न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मोहिनी के साथ नाम जोड़ने पर रहमान ने भेजा कानूनी नोटिस, इस सेलेब्रिटी को मिले सिर्फ 155 वोट

दिग्गज संगीतकार व गायक एआर रहमान ने हाल ही अपनी पत्नी सायरा बानु से तलाक लिया है। शादी के 29 साल बाद अचानक दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Nov 2024 8:48:45

2 News : मोहिनी के साथ नाम जोड़ने पर रहमान ने भेजा कानूनी नोटिस, इस सेलेब्रिटी को मिले सिर्फ 155 वोट

दिग्गज संगीतकार व गायक एआर रहमान ने हाल ही अपनी पत्नी सायरा बानु से तलाक लिया है। शादी के 29 साल बाद अचानक दोनों के अलग होने पर हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। दरअसल जब रहमान ने एक पोस्ट शेयर कर तलाक का ऐलान किया तो उसके कुछ ही घंटे बाद उनके साथ काम कर चुकीं मोहिनी डे ने भी अपने पति से तलाक का ऐलान कर दिया। इसके बाद लोग कहने लगे कि रहमान और मोहिनी के बीच कुछ चल रहा है। इन अफवाहों से परेशान होकर रहमान ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने 'सभी बदनाम करने वालों' को कानूनी नोटिस भेजा है।

रहमान ने सोशल मीडिया पर मोहिनी के साथ उनके नाम को जोड़ने वाले कंटेंट को हटाने के लिए कहा है। रहमान ने इसके लिए पोस्ट डाली है। रहमान के वकील ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाए गए बदनाम करने वाले कंटेंट को 24 घंटे में हटाने के लिए कहा गया है और अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे आपराधिक मानहानि का केस दायर करेंगे। इसमें आरोपियों को दो साल तक की सजा या जुर्माना हो सकता है। गौरतलब है कि ऑस्कर विजेता कंपोजर रहमान और सायरा की शादी साल 1995 में हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं-खतीजा, रहीमा और अमीन।

रहमान ने तलाक का ऐलान करते हुए लिखा था, “हमने ग्रैंड 30 तक पहुंचने की उम्मीद की थी, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अनदेखा अंत होता है। फिर भी इस बिखराव में हम अर्थ तलाशते हैं। भले ही टुकड़े फिर से अपनी जगह न पा सकें। हमारे दोस्तों, आपकी दयालुता के लिए और इस नाजुक अध्याय से गुजरते समय हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।” उनकी वकील वंदना शाह ने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया है। उनके बीच लंबे समय से कुछ दिक्कतें चल रही थीं। उन्होंने इस कठिन समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में BB के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान की हुई फजीहत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज शनिवार (23 नवंबर) को आ गए हैं। कई विधानसभा सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे मिले हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा वर्सोवा सीट की है। इसका कारण है 'बिग बॉस 7' के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान। सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में रहने वाले एजाज ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा। हालांकि उनका ऐसा हश्र हुआ इंटरनेट यूजर्स उनकी हार की चुटकी लेने लगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक एजाज को सिर्फ 155 वोट मिले। उनसे ज्यादा वोट (1298) तो NOTA को मिल गए। एजाज के इंस्टाग्राम पर 56 लाख, फेसबुक पर 41 लाख और एक्स (ट्विटर) पर 4 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में उन्हें इतने कम वोट मिलने पर हर कोई आश्चर्य में पड़ गया। इससे पता चलता है कि सोशल मीडिया और हकीकत की दुनिया कितनी अलग है। एजाज ने हार के बाद EVM को कोसा।

उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ये सारा खेल EVM का है...मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता हूं और लोगों की आवाज बनने की कोशिश कर रहा हूं।” अब एजाज को ट्रॉल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, “तेरे वोट से ज्यादा मेरे कमेंट पर लाइक हैं।” दूसरे ने लिखा, “ये तो शुरू होते ही खत्म हो गया।” अन्य ने लिखा, “सिर्फ 155 वोट, लगता है इनके घरवालों ने भी वोट नहीं दिया इन्हें।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री