न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बनाना चाहते हैं सास के साथ रिश्तों को मधुर, रखें इन बातों का ध्यान

लेकिन इसके लिए आपको अपनी तरफ से तो एफर्ट डालने ही पड़ेंगे। आपकी पहल ही आपके रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करती हैं। आइए हम आपको बताते है कि आप किन बातों को अपनाकर सास बहू के रिश्ते को जीवन भर खूबसूरत बनाए रख सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Apr 2022 7:09:34

बनाना चाहते हैं सास के साथ रिश्तों को मधुर, रखें इन बातों का ध्यान


जब भी कभी कोई लड़की शादी करके अपने ससुराल में पहुंचती हैं तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती होती हैं अपनी सास के साथ रिश्तों को मधुर बनाए रखने की। यह रिश्ता कई तरह के उतार-चढ़ाव से गुजरता है। सास-बहू के बीच होने वाली नोंक-झोंक ही उनके रिश्ते की पहचान बन गई है। हांलाकि दोनों ही यह चाहती हैं कि उनका रिश्ता मां-बेटी के रिश्ते की तरह बने। लेकिन इसके लिए आपको अपनी तरफ से तो एफर्ट डालने ही पड़ेंगे। आपकी पहल ही आपके रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करती हैं। आइए हम आपको बताते है कि आप किन बातों को अपनाकर सास बहू के रिश्ते को जीवन भर खूबसूरत बनाए रख सकती हैं।

tips to build a good relation with mother in law,relationship tips,mates and me

कम्यूनिकेशन गैप ना होने दें

कई बार ऐसा होता है कि सास-बहू की लड़ाई छोटी-छोटी बातों पर हो जाती है और वे दोनों एक-दूसरे से नाराज हो जाती हैं। साथ ही आपस में बात करना भी बंद कर देती हैं। ऐसे में यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि दोनों के बीच कम्यूनिकेशन गैप ना होने पाए। कितनी भी नाराजगी क्यों न हो, आपस में बातचीत करते रहें।

करें दोस्ती की शुरुआत

हालांकि लोग सास बहू के रिश्ते को नोंकझोक के लिए अधिक जानते हैं लेकिन आपको बता दें कि अगर दोनों के बीच बेहतर रिलेशन बन जाए तो इससे खूबसूरत रिश्ता कुछ हो ही नहीं सकता। जी हां, ऐसे में सास और बहू दोनों पहले से ही इस बात को तय कर लें कि इस रिश्ते की शुरुआत प्यार और दोस्ती के साथ करनी है। इसके लिए चाहे जो भी करना पड़े। अगर आप ऐसा करने में सफल रहती हैं तो यकीन मानिए यह रिश्ता कभी खराब नहीं होगा।

सम्मान करें


अगर आप चाहती हैं कि आपकी सास आपको मां के जैसा प्यार करें, तो आपको भी अपनी सास का सम्मान करना चाहिए। अगर कभी आपसे कोई गलती हो जाए, तो उसे स्वीकार करें। आप अपनी सास से किसी भी तरह का झगड़ा ना करें। उनकी बातों को बीच में ना काटें। पूरी बात सुनने के बाद ही जवाब दें। अगर आप पति के साथ घर से दूर रहती हैं तो बिना जरूरत के भी अपनी सास से फोन पर बात करें।

tips to build a good relation with mother in law,relationship tips,mates and me

शिकायत न करें

अक्सर ऐसा देखा गया है कि बहुएं अपनी सास की शिकायत लेकर अपने पति के पास पहुंच जाती हैं। ऐसा करना आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। रहन-सहन या घर के अन्य कामों को लेकर अगर आपकी सास आपसे कुछ कहती हैं, तो आपको अपने पति से उनकी शिकायत नहीं करनी चाहिए। शिकायत करने के बजाय बहू को अपनी सास के साथ मिलजुलकर काम करना चाहिए।

करें तारीफ

तारीफ हर किसी को पसंद आती है, फिर चाहे वह कोई बच्चा हो या बूढ़ा। ऐसे में आप भी अपनी सास की अच्छी बातों के लिए उनकी तारीफ कर सकती हैं, जैसे- अगर वह अच्छा खाना कुक करती हैं या फिर घर को अच्छी तरह आर्गेनाइज करती हैं तो इसके लिए उनकी प्रशंसा जरूर करें। इससे उन्हें काफी अच्छा लगेगा और वह आपको पसंद करने लगेंगी। हालांकि तारीफ करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह बनावटी ना हो और आप जो भी अच्छी चीज उनके बारे में फील करती हैं, वही उनसे शेयर करें। वैसे आप उन्हें कॉम्प्लीमेंट करने के लिए कभी-कभी उपहार भी दे सकती हैं।

नई चीजें सिखाएं

आप अपनी सास को नई पीढ़ी की गतिविधियों में शामिल करें। उन्हें योग, डांस, सोशल माडिया का इस्तेमाल, किटी पार्टी जैसी ट्रेंडी चीजें करना सिखाएं। अगर आप पार्लर जाएं, तो उन्हें भी अपने साथ ले जाएं। ऐसा करने से उन्हें भी अच्छा लगेगा। उन्हें बेटी की तरह प्यार करें, तब वो बेटी और बहू के बीच फर्क नहीं करेंगी।


tips to build a good relation with mother in law,relationship tips,mates and me

एक-दूसरे से शेयर करें बातें

अगर आप दोनों वाकई में ही एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहती हैं तो एक-दूसरे से खुलकर बातें शेयर करें। जी हां, सास-बहू दोनों को ही एक-दूसरे से अच्छी-बुरी हर तरीके की बातें शेयर करनी चाहिए। वहीं सास को भी इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उनकी बहू नए जमाने की है तो उसे बदलने की जगह उसे समझाने का काम करें। वहीं बहू को भी इस बात को समझना चाहिए कि आपकी सास ने पूरी जिंदगी उस परिवार को संभाला है तो ऐसे में उनकी सलाह-मशवरा आपके काम आ सकता है।

एक दूसरे के लिए वक्त निकालें

अगर आप दोनों एक दूसरे के रिश्ते को मजबूत बनाना चाहती हैं तो एक दूसरे के लिए समय निकालें और खुलकर बातें शेयर करें। आप एक दूसरे से अच्छी बुरी हर तरह की बातों को शेयर करें। यह समझना जरूरी है कि परिवार चलाने के लिए दोनों जनरेशन को आपस में सलाह मशविरा करना बहुत जरूरी है।

सलाह लें

अपने छोटे-मोटे प्लान के बारे में अपनी सास की सलाह जरूर लें। इससे उन्हें अपनापन महसूस होगा और फिर वो भी अपने आइडियाज आपसे शेयर करेंगी। इस तरह से दोनों के बीच एक मजबूत रिश्ता कायम हो सकता है।

करें मदद

अगर आप वर्किंग हैं और घर के कामों में बहुत अधिक सहयोग नहीं कर पातीं, तब भी आपको जब मौका मिले, अपनी सास की मदद जरूर करें। इससे मन ही मन उन्हें काफी अच्छा लगेगा। अगर आप उनकी मदद नहीं कर सकतीं तो कम से कम घर के काम में हाथ बंटाने के लिए किसी को रखें। इससे उनका काम काफी आसान हो जाएगा। साथ ही सास को यह भी अहसास होगा कि आप उनकी कितनी केयर करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत