न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंगल मदर को करना पड़ता हैं बच्चे की परवरिश में कई परेशानियों का सामना, रखें इन बातों का ध्यान

आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनका सिंगल मदर को ध्यान रखना चाहिए। इनकी मदद से आप अपने बच्चे की परवरिश अच्छे से कर पाएगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Mar 2022 4:24:33

सिंगल मदर को करना पड़ता हैं बच्चे की परवरिश में कई परेशानियों का सामना, रखें इन बातों का ध्यान


जब भी कभी कोई बच्चा इस दुनिया में आता हैं तो वह अपने माता-पिता की उंगली पकड़कर चलना सीखता हैं और उसे दोनों का सपोर्ट मिलता हैं। दोनों के द्वारा की गई परवरिश बच्चे की खुशियों को बढ़ाने का काम करती है। लेकिन किसी कारण से कोई मां सिंगल हैं तो बच्चे की परवरिश करना आसान नहीं होता हैं जहां उसे खुद को संभालते और जिम्मेदारियां निभाते हुए माँ-बाप दोनों का प्यार बच्चे को देना पड़ता हैं। कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं कि कुछ समझ नहीं आता कि क्या किया जाए। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनका सिंगल मदर को ध्यान रखना चाहिए। इनकी मदद से आप अपने बच्चे की परवरिश अच्छे से कर पाएगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

tips to be a single parent,mates and me,relationship tips

पुरानी यादों की नो ऐंट्री

कई बार परिस्थिति ऐसी हो जाती है, जिस में हम पेरैंट्स बनने के सपने तो साथ संजोते हैं, लेकिन आखिर में मदर को ही न्यू बौर्न की सारी जिम्मेदारी उठानी पड़ती है, जिस के कारण इस लम्हे को एंजॉय करने के बजाय वह हर समय पुरानी यादों के भीतर खुद को समाए रखने पर विवश हो जाती है। पुरानी बातें सोच कर न आप अपने आने वाले कल को सही दिशा दे पाती है और बीता हुआ कल तो वैसे ही हाथ से निकल गया होता है, इसलिए पुरानी यादों को जितना हो सके, उतनी जल्दी अपने मन से आउट कर के न्यू बौर्न की बेहतरीन केयर व परवरिश देने पर विचार करना चाहिए। तभी आप अपने बच्चे की सही मानों में रोलमौडल बन पाएंगी।

रिसर्च फोर चाइल्ड केयर

सिंगल मदर की यह जिम्मेदारी है कि वह बच्चे को कैसे नहलाए, कैसे होल्ड करे, कैसे व कब फीड करवाए। वैक्सीनेशन से ले कर सीजनल बीमारियों तक की जानकारी के लिए ऑनलाइन रिसर्च करने के साथसाथ डाक्टर से पूरा हैल्प चार्ट बनवाए। ऑनलाइन साइट्स या मदर्स के छोटे-छोटे टिप्स को लिख कर रखे। अगर मदर फाइनैंशियली स्ट्रौंग है तो आप न्यू बौर्न की केयर के लिए वन ईयर वाला डाक्टर पैकेज ले लें ताकि आप 24×7 उन से कंसल्ट कर के अपने बच्चे की बेहतरीन केयर कर पाए।

रखें बेबी के सामान का स्टौक

अब आप अकेली नहीं हैं कि जब मन करा तब उठ कर मार्केट के लिए निकल गई। अब खुद के साथसाथ अपने न्यू बौर्न की जिम्मेदारी का लोड भी आप पर है। इसलिए अपने पास बेबीकेयर व खुद से जुड़ी सभी जरूरी चीजों का स्टौक इकट्ठा कर के रखें। आप कम से कम 1 महीने का स्टौक अपने पास रखें, जिस में बेबी डायपर, बेबी रैश क्रीम, मिल्क बोतल, फौर्मूला मिल्क, बेबी क्रीम, बेबी सोप, वाइप्स, बेबी क्लोथ्स, लाउंड्री डिटर्जैंट व खुद की जरूरतों का सामान इत्यादि हो। जिस भी ब्रैंड की जो चीज खरीदनी है, उस पर अच्छे से रिसर्च करें। कोशिश करें ऑफलाइन या ऑनलाइन ऐसे स्टोर से खरीदने की, जहां से आप को क्वालिटी का सामान मिलने के साथसाथ अच्छा डिस्काउंट भी मिल जाए।

tips to be a single parent,mates and me,relationship tips


नाइट केयर के लिए लें मदद

अगर अकेली रहती हैं और कोई भी हैल्पिंग हैंड नहीं है, तो न्यू बौर्न की केयर एक बड़ा चैलेंज बन जाती है। ऐसे में अगर आप डेनाइट रैस्टलैस हो कर बेबी केयर में लगी रहेंगी, तो खुद पर झंझलाहट करने के साथसाथ खुद को हर समय थकाथका भी महसूस करेंगी, जिस से न तो अच्छे से व मन से बेबी की केयर कर पाएंगी और न ही उस के साथ इन खूबसूरत लमहों को एंजॉय कर पाएंगी क्योंकि प्रैगनैंसी के कारण आप के शरीर में भी पहले की तरह फुरती जो नहीं है और इस से रिकवर होने के लिए आप को भी केयर की जरूरत है। इसलिए बेबी की नाइट केयर के लिए शुरुआती कुछ महीनों के लिए नर्स को हायर करें। भले ही शुरुआत में थोड़ा महंगा जरूर पड़ेगा, लेकिन आप के बेबी को नाइट में सही समय पर सही केयर मिलने के साथ आप को भी हील होने के लिए उचित समय मिल पाएगा।

सेविंग पर ज्यादा जोर

सिंगल मदर के लिए मनी का इशू एक बड़ी प्रौब्लम व चैलेंज होता है क्योंकि सिंगल मदर के साथ न्यू बौर्न ऐक्सपैंसिव है इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में जरूरी है कि आप पुरानी सेविंग को सोचसमझ कर खर्च करें यानी बेबी के आने पर ऐक्सिटमैंट में आ कर खर्च न करें। अपनी कमाई में से बच्चे की जरूरतों के लिए पहले से ही पैसे अलग कर के रख दें। फिर चाहे उस में बच्चे की वैक्सीन का खर्च हो या फिर डाक्टर का अथवा फिर बच्चे की जरूरत की चीजों के लिए खर्च करने की बात हो। इस से आप प्लान्ड वे में सेविंग कर पाएंगी और आप पर अचानक किसी चीज का बोझ भी नहीं आएगा।

खुद को फाइनैंशियली स्ट्रौंग बनाएं

सिंगल हैंड डिफिकल्ट जरूर है, लेकिन इंपौसिबल नहीं। ऐसे में जब अभी न्यू बौर्न को ही प्राथमिकता देनी है तो आप बच्चे व खुद के कंफर्ट के हिसाब से काम करने का प्लान करें। आजकल तो फ्रीलांस का भी काफी चलन है। ऐसे में आप अपने वर्क इंटरैस्ट के हिसाब से जौब के साथसाथ ऐक्स्ट्रा कमाई के लिए फ्रीलांस वर्क कर के घर पर ही काम के साथसाथ अपने बच्चे को भी प्रौपर टाइम दे पाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत