न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों का बढ़ता चिड़चिड़ापन बन सकता हैं उनके लिए बड़ी समस्या, इस तरह करें उसे दूर

बच्चों का यह व्यवहार अनदेखा करना उनके ही भविष्य के लिए घातक साबित हो सकता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चों के बढ़ते चिडचिडेपन और गुस्से को नियंत्रित किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Mar 2023 8:07:31

बच्चों का बढ़ता चिड़चिड़ापन बन सकता हैं उनके लिए बड़ी समस्या, इस तरह करें उसे दूर

हंसते और खेलते हुए बच्चे सभी को अच्छे लगते हैं। लेकिन बड़ों की तरह ही बच्चों के मूड में भी बदलाव होता है। खासतौर से उम्र के अलग-अलग दौर में बच्चों का स्वभाव बदलता रहता हैं। आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में देखने को मिल रहा हैं कि ज्यादातर बच्चों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा आने लगा हैं, खासतौर से कोरोनाकाल में लॉकडाउन के बाद से। कभी-कभी यह आदत उनके व्यक्तित्व का हिस्सा भी बन सकती है। बच्चों का यह व्यवहार अनदेखा करना उनके ही भविष्य के लिए घातक साबित हो सकता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चों के बढ़ते चिडचिडेपन और गुस्से को नियंत्रित किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to get rid of increasing irritability of children,mates and me,relationship tips

गुस्से की वजह जानने की कोशिश करें

बच्चों के पास अक्सर ही गुस्सा करने का कारण होता है। वह कारण माता-पिता के लिए छोटा या बड़ा, तार्किक या बेकार कैसा भी हो सकता है। सबसे पहले और अहम् बात की जब आपका बच्चा गुस्सा करे तो उसके गुस्से की वजह जानने की कोशिश करे और उसके अनुसार बच्चे पर नियंत्रण करने की कोशिश करें।

गतिविधि पर डालें नजर

बच्चे की हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है। नियमित रूप से उसकी स्कूल टीचर से मिलते रहें। इससे बच्चे के व्यवहार को समझने में मदद मिलेगी। टीचर को वजह बताते हुए बच्चे को आगे वाली सीट पर बिठाने का अनुरोध भी कर सकते हैं। यदि बच्चे को ब्लैकबोर्ड पर कुछ लिखने के काम या किताबों को दूसरे बच्चों में वितरित करने में व्यस्त रखा जाए तो उनकी हाइपरएक्टिविटी पर काबू पाया जा सकता है।

पर्याप्त नींद लेने दें

शिशुओं और बच्चों को पर्याप्त नींद लेने दें, इससे बच्चा नींद की कमी के चलते चिड़चिड़ा नहीं होगा। कई बार नींद के पैटर्न में बदलाव से भी बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है। ऐसे में उसके सोने की आदतों में बदलाव न करें।

tips to get rid of increasing irritability of children,mates and me,relationship tips

बच्चों को गुस्से पर काबू पाना सिखाएं

गुस्सा करने का कोई भी कारण हो उस गुस्से पर काबू करना बच्चों को आना चाहिए। उन्हें गुस्से पर काबू करने के तरीके सीखाएँ। जैसे गुस्सा आने पर चुप हो जाना, 1-10 तक गिनती गाना, अपने गुस्से का कारण किसी बड़े को बताना। स्वयं भी यह ध्यान रखें की जब भी बच्चों को गुस्सा आये तो खुद गुस्सा करने के बजाय शांत रहने की कोशिश करें। ये याद रखें कि दिन भर की थकान के बाद जब आप थके होते है तो छोटी-छोटी बात पर भी बच्चों पर भड़क जाते हैं। बच्चे जो देखते हैं, वही सीखते हैं। इसीलिए बच्चों को समय दे।

घर में तनाव का माहौल कम करें

यदि आपके घर के लोगों के बीच या किसी बात को लेकर घर में तनाव का माहौल है तो इसका भी असर आपके बच्चे के मन पर पड़ता है, ऐसे में आपको अपने बच्चे को तनाव से दूर रखने के लिए घर का माहौल खुशनुमा बनाना चाहिए।

स्क्रीन टाइम कम करें

उनका सोशल मीडिया पर स्क्रीन टाइम कम करें, क्योंकि सोशल मीडिया पर सूचना का ज्यादा एक्सपोजर उनके लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही, उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित करें, उनकी रुचियों और शौक का पता लगाएं और उनके साथ खेलना शुरू करें।

tips to get rid of increasing irritability of children,mates and me,relationship tips

एक्टिविटीज कराएं

बच्चों को ज्यादा से ज्यादा खेलकूद और बाहरी एक्टिविटीज में व्यस्त रखना जरूरी होता है। बच्चे को डांस या आर्ट क्लास में भेज सकते हैं। समय-समय पर उन्हें आउटडोर गेम्स खेलने के लिए बाहर ले जाना भी अच्छा है। इससे बच्चे की अतिरिक्त शारीरिक ऊर्जा व्यय होगी और आत्म अभिव्यक्ति व सामाजिक व्यवहार की समझ भी विकसित होगी।

पसंदीदा खाने को दें

कभी-कभी बच्चे को भूख के कारण भी गुस्सा आता है या गुस्से में उनकी पसंदीदा खाने की चीज़ पाने से उनका गुस्सा शांत हो जाता है तो ऐसे स्थिति में उन्हें उनकी मनपसंद चीज खाने को दे। आप बच्चे के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना जैसे - पीनट बटर क्रैकर्स, बॉयल्ड एग आदि दे सकते है जिससे उन्हें एनर्जी भी मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत