न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों जरूरी हैं बच्चों के लिए उनके ग्रैंड पैरेंट्स का साथ, जानें इसके फायदे

हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह ग्रैंड पैरेंट्स का साथ बच्चों को डेवलपमेंट में एक अहम भूमिका निभाता है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Apr 2022 1:43:41

आखिर क्यों जरूरी हैं बच्चों के लिए उनके ग्रैंड पैरेंट्स का साथ, जानें इसके फायदे

वर्तमान समय की जीवनशैली में आपको एकल परिवार बहुत देखने को मिलेंगे जिसमें घर में माता-पिता और बच्चे के अलावा कोई नहीं होता हैं और दादा-दादी अपने गांव के घरों में रह रहे हैं। पहले के समय में संयुक्त परिवार ज्यादा देखने को मिलते थे जहां दादा-दादी का साथ बच्चों को मिलता था। वह समय था जब घर के बड़े बुजुर्गों से घर की शान होती थी। बच्चों को संस्कार और एक अच्छी परवरिश दोनों साथ में मिलते थे। बच्चों के लिए उनके ग्रैंड पैरेंट्स का साथ हर तरह से फायदेमंद होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह ग्रैंड पैरेंट्स का साथ बच्चों को डेवलपमेंट में एक अहम भूमिका निभाता है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

tips to be with grand parents,mates and me,relationship tips

प्यार और दुलार

मूल से ज़्यादा ब्याज़ प्यारा, ये कहावत शायद आपने सुनी होगी और यही बात यहां भी लागू होती है। ग्रैंड पेरेंट्स को अपने नाती-पोतों से एक विशेष लगाव होता है। अपने बच्चों से भी बढ़कर और ऐसे में घर में बना रहता एक खुशनुमा माहौल। वो ना तो सिर्फ बच्चों को अच्छे संस्कार देते हैं बल्कि उनकी गलतियों में भी उन्हें प्यार से समझाते हैं। वक्तके साथ साथ यह बॉन्डिंग, यह रिश्ता होता जाता है।
बच्चों की ग्रोथ के लिए योगदान

आजकल ज्यादातर पैरेंट्स वर्किंग ही होते हैं ऐसे में वो बच्चों को पूरा समय नहीं दे पाते हैं। घर में ग्रैंड पैरेंट्स की उपस्थिति बच्चों को कभी भी अकेलेपन का एहसास नहीं होने देती जो कि उनकी ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है। घर के बड़े बच्चों की परवरिश अपने अनुभवों के हिसाब से बेस्ट तरीक ऐसे करते हैं और बछ्कों को पूर्ण रूप से ग्रैंड पैरेंट्स का सानिध्य भी प्राप्त होता है।

दोस्त भी, मेंटर भी

वर्किंग माता पिता हैं तो उन्हें बच्चे के साथ बैठने का कम ही समय मिलता है। बच्चे भी कई बार अपनी बातें पेरेंट्स से करने से डरते हैं, हिचकिचाते हैं। लेकिन जब आस पास ग्रैंडपेरेंट्स होते हैं तो उनमें एक कॉन्फिडेंस आता है कि है कि कोई है जिससे वो अपनी बात कह सकते हैं, जो शायद उन्हें समझे भी और सबसे बड़ी बात किसी भी बाहरी इंसान से कोई भी गलत सलाह लेने से वो बच जाते हैं क्योंकि अपने तजुर्बे से और बच्चे के हित में ध्यान में रखकर दादा-दादी प्यार और दुलार के साथ सही सलाह भी देते हैं।

tips to be with grand parents,mates and me,relationship tips

प्राचीन घटनाओं का ज्ञान कराते हैं

वर्किंग पैरेंट्स जब बच्चों को ज्यादा सामय ही नहीं दे पाते तो ऐसे में ग्रैंड पैरेंट्स ही उन्हें पहले की कई घटनाओं से रूबरू करवाते हैं यहां तक कि माइथोलॉजी के बारे में भी बच्चों को उन्ही से पता चलता है। प्राचीन इतिहास की पूरी जानकारी बच्चों के दादा-दाई या नाना -नानी ही उन्हें देते हैं जो कि बच्चों के विकास के लिए और जनरल नॉलेज के लिए बहुत जरूरी है।

पैरेंट्स के बचपन का आइना दिखाते हैं

बच्चों के लिए सबसे ज्यादा खुशनुमा एहसास होता है अपने पैरेंट्स के बचपन के बारे में जान पाना और इन्हीं बातों को बच्चों के सामने उनके ग्रैंड पैरेंट्स लाते हैं जिससे बच्चों को प्रेरणा भी मिलती है।

पारिवारिक संतुलन बनाते हैं

यह सच है कि परिवार में ग्रैंड पेरेंट्स की उपस्थिति परिवार के सभी सदस्यों के बीच सामंजस्य और संतुलन कायम करती है। ग्रैंड पैरेंट्स ज्ञान से परिपूर्ण होते हैं और बच्चों को दिनभर कुछ न कुछ नॉलेज से भरपूर चीज़ें ही सिखाते हैं। वे बच्चों के साथ दोस्त बन कर उनकी परेशानियों को भी सॉल्व कर देते हैं। ऐसे में बच्चे अपने पेरेंट्स से किसी तरह की शिकायत नहीं करते और पेरेंट्स भी टेंशन फ्री रहते हैं। जिससे घर का माहौल अच्छा रहता है।


राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत