न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑफिस में बनना चाहते हैं सभी के पसंदीदा, अपने व्यवहार में लाएं ये चीजें

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन बातों के बारे में जिनका ध्यान रखकर आप ऑफिस में सभी के पसंदीदा बन सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 9:06:25

ऑफिस में बनना चाहते हैं सभी के पसंदीदा, अपने व्यवहार में लाएं ये चीजें

जब आप पढ़ाई कर रहे होते हैं तब कॉलेज का माहौल अलग होता हैं और जैसे ही आप प्रोफेशनल बनकर ऑफिस पहुंचते हैं तो वहां के माहौल में आपको दिन-रात का फर्क देखने को मिलता हैं। ऑफिस में आपको किसी भी काम को करने के लिए थोड़ा सोचने-समझने की जरूरत होती हैं। आप चाहते हैं कि ऑफिस में सभी आपकी तारीफ करें चाहे वह जूनियर हो या सीनियर, तो आपको अपने व्यवहार में समझदारी लाने की जरूरत होती हैं। आपके द्वारा की गई कोई भी गलती आपको अनप्रोफेशनल बना सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन बातों के बारे में जिनका ध्यान रखकर आप ऑफिस में सभी के पसंदीदा बन सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

how to become popular in the office,tips to be everyones favorite at work,ways to be well-liked by coworkers,strategies to win everyone over in the office,how to gain popularity at the workplace,becoming the most liked person in the office,tips to be the favorite colleague,office popularity tips and tricks,how to build good relationships with coworkers,being well-liked in the workplace,secrets to office popularity,how to charm your coworkers,winning over your colleagues at work,how to be a favorite employee,tips for becoming the office darling,making a positive impression at work,how to be the most admired coworker,office social skills to become popular,building office rapport with colleagues,how to be well-received in the office

सभी के साथ बनाकर रखें व्यवहार

आपका बिहेवियर सबसे पहले नोटिस किया जाता है। बता दें कि ऑफिस में आपको सबसे बना कर रखना होता है। कई बार सबके साथ बना कर रखना अच्छा साबित हो सकता है। ऐसे में आपको अपना बिहेवियर सिनियर जुनियर सभी के साथ अच्छा रखना चाहिए। किसी से भी बात करें तो तमीज से बात करें। ऐसा करने से आगे जाकर आपसे कोई गलती भी होती हैं तो आपकी मदद करने के लिए सभी तैयार होंगे।

नहीं चलेगी चापलूसी

हमेशा ध्यान दें कि तरक्की का रास्ता बॉस की बटरिंग करने से नहीं मिलता। सफलता का सही मार्ग आपके टैलेंट में ही छिपा होता है। अकसर देखा गया है कि ज़्यादातर लोग बॉस की नज़रों में भला बनने के लिए दूसरे कलीग्स की बुराई करने लगते हैं। हालांकि, इससे कुछ लोगों को भले ही तरक्की मिल जाए लेकिन यह तरी$का हर ऑफिस में काम नहीं कर सकता। इसलिए हमेशा अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर ही अपनी मंजि़ल का रास्ता चुनें।

समय का पाबंद होना

वैसे तो अच्छी इमेज काम से ही बनती है, लेकिन कई बार समय का पाबंद होना भी आपके व्यक्तित्व पर गहरा असर डालता है। इसलिए टाइम से ऑफिस पहुंचे। खासतौर पर तब जब किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होना हो। समय के पाबंद व्यक्ति की हर क्षेत्र में अलग पहचान होती है।

how to become popular in the office,tips to be everyones favorite at work,ways to be well-liked by coworkers,strategies to win everyone over in the office,how to gain popularity at the workplace,becoming the most liked person in the office,tips to be the favorite colleague,office popularity tips and tricks,how to build good relationships with coworkers,being well-liked in the workplace,secrets to office popularity,how to charm your coworkers,winning over your colleagues at work,how to be a favorite employee,tips for becoming the office darling,making a positive impression at work,how to be the most admired coworker,office social skills to become popular,building office rapport with colleagues,how to be well-received in the office

साफ-सफाई का रखें ध्यान

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि ऑफिस में आपका डेस्क साफ-सुथरा रहना चाहिए। इसके अलावा खुद की भी साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखें। अगर ऑफिस डेस्क गंदा रहेगा या आपका सामान बिखरा-बिखरा रहेगा तो काम करने में आपका मन नहीं लगेगा और आपके साथियों को भी परेशानी हो सकती है।

महिला सहकर्मी का करें सम्मान

कुछ लोग होते हैं, जो ऑफिस में किसी नई कर्मचारी के आने पर उसे बार-बार तिरछी नजरों से देखते रहते हैं। यदि आप भी उनमें से एक हैं, तो इस आदत को छोड़ दें। इससे उस फीमेल कर्मचारी पर आपका इंप्रेशन गलत पड़ सकता है और फिर भविष्य में वो आपसे बात करने से बचने लगेगी। आपके प्रति वो गलत धारणा भी बना सकती है, जैसे आप अच्छे व्यक्ति नहीं हैं। किसी भी महिला सहकर्मी के साथ पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बात करें। काम से काम रखें, इधर-उधर की बातें करके समय बर्बाद ना करें।

भाषा का रखें ध्यान

टीम के सदस्यों के साथ बात करते हुए और खासकर सामूहिक बैठकों में अपनी क्षेत्रीय भाषा का इस्तेमाल न करें। टीम में ऐसे लोग भी हो सकते हैं जो आपकी भाषा नहीं समझते हों। ऐसे में वो लोग अलग-अलग सा महसूस करेंगे।

न करें बार-बार शिकायत

सीनियर से व्यवहार में भले ही आपकी अच्छी बनती हो, लेकिन बार-बार उनके पास अपनी शिकायतों का पिटारा लेकर न जाएं। खासकर तब, जब ये शिकायतें आपकी निजी हों। इन सब बातों के अलाावा, आप जैसे हैं ऑफिस में भी वैसे ही रहें। कभी भी अपने सीनियर या अन्य सहकर्मियों के सामने खुद को उनके जैसा दिखाने की कोशिश बिलकुल भी न करें। ध्यान रखें कि हर किसी का अपना अलग-अलग व्यक्तित्व होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत