी आदत में सुधार लाने की कोशिश करें। इसलिए जब कभी ऐसी सिचुएशन आए तो आपका केयरिंग बिहैवियर पार्टनर के इमोशनल व्यवहार को बदल सकता है।

चुनौतीपूर्ण होता है इमोशनल पार्टनर संग रिश्ता निभाना, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

स्थिति का धैर्यपूर्वक सामना करें

आप के पति भावुक हैं, तो उन के साथ अपने संबंधों को पटरी पर लाने के लिए आप को उत्तेजना नहीं धैर्य की जरूरत है। भले ही उन की बातों से आप को गुस्सा आता हो। उन्हें पलट कर जवाब देने की बजाय उन की बातों को ध्यानपूर्वक सुन कर उन्हें सांत्वना दें।भावुक पति को मानसिक तौर पर संतुष्ट और सुरक्षित रखने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप उन्हें इस बात का एहसास दिलाएं कि आप उन्हें बहुत प्यार करती हैं। उन की पसंदनापसंद आप के लिए बहुत माने रखती है। इस के लिए आप उन्हें समय समय पर उपहार दें या फिर उन की पसंद का काम कर के उन्हें इस बात का एहसास दिला सकती हैं कि आप को उन की परवाह है और आप उन की भावनाओं का खयाल रखती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा