न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके लाडले को भी हैं जरूरत से ज्यादा टीवी या मोबाइल देखने की लत, छुडाएं इस तरह

समय पर सही कदम नहीं उठाया गया तो मोबाइल-टीवी की आदत बच्चों से छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आप अपने लाडले की टीवी या मोबाइल देखने की लत छुड़ा पाएंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Feb 2023 5:01:43

क्या आपके लाडले को भी हैं जरूरत से ज्यादा टीवी या मोबाइल देखने की लत, छुडाएं इस तरह

टेक्नोलॉजी के इस जमाने में जितनी आदत आपको गेजेट्स से हैं उससे कई ज्यादा आपके लाडले बच्चों को इनसे हैं। आलम यह हैं कि टीवी या मोबाइल पर आने वाले अनगिनत किड्स चैनल और बच्चों की कार्टून शोज की दीवानगी बढती ही जा रही हैं जिसकी वजह से वे दिनभर स्क्रीन के सामने आंखें गडोए रखते हैं। हांलाकि इसमें गलती आपकी भी हैं क्योंकि घर पर छोटे बच्चे परेशान करते हैं तो सामान्यतौर पर पैरंट्स उन्हें टीवी के सामने बैठा देते हैं या रोते हुए बच्चों को चुप कराने के लिए मोबाइल पकड़ा देते हैं। ऐसा करना उनकी मानसिक सेहत के लिए सही नहीं है। समय पर सही कदम नहीं उठाया गया तो मोबाइल-टीवी की आदत बच्चों से छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आप अपने लाडले की टीवी या मोबाइल देखने की लत छुड़ा पाएंगे।

tips to get your child away from screen,mates and me,relationship tips

बच्चों को प्यार से समझाएं

बच्चों को कोई भी बात अगर प्यार से समझाई जाए तो वे उस पर जरूर ध्यान देते हैं। बच्चों से उनकी पसंद के प्रोग्राम पूछिए। कभी-कभी आप उनके साथ उनके फेवरेट शो का भी मजा ले सकती हैं। इससे बच्चे आपके साथ ज्यादा कनेक्टेड महसूस करेंगे। अगर आपको लगे कि शो से आपके बच्चों पर बुरा असर हो सकता है। मसलन किसी कार्टून में बच्चे बहुत शैतान नजर आएं या गलत शब्दों का प्रयोग करते नजर आएं तो आप बच्चों को दूसरे शो देखने के लिए इंस्पायर कर सकती हैं। बचपन में बच्चे जैसी चीजें देखते हैं, उसका उनके मन-मस्तिष्क पर गहरा असर होता है।

टीवी/मोबाइल देखने का वक्त सेट करें

टीवी/मोबाइल पर पूरी तरह से बैन न लगाएं बल्कि एक टाइम फिक्स कर दें। उन्हें अगर पता होगा कि वे स्कूल के बाद एक प्रोग्राम देख सकते हैं और शाम को देख सकते हैं तो उनकी एक के बाद एक शो देखते जाने की आदत पर रोक लगेगी। कभी-कभी इस रूल में छूट भी दें।

बच्चे को सिखाएं नई चीजें

बच्चे को टीवी या मोबाइल के इस्तेमाल से दूर करने के लिए उन्हें कुछ अच्छी चीजों को सीखने के लिए प्रेरित करें। जैसे उनकी हॉबी या रुचि को समझें और उस ओर प्रोत्साहित करें। सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग या धार्मिक चीजों से बच्चों को जोड़ें। बच्चों का समय जब इस तरह की एक्टिविटी में लगेगा तो वह खाली वक्त में टीवी और मोबाइल का इस्तेमाल करने के बजाय अपनी रूचि के कार्यों में समय देंगे।

tips to get your child away from screen,mates and me,relationship tips

टाइमर या अलार्म लगा कर टीवी देखें

अगर आपको लगता है कि आपका सारा समय टीवी खा जाता है तो, एक किसी दूसरे कमरे में टीवी से दूध एक अलार्म सेट कर के रखें। इससे जब वह बजेगा तो आपको अपनी कुर्सी से उठ कर उसे बंद करने के लिये जाना होगा, इससे आपको टीवी को भी बंद करने का संकेत मिलेगा।

बच्चों को दें वक्त

बच्चे खाली वक्त बिताने के लिए मोबाइल और टीवी देखना शुरू करते हैं और ज्यादातर समय बिताने के कारण उनको लत लग जाती है। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चे के साथ कुछ वक्त बिताएं। बच्चा जब माता पिता के साथ व्यस्त रहेगा तो टीवी या मोबाइल से दूर होने लगेगा। इससे उसके दिमाग का भी बेहतर विकास हो पाएगा।

खुद में लाएं सुधार

अगर आप खुद टीवी देखने में मसरूफ रहती हैं तो आपका बच्चा भी वही सीखेगा। इसीलिए अगर आप बच्चे को ज्यादा टीवी देखने से रोकना चाहती हैं तो उसके सामने एक अच्छा उदाहरण पेश करते हुए टीवी कम देखें। अगर आप सुबह वॉक पर जाएं, शाम में आउटडोर गेम्स खेलने के लिए बच्चे को साथ ले जाएं तो उसे टीवी देखने की लत बिल्कुल नहीं लगेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत