न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल के शो में दिखेगी गोविंदा और कृष्णा की मस्ती, नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते पर की बात

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रहा है। अब इस शो में दिग्गज कॉमेडियन गोविंदा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Nov 2024 12:03:57

2 News : कपिल के शो में दिखेगी गोविंदा और कृष्णा की मस्ती, नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते पर की बात

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रहा है। अब इस शो में दिग्गज कॉमेडियन गोविंदा नजर आएंगे। उनके साथ शक्ति कपूर और चंकी पांडे भी होंगे। शो का प्रोमो सामने आ गया है। गोविंदा की मंच पर एंट्री के बाद उनके भांजे एक्टर कृष्णा अभिषेक उन्हें टाइट हग देते हैं और दोनों ही अपने इमोशन को छिपाते नजर आते हैं। जब कृष्णा सेट पर किकू शारदा को डंकी कहते हैं तो गोविंदा उनकी टांग खींचते हुए कहते हैं कि इस सेट पर एक और गधा है।

शो में दर्शकों को कृष्णा और गोविंदा की मस्ती खूब एन्जॉय करने को मिलेगी। कृष्णा बाहें फैलाकर अपने मामा का वेलकम करते हैं और ये कंफर्म करते हैं कि उनके बीच का झगड़ा खत्म हो गया है। दोनों साथ में डांस भी करते हैं। कृष्णा, गोविंदा को गले लगाने से पहले कहते हैं कि दो साल बाद मिले हैं, आज नहीं छोड़ूंगा मैं। ऑडियंस में बैठीं कृष्णा की बहन आरती सिंह यह नजारा देख अपने आंसू नहीं रोक पाईं और इमोशनल हो गईं।

यह एपिसोड 30 नवंबर को स्ट्रीम होगा। उल्लेखनीय है कि लंबे वक्त तक गोविंदा-कृष्णा के रिश्तों में खटास बनी रही है। हालांकि जब बीते दिनों दुर्घटनावश गोविंदा को गोली लगी तो कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह सबसे पहले हॉस्पिटल पहुंचने वाले लोगों में शामिल थीं। गोविंदा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार पहलाज निहलानी की फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे। फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। गोविंदा अब ‘भागम भाग 2’ के साथ वापसी करेंगे।

the great indian kapil show,kapil sharma,govinda,krushna abhishek,govinda krushna,chunkey pandey,shakti kapoor,neelam kothari

80 के दशक में हिट रही थी गोविंदा और नीलम की जोड़ी

एक समय था जब गोविंदा का नाम एक्ट्रेस नीलम कोठारी के साथ जोड़ा गया था। आज भी उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की। इस बीच ‘फैबुलस लाइफ वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ शो के कारण सुर्खियां बटोर रहीं नीलम ने गोविंदा को लेकर कुछ खुलासे किए। नीलम ने अपने और गोविंदा के लिंकअप की खबरों को नकार दिया है।

उनका साफ कहना है कि उनके बीच कभी कोई अफेयर नहीं था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नीलम ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते की खबरों पर खुलकर बात की। नीलम ने कहा कि मुझे लगता है कि लिंकअप पूरे खेल का हिस्सा था। सफाई देने वाला कोई नहीं था। उस समय लोगों को जो अच्छा लगा, उन्होंने वही छाप दिया। उस समय सेलेब्स प्रेस से डरते थे क्योंकि यह कलम की ताकत थी और यह इसका सिर्फ एक हिस्सा था।

अगर आप किसी के साथ 2-3 से ज्यादा फिल्में करते थे, तो यह समझा जाता था कि...(आप डेट कर रहे हैं)। उल्लेखनीय है कि गोविंदा ने स्टारडस्ट को दिए एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वे नीलम से शादी करना चाहते हैं। गोविंदा ने नीलम की खूब तारीफ की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री