न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डेटिंग पर कहीं खराब ना हो जाए आपका इम्प्रेशन, मिलते समय ना करें ये गलतियां

आज इस कड़ी में हम आपको लड़कों की उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो डेटिंग के दौरान लड़कियों को पसंद नहीं आती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Jul 2022 6:05:18

डेटिंग पर कहीं खराब ना हो जाए आपका इम्प्रेशन, मिलते समय ना करें ये गलतियां

कोरोना के बाद से ही ऑनलाइन डेटिंग का चलन बढ़ता जा रहा हैं जिसमें लोग ऑनलाइन बातचीत करते हैं और फिर दोनों एक-दूसरे से मिलते हैं। सभी चाहते हैं कि जब डेटिंग पर अपने पार्टनर से मिलने जाए तो आपका इम्प्रेशन अच्छा रहे। यह पहली बार हैं जब आप एक-दूसरे से रूबरू मिलने जा रहे हैं। अच्छा इंप्रेशन डालने के लिए लड़के कई तैयारियां करके पहुंचते हैं। लेकिन कई बार ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो आपके बढ़ते रिश्ते पर ब्रेक या फुलस्टॉप भी लगा सकती है। आज इस कड़ी में हम आपको लड़कों की उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो डेटिंग के दौरान लड़कियों को पसंद नहीं आती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to build your impression on dating,mates and me,relationship tips

गलत पोश्चर में बैठना

आपको अपनी फर्स्ट डेट पर एनर्जी से भरे हुए और खुश दिखना चाहिए, भले ही आपके जीवन में तमाम परेशानियां हों। अगर आप किसी के सामने कमर ढीली करके, आगे की तरफ झुक कर और बिल्कुल ढुलमुल तरीके से बात करेंगे, तो इससे आपका प्रभाव उस इंसान पर बुरा पड़ेगा। इसलिए आपको हमेशा सही बॉडी पोश्चर के साथ बैठना चाहिए, जैसे- कमर को सीधी रखें, कंधे उंचे रखें और सिर सामने की तरफ हो। इस तरह बैठने से आप ज्यादा कॉन्फिडेंट और लंबे दिखेंगे।

पैर क्रॉस करके बैठना

पैर क्रॉस करके बैठने की आदत हम में से बहुत सारे लोगों की होती है। मगर आपको अपनी फर्स्ट डेट पर कभी भी पैर क्रॉस करके नहीं बैठना चाहिए क्योंकि इससे सामने वाले को ये लगता है कि आप उसकी बातों में कम इंटेरेस्ट ले रहे हैं। आपको हमेशा पैर खुले रखकर और आंखों में देखते हुए बात करना चाहिए। इसके अलावा चेहरे पर हर समय हल्की सी मुस्कान बनी रहनी चाहिए, जिसे मजाक की बात पर हंसी में भी बदला जा सकता है, लेकिन सिर्फ कुछ सेकेंड्स के लिए।

डेट पर आपको अच्छा दिखना है और फेक नहीं

उसे महसूस कराएं कि यह डेट आपके लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए आपने तैयार होने में समय बिताया है। डेट पर जाते हुए हमेशा ध्यान रखें कि आप अपने पार्टनर के सामने फेक न दिखें। अगर आप फेक दिखेंगे तो ये बात आपकी पार्टनर को एक बार में पता चल जाएगी। आपको कुछ ऐसा होने का ढोंग नहीं करना चाहिए जो आप नहीं हैं। जो तुम हो, वही बनो।

tips to build your impression on dating,mates and me,relationship tips

बार-बार फोन चेक करना

आजकल नए लड़के-लड़कियां फर्स्ट डेट पर अक्सर ये गलतियां करते हैं कि जब उनके पास बात करने के लिए टॉपिक खत्म हो जाता है या कई बार आदतवश बार-बार अपना फोन चेक करते हैं। ये आदत आपके पार्टनर को बुरी लग सकती है। इससे पहला इंप्रेशन तो यही पड़ता है कि आप सामने वाले से ज्यादा अपने फोन को इंपॉर्टेंस दे रहे हैं। इसलिए ये गलत आदत है, जिससे आपको हमेशा बचना चाहिए।

धारणाएं बना लेना

आमतौर पर लड़के किसी भी लड़की से मिलने से पहले उसके बारे में बिना किसी आधार के एक धारणा बना लेना, बनने इस नए रिश्ते के लिए घातक हो सकता है। एक लड़की के लिए यह बेहद निराशाजनक होता है जब लड़का अपने लिए बीयर ऑर्डर करते हुए लड़की के लिए सॉफ्ट ड्रिंक ऑर्डर करता है। वह खुद ही यह मान लेता है कि लड़की सॉफ्टड्रिंक ही पसंद करेगी जो कि आपकी फ्रेंड के सामने गलत प्रभाव डालता है।

ठोड़ी पर हाथ रखकर बैठना

बातचीत अगर लंबी हो, तो कुछ लोगों की आदत होती है कि वो अपने Chin (ठोड़ी या दाढ़ी) पर हाथ रखकर कोहनियों को टेबल पर टिकाकर बैठ जाते हैं। ये एक बेहद गलत आदत है, जिसका आपके पार्टनर पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इस तरह करने से आपके पार्टनर को लगता है कि आप आपके पार्टनर की बातों को बेमतलब समझ रहे हैं और उनका कॉन्फिडेंस डाउन करना चाहते हैं। आपको हमेशा फ्री होकर बैठना चाहिए और अपने हाथों को सामने टेबल पर रखना चाहिए, जिसे आप बातचीत के दौरान अपनी बातें समझाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।


राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत