न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एजाज खान को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार, इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन फॉलोवर्स, वोट मिले 155

मुबंई का भाई जान बताने वाले एजाज खान को चुनावी मैदान में हार का सामना करना पड़ा। अब चुनाव नतीजे आने के बाद लोग उन पर मीम्स बना रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Nov 2024 11:20:13

एजाज खान को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार, इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन फॉलोवर्स, वोट मिले 155

बिग बॉस फेम और एक्टर एजाज खान ने आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के उम्मीदवार के रूप में वर्सोवा निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह तब से चर्चा में बने हुए हैं जब उन्होंने इस सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था और अपनी संपत्ति सिर्फ 41 लाख रुपए घोषित की थी। खुद को मुबंई का भाई जान बताने वाले एजाज खान को चुनावी मैदान में हार का सामना करना पड़ा। अब चुनाव नतीजे आने के बाद लोग उन पर मीम्स बना रहे हैं। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट के अनुसार, एजाज खान को सिर्फ 155 वोट मिले जो नोटा से भी बहुत कम है।

हारून खान ने मारी बाजी

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, मतगणना के सभी 22 राउंड पूरे हो चुके हैं और वर्सोवा निर्वाचन क्षेत्र से विजेता की घोषणा भी कर दी गई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार हारून खान ने 65,396 वोटों के साथ सीट जीती, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की भारती लावेकर को 1600 वोट से हराया। बता दें कि एजाज खान ने मई 2024 के लोकसभा चुनाव में भी चुनाव लड़ा था। उन्होंने उत्तर मध्य मुंबई सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और तब भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

एजाज खान पर बने मीम्स

शनिवार की सुबह वर्सोवा सीट के रुझान आने के बाद से ही एजाज खान को अपने निर्वाचन क्षेत्र में मिले वोटों की संख्या के लिए एक्स पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर ऐसे मतदाताओं की संख्या 1,298 है, जिन्होंने किसी वास्तविक उम्मीदवार को चुनने के बजाय नोटा दबाया।

एजाज खान को मिले सिर्फ 155 वोट

इस निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर ऐसे मतदाताओं की संख्या 1,298 है, जिन्होंने किसी वास्तविक उम्मीदवार को चुनने के बजाय NOTA को चुना था। एजाज खान के इंस्टाग्राम पर मिलियन में फॉलोवर हैं, लेकिन उन्हें महज 155 वोट मिले हैं। बता दें कि वर्सोवा सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री