न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘आई वॉन्ट टू टॉक’ ने दूसरे दिन भी किया निराश, ‘नाम’ का काम तमाम, इन 2 फिल्मों की कमाई भी देख लें

एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ शुक्रवार (22 नवंबर) को रिलीज हुई। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर खूब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Nov 2024 12:58:51

‘आई वॉन्ट टू टॉक’ ने दूसरे दिन भी किया निराश, ‘नाम’ का काम तमाम, इन 2 फिल्मों की कमाई भी देख लें

एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ शुक्रवार (22 नवंबर) को रिलीज हुई। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर खूब चर्चा थी और माना जा रहा था कि सिनेमाघरों में इसे अच्छा रिस्पोंस मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभिषेक ने फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया। वे हाल ही अपने पिता अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में भी डायरेक्टर शूजित सरकार के साथ फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचे थे। हालांकि इससे कोई खास फायदा नहीं हुआ।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत के साथ सिर्फ 25 लाख रुपए ही कमाए, जो बहुत निराशाजनक प्रदर्शन रहा। दूसरे दिन कमाई में थोड़ा सुधार देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने शनिवार (23 नवंबर) को 44 लाख रुपए बटोरे। इसकी कुल कमाई 69 लाख रुपए हो गई है। मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड के अंतिम दिन रविवार को यह बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन करेगी। वैसे इस फिल्म को अभिषेक के करिअर की बेस्ट फिल्मों में से एक बताया जा रहा है।

फिल्म एनआरआई ‘अर्जुन सेन’ की कहानी दिखाती है जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है लेकिन वो हार नहीं मानता। वह पूरी दिलेरी के साथ लड़ाई लड़ता है। फिल्म में एक्ट्रेस अहिल्या बामरू भी अहम रोल अदा कर रही हैं। इस बीच, अजय देवगन की फिल्म ‘नाम’ 20 सालों के लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में आई है। फिल्म की शूटिंग 2004 में ही पूरी हो गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे रिलीज नहीं किया गया था। इसका कोई प्रमोशन नहीं किया गया।

हालांकि ट्रेलर जरूर रिलीज हुआ था। फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 लाख रुपए के करीब कलेक्शन किया। दूसरे दिन शनिवार को यह आंकड़ा 5 लाख रुपए ही रहा। फिल्म में अजय के साथ भूमिका चावला और समीरा रेड्डी भी हैं। इसके डायरेक्टर अनीस बज्मी हैं।

i want to talk movie,abhishek bachchan,naam,ajay devgn,anees bazmee,the sabarmati report,vikrant massey,kanguva movie,suriya,bobby deol,box office collection

विक्रांत मैसी की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कमाई में देखने को मिल रहा सुधार

अब हम नजर डालते हैं 15 नवंबर को रिलीज हुई मूवी 'द साबरमती रिपोर्ट' की। टैक्स फ्री होने के बाद से यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इसे हरियाणा, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। फिल्म ने शनिवार को 2.6 करोड़ रुपए बटोरे। इसका कुल कलेक्शन 15.5 करोड़ रुपए हो चुका है। फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 11.5 करोड़ रुपए अपनी झोली में डाले थे।यह फिल्म कम बजट में बनी थी और केवल 600 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। इसमें विक्रांत मैसी की एक्टिंग की तारीफ हो रही है।

दूसरी तरफ 'कंगुवा' को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ा है। भारी उम्मीदों के बावजूद यह 100 करोड़ के लक्ष्य से पीछे रह गई। फिल्म ने पहले दिन घरेलू स्तर पर 24 करोड़ की शानदार कमाई के साथ शुरुआत की थी, लेकिन बाद में तेजी से गिरावट देखने को मिली। दसवें दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई 1.1 करोड़ रुपए ही रह गई। फिल्म की भारत में टोटल कमाई 66.21 करोड़ पहुंच गई है, जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा 98.5 करोड़ है। फिल्म में साउथ इंडियन स्टार सूर्या के साथ बॉबी देओल और दिशा पाटनी भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री