न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को भी करें किचन के काम में शामिल, स्किल्स होती हैं डवलप

इस मेहनत को देखते हुए उनके मन में भोजन के प्रति आदर भाव आने के साथ ही स्किल्स भी डवलप होते हैं जो उनके भविष्य को निखारने का काम करते हैं। तो आइये जानते हैं बच्चों को किचन में काम देने से होने वाले फायदों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Feb 2022 1:27:29

बच्चों को भी करें किचन के काम में शामिल, स्किल्स होती हैं डवलप

हर पेरेंट्स अपनें बच्चों को समझदार और काबिल बनाने की सोच रखते हैं और इसके लिए वे उन्हें कई तरह की क्लास में भेजते हैं जो उनकी स्किल को डवलप करने का काम करें। लेकिन बच्चों को वे किचन के काम में शामिल नहीं करते है क्योंकि उन्हें डर लगा रहता हैं कि बच्चों को किसी तरह का कोई नुकसान ना हो जाए। लेकिन आप बच्चों को किचन में कुछ ऐसे काम दे सकते हैं जो नुकसानदायक ना हो लेकिन वो आपको देख तो सकते हैं। इस मेहनत को देखते हुए उनके मन में भोजन के प्रति आदर भाव आने के साथ ही स्किल्स भी डवलप होते हैं जो उनके भविष्य को निखारने का काम करते हैं। तो आइये जानते हैं बच्चों को किचन में काम देने से होने वाले फायदों के बारे में...

tips to develop skills of child,mates and me,relationship tips

माता-पिता से अटूट संबंध

कई बार स्कूल, कॉलेज और अन्य गतिविधियों के कारण बच्चों माता-पिता के साथ कम समय गुजार पाते है लेकिन किचन में खाना बनाने के दौरान आप एक टीम बनकर काम करते है, जिससे रिश्तों में दूरियां घटती है। बच्चे अपनी समस्याएं और बातें पेरेंट्स से बता पाते हैं। इसके बाद खाना बनाने के बाद खाने के दौरान भी आप एक-दूसरे के साथ बैठकर खाने का मजा लेते है। इससे उन्हें अपनी गलतियां भी पता चलती है।

आत्मविश्वास बढ़ता है

किचन में माता-पिता के साथ खाना बनाने से बच्चों को आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें इस बात की खुशी होता है कि उन्होंने कुछ नया सीखा। साथ ही बाकी बच्चों की तुलना में खुद को बेहतर समझ पाते है। इससे उन्हें यह महसूस होता है कि वह अपने मनपसंद खाने की चीजें बना सकते हैं।

बच्चे जिंदगी जीने का हुनर सीखते हैं

किचन में बच्चों को खाना बनाने या काम करने के दौरान शामिल करने से उनके जीवन में लाइफ स्किल का विकास होता है। वह बड़े होने के बाद खाने के किसी पर आश्रित नहीं होते है। वह खुद खाना बनाकर खा सकते है। यह सभी के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही इससे बच्चे की क्रिएटिविटी, मैथ्स स्किल और सोचने की क्षमता का विकास होता है। दरअसल जब आप बच्चे के साथ खाना बनाते है, तो उन्हें बताएं कि सब्जी बनाने के लिए कितनी हल्दी डालें या फिर कितने नमक का इस्तेमाल सही होता है। इससे बचपन से ही उनमें कई स्किल्स का विकास होता है।

tips to develop skills of child,mates and me,relationship tips

फोकस और ध्यान केंद्रित करने में मददगार

खाना बनाने के दौरान बच्चे आपकी बातें ध्यान से सुनते हैं और फिर काम करते हैं। ऐसे में किचन में आपकी मदद करते हुए बच्चों की ध्यान केंद्रित करने की क्षमता का विकास होता है। साथ ही वह चीजों को मिक्स करना चाहिए और किन चीजों से नुकसान हो सकता है। इन सभी बातों की समझ बढ़ती है।

खाने की अच्छी आदत

अगर बच्चे आपके साथ किचन में खाना बनाते है, तो उनके अंदर घर का बना हुआ खाना खाने की आदत डेवलप होती है। साथ ही इससे वह बाहर के खाने की मांग भी नहीं करते है बल्कि कई बार बच्चे माता-पिता को कहते है कि कल हम इस तरह से डिश तैयार करेंगे। इससे बच्चों में मोटापा और कई खाने-पीने से संबंधित समस्याएं दूर हो सकती है। साथ ही उन्हें अच्छे खाने और अनहेल्दी खाने के बीच फर्क करना आने लगता है।

किचन में बच्चों को दें ये काम

- बच्चों को किचन में पकाने और चॉपिंग का काम न दें। इससे उन्हें चोट लग सकती है।
- बच्चों को किचन में सब्जियां लाने या सलाद के लिए फल धोने का काम दें।
- इसके अलावा आप उन्हें बनी हुई चीजों को पैक करने का काम दे सकते हैं।
- केक या पैनकेक पर क्रीम लगाने के काम बच्चों को सौंप सकते हैं।
- बच्चों को आप हाथ पकड़कर रोटी बेलना या गोल करना सीखा सकते हैं।
- बच्चों को स्टफिंग या फीलिंग का काम दे सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर