न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हिना ने सलमान की तारीफ में गढ़े कसीदे, शेयर की तस्वीरें, पति की हार के बाद स्वरा ने लगाया आरोप

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों खूब सुर्खियों में है। हिना ने जब से बताया है कि उनके ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज है, तब से ही वह सोशल मीडिया पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Nov 2024 8:04:44

2 News : हिना ने सलमान की तारीफ में गढ़े कसीदे, शेयर की तस्वीरें, पति की हार के बाद स्वरा ने लगाया आरोप

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों खूब सुर्खियों में है। हिना ने जब से बताया है कि उनके ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज है, तब से ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गई हैं। हिना लगातार हेल्थ अपडेट देती रहती हैं। हिना ने हार नहीं मानी है। वह पूरे जुझारूपन के साथ बीमारी से लड़ रही हैं। अब हिना ‘बिग बॉस 18’ के ‘वीकेंड का वार’ में दिखाई देने वाली हैं और इसका प्रोमो भी सामने आ गया है। इसमें हिना कहती हैं कि इस खूबसूरत जर्नी से मैंने जो सबसे महत्वपूर्ण चीज सीखी है, वह है हिम्मत। इस शो में बहुत ही खूबसूरत टैग मिला था मुझे, पूरी दुनिया मुझे शेर खान के नाम से जानती है।

इसके बाद सलमान कहते हैं कि आप हमेशा एक फाइटर रही हो और हर चैलेंज से लड़ रही हो इस वक्त। अब हिना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और उसके कैप्शन में लिखा, “मैं हमेशा सबसे विनम्र और दयालु सलमान खान से मिलकर कुछ न कुछ सीखती हूं। इस बार यह अलग था। शूटिंग के लंबे और थकाऊ दिन के बाद उन्होंने मुझसे मिलने का जो प्रयास किया, पूरे दिन खड़े होकर वही किया जो वे करते हैं। इसने वास्तव में मेरे दिल को छू लिया, सलमान।

उन्होंने मुझे बुलाया और करीब एक घंटे तक मेरे साथ बैठे रहे, मेरे ट्रीटमेंट के हर छोटे-मोटे डिटेल्स के बारे में पूछा और जिस तरह से उन्होंने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश की, वह किसी और से अलग था। उन्होंने न सिर्फ अपने अनुभव और ज्ञान को शेयर किया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि मैं पहले से कहीं अधिक ‘आत्मविश्वासी व्यक्ति’ बनकर जाऊं। उन्होंने मुझे आश्वस्त किया कि मैं ठीक हो जाउंगी। मुद्दा यह है कि उन्हें यह सब करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने किया।

वे जो हैं, वे कितने व्यस्त हैं, वे कितने काम में उलझे हुए हैं, फिर भी वे व्यक्तिगत रूप से अपना समर्थन देने में कामयाब रहे। यह मेरे लिए सिर्फ एक हार्दिक समर्थन नहीं है, यह एक सबक भी है और मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी। सलमान, आप जैसे हैं उसके लिए धन्यवाद। आपको हमेशा बहुत-बहुत बधाई।” उल्लेखनीय है कि हिना ‘बिग बॉस 13’ में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार गए स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसमें ‘महायुति’ का तूफान देखने को मिला और इस गठंबधन को पूर्ण बहुमत मिल गया। अणुशक्ति नगर सीट पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद भी मैदान में उतरे थे। फहाद को एनसीपी (शरद पवार गुट) की तरफ से टिकट मिला था। स्वरा ने भी अपने पति के लिए प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि फहाद चुनाव हार गए।

फहाद को 45963 वोट मिले, जबकि एनसीपी (अजित पवार गुट) की सना मलिक 49341 वोट के साथ जीत दर्ज करने में सफल रहीं। स्वरा ने हार के बाद सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली। स्वरा ने लिखा, “पूरा दिन वोट होने के बावजूद EVM मशीन 99% कैसे चार्ज हो सकती है? इलेक्शन कमीशन जवाब दे। अणुशक्ति नगर विधानसभा में जैसे ही 99% चार्ज मशीने खुली, उसके बीजेपी समर्थित एनसीपी को वोट मिलने लगे आखिर कैसे?”

इतना ही नहीं फहाद ने तो इसे लेकर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसे स्वरा ने अपने एक्स हैंडल पर रीशेयर किया। उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष फहाद अहमद एनसीपी में चले गए थे। हाल ही स्वरा को उनके वजन के लिए काफी ट्रॉल किया गया था। हालांकि बाद में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर ट्रॉलर्स को करारा जवाब दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री