न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुहाना ने अगस्त्य को मस्तीभरे अंदाज में किया बर्थडे विश, नागा के जन्मदिन पर फैंस को मिली सौगात

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती/दोहिते अगस्त्य नंदा ने पिछले साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Nov 2024 7:19:30

2 News : सुहाना ने अगस्त्य को मस्तीभरे अंदाज में किया बर्थडे विश, नागा के जन्मदिन पर फैंस को मिली सौगात

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती/दोहिते अगस्त्य नंदा ने पिछले साल जोया अख्तर की मूवी ‘द आर्चीज’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। तब से ही कहा जा रहा है कि सुहाना और अगस्त्य एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आज शनिवार (23 नवंबर) को अगस्त्य के 24वें जन्मदिन पर सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वह अगस्त्य का कान खींचती हुई दिख रही हैं, जबकि उन्होंने अपना चेहरा सिकोड़ा हुआ था।

सुहाना ने एक शानदार बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई थी और अगस्त्य शर्ट के साथ काले रंग की टी-शर्ट और पैंट में जंच रहे थे। सुहाना ने हैप्पी बर्थडे विश किया और जीभ बाहर निकाले हुए इमोजी का इस्तेमाल किया। फैंस दोनों के बीच अंडरस्टेंडिंग को देख काफी खुश हैं। वे दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगा रहे हैं। अगस्त्य की बहन नव्या नवेली नंदा ने भी एक दिल छू लेने वाली पोस्ट की है। उन्होंने तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया।

पहली तस्वीर बचपन की है, जिसमें नव्या भाई को कसकर गले लगा रही हैं और वह उनकी गोद में बैठे हैं। दूसरी तस्वीर कुछ समय पहले की है, जिसमें दोनों पोज दे रहे हैं। नव्या ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक जूनियर। आई लव यू।” सुहाना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब ‘किंग’ में पिता शाहरुख खान और अगस्त्य के मामा अभिषेक बच्चन के साथ दिखेंगी। फिल्म के डायरेक्टर सुजॉय घोष हैं। दूसरी ओर, अगस्त्य अब श्रीराम राघवन की ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे। इसमें धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत की भी अहम भूमिकाएं हैं।

suhana khan,actress suhana khan,agastya nanda,actor agastya nanda,suhana agastya,agastya birthday,naga chaitanya,actor naga chaitanya,naga chaitanya birthday,nc 24 movie

नागा चैतन्य की अगली फिल्म का पोस्टर जारी, ‘विरुपाक्ष’ फेम कार्तिक दंडू हैं डायरेक्टर

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्या आज शनिवार (23 नवंबर) को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर अभिनेता की आगामी फिल्म के निर्माताओं ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। नागा इसमें ब्लॉकबस्टर मूवी ‘विरुपाक्ष’ के डायरेक्टर कार्तिक दंडू के साथ काम करने वाले हैं। आज इसका एक पोस्टर साझा किया गया है, जिसमें फिल्म का अस्थाई शीर्षक एनसी24 (NC 24) बताया जा रहा है।

पोस्टर में एक आंख जैसी आकृति दिखाई गई है, जिसमें हीरो अपनी पीठ पर पहाड़ चढ़ने के लिए उपयोग होने वाले औजारों के साथ एक चट्टान पर खड़ा नजर आ रहा है। यह ‘विरुपाक्ष’ की जैसे एक रहस्यमयी थ्रिलर होगी। इसमें साई दुर्गा तेज और संयुक्ता मुख्य भूमिका में थे। ‘एनसी 24’ में कार्तिक की कहानी और चैतन्य का अभिनय फिल्म का मजबूत पक्ष साबित हो सकता है। यह एक पैन इंडियन फिल्म होगी, जिसका निर्माण बीवीएसएन प्रसाद और सुकुमार द्वारा एसवीसीसी और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले संयुक्त रूप से किया जाएगा।

अजनीश लोकनाथ फिल्म में संगीत देंगे। नागा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे जल्द ही एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ शादी करने वाले हैं। उनकी पहली शादी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी और चार साल बाद 2021 में तलाक हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार