न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेस्ट पेरेंट्स बनना हैं तो इन 5 बातों का ध्यान रखना हैं बहुत जरूरी

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो हर पेरेंट्स को ध्यान में रखनी चाहिए क्योंकि ये उन्हें बेस्ट पेरेंट्स बनाती हैं। तो आइये जानते हैं इन बातों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Nov 2023 11:16:00

बेस्ट पेरेंट्स बनना हैं तो इन 5 बातों का ध्यान रखना हैं बहुत जरूरी

हर माता-पिता अपने बच्चे के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं और इसके लिए वे उन्हें बचपन से ही सही सीख देने की कोशिश करते है ताकि वह नेक इंसान बने। लेकिन कई बार बच्चों की भलाई के चक्कर में पेरेंट्स अपना व्यवहार ऐसा कर लेते हैं कि बच्चे उनसे दूर होते चले जाते हैं। ऐसे में परिवार का ज्यादा प्यार-दुलार बच्चों को बिगाड़ भी सकता हैं तो ज्यादा गुस्सा उन्हें आपसे दूर भी ले जा सकता हैं। ऐसे में आपकी परवरिश संतुलित होनी चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो हर पेरेंट्स को ध्यान में रखनी चाहिए क्योंकि ये उन्हें बेस्ट पेरेंट्स बनाती हैं। तो आइये जानते हैं इन बातों के बारे में...

effective parenting tips for best upbringing,essential qualities of great parenting,strategies for becoming exceptional parents,parenting guidance for being the best,tips for fostering a strong parent-child bond,habits of successful and caring parents,keys to becoming outstanding parents,parenting advice for nurturing happy kids,building a supportive parenting approach,cultivating a positive parenting environment

सिखाएं सही गलत की पहचान

पैरेंट्स का अपने बच्चों से जुड़ाव तभी पूरी तरह होता है जब वे उनसे पूरी तरह घुल मिल जाते हैं। इससे वे अपने मन की हर बात अपने पैरेंट्स से खुल कर करते हैं। इसलिए अपने बच्चों के मन की बात को समझें और उन्हें सही गलत में फर्क करना जरूर सिखाएं। ऐसा करने से वह अपनी लाइफ के भी सही गलत फैसलों को आसानी से चुन सकेंगे। बच्चों को एक जरूरी बात जरूर सिखाएं कि जो व्यक्ति आपको इज्जत, सम्मान देता हो आप भी उसे इज्जत व सम्मान दें।

इन्हें है आपके प्रोत्साहन की जरूरत

बच्चों को आपके प्यार के साथ आपके प्रोत्साहन की भी जरूरत होती है। वे जब भी कोई काम करते हैं तो आपकी ओर निहारते हैं कि आप उनके काम की तारीफ करें। इससे उनका उत्साह बढ़ता है और वे और लगन से काम में मन लगाते हैं। इसलिए हर बात पर अपने बच्चों को सीख देने की आदत को छोड़ें और उनके कामों की खुल कर प्रशंसा करें। इससे बच्चे आपके और करीब आएंगे।

effective parenting tips for best upbringing,essential qualities of great parenting,strategies for becoming exceptional parents,parenting guidance for being the best,tips for fostering a strong parent-child bond,habits of successful and caring parents,keys to becoming outstanding parents,parenting advice for nurturing happy kids,building a supportive parenting approach,cultivating a positive parenting environment

बात बात पर डांटना ठीक नहीं

बच्चे छोटे होते हैं उन्हें सही गलत की समझ नहीं होती। ऐसे में वे कई बार काम बिगाड़ देते हैं, शैतानियां करते हैं। ऐसे में उनको बात बात पर डांटना ठीक नहीं होता। उन्हें प्यार से समझाएं। वहीं अगर आप उनकी शरारतों पर उन्हें डांटते हैं, तो उनकी उपलब्धियों के लिए भी उन्हें जरूर सराहें। बात बात पर बच्चे को डांटना, उसकी आलोचना करना उनमें गुस्सा भर देता है। इससे आपकी बैड पेरेंटिंग का संकेत मिलता है। इसलिए बच्चों को सराहने की आदत डालें। उनके अच्छे कामों की पूरे मन से प्रशंसा करें।

जायज इच्छा को ही करें पूरा

हर माता-पिता अपने बच्चे की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करते हैं। बच्चे की हर जरूरत को पूरा करते हैं, लेकिन बच्चे को हर चीज असानी से मिल जाने पर उसकी अहमियत मालूम नहीं पड़ती। इसलिए पैरेंट्स बच्चे की हर जायज-नाजायज इच्छा को पूरा न करें, बल्कि उसे मेहनत करना सिखाएं। ऐसा करने से वह मेहनत कर खुद के दम पर चीजों को हासिल करने की कोशिश करेगा।

बच्चे आपसे सीखते हैं

बच्चों को एक महत्वपूर्ण बात जरूर सिखाएं कि वह सबकी मदद करें। आप जैसा करते हैं, आपका बच्चा भी वही सब आपसे सीखता है। इसलिए अगर आप स्वार्थी बनते हैं, दूसरों की मदद करने से पीछें हटते हैं, तो आपके बच्चे भी वही सब सीखते हैं। इसके अलावा कई माता-पिता अपने बच्चों की गलत आदतों पर पर्दा डाल देते हैं, जिससे बच्चे और शरारती हो जाते हैं। इसलिए बच्चों की गलती को अनदेखा न करें और उन्हें दूसरों की मदद करना सिखाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत