न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

असफलता का कारण बन सकती हैं एकाग्रता में कमी, इस तरह करें बच्चे को तैयार

किसी भी काम को करने के लिए एकाग्र होना बहुत जरूरी होता हैं, खासतौर से बच्चों में इस एकाग्रता का अभाव देखने को मिलता हैं। जिन बच्चों में एकाग्रता नहीं होती वे बच्चे पढ़ाई हो या फिर अन्य क्षेत्र, अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Jun 2023 1:41:59

असफलता का कारण बन सकती हैं एकाग्रता में कमी, इस तरह करें बच्चे को तैयार

किसी भी काम को करने के लिए एकाग्र होना बहुत जरूरी होता हैं, खासतौर से बच्चों में इस एकाग्रता का अभाव देखने को मिलता हैं। जिन बच्चों में एकाग्रता नहीं होती वे बच्चे पढ़ाई हो या फिर अन्य क्षेत्र, अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते हैं। बच्चों का मन काफी चंचल होता है, वहीं आजकल तकनीक के दौर में टीवी और मोबाइल जैसे डिवाइस बच्चों के मन को और भी चंचल बना रहे हैं। लेकिन छोटी उम्र में बच्चों का दिमाग ग्रो कर रहा होता है, ऐसे में यदि आप बचपन से ही उनके फोकस को बनाए रखने की कोशिश करेंगे तो वह आगे चलकर सभी कार्य को पूरी एकाग्रता के साथ करेंगे। आप अपने बच्चे को इंटरेस्टिंग एक्टिविटी के माध्यम से चीजों को कंसंट्रेट करना सिखा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चों को कंसंट्रेट करना सिखा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

improve concentration power in children,boosting focus and attention in kids,enhancing child concentration abilities,tips to improve focus in children,developing better concentration skills in kids,strategies for increasing child attention span,concentration improvement techniques for children,building strong concentration habits in kids,helping children improve their focus,enhancing cognitive concentration in children

टाइम टेबल सेट करें

आमतौर पर बॉडी अपने तय समय पर ही एक्टिव होती है। ऐसे में आप बच्चों के पढ़ने का समय निर्धारित करके उनकी बॉडी का टाइम टेबल सेट कर सकते हैं। बता दें कि हर रोज एक ही समय पर पढ़ने से बच्चों की एकाग्रता अपने आप बढ़ने लगेगी और उस समय पर बच्चों का दिमाग पढ़ने के लिए खुद ब खुद एक्टिव हो जाएगा।

टंग ट्विस्टर की ले मदद

आप बच्चे के साथ टंग ट्विस्टर गेम खेलें। पहले आप टंग ट्विस्टर बोलें और फिर बच्चे को ऐसा करने को कहें। जैसा ‘कच्चा पापड़, पक्का पापड़' या, ‘चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चांदनी रात में चांदी की चम्मच से चटनी चटाई। 'टंग ट्विस्टर बहुत तेजी से कहना होता है। गलतियां होंगी, तो उसे सुधारने के लिए आपका बच्चा शब्दों पर ध्यान लगाएगा और इस तरह उसकी एकाग्रता बढ़ेगी।

पजल्स सॉल्व करने दें

पजल्स सॉल्व करने से बच्चे मानसिक रूप से एक्टिव रखते हैं। ये गतिविधि उनके दिमाग को व्यस्त रखती हैं, आपके मस्तिष्क को आकार में रखने में मदद करती हैं। ये मेमोरी तेज कर सकती हैं। साथ ही बच्चों के दिमगा के प्रॉब्लम सॉल्विंग ब्रेन को तेज करती है जिससे वे एग्जाइम्स में बेहतर कर सकते हैं।

improve concentration power in children,boosting focus and attention in kids,enhancing child concentration abilities,tips to improve focus in children,developing better concentration skills in kids,strategies for increasing child attention span,concentration improvement techniques for children,building strong concentration habits in kids,helping children improve their focus,enhancing cognitive concentration in children

उनके स्क्रीन टाइम को कम करें

बच्चे खेल-खेल में या फोन चलाते समय पढ़ाई और अपने ऊपर ध्यान देने के बारे में बिल्कुल ही भूल जाते हैं। इससे बच्चे का फोकस बिगड़ने लगता है और दिमाग भी काफी प्रभावित होता है। इस चीज से बचने के लिए बच्चे के मोबाइल और टीवी आदि देखने के टाइम को धीरे-धीरे कम करें और इसकी बजाय बच्चे को पुराने और दिमाग लगाने वाले खेलों को खेलना सिखाएं।

उन्हें रोजाना के काम दें

अगर आप बच्चे को रोज की रोज काम सौंपते हैं, तो उन्हें रोजाना एक लक्ष्य पूरा करने को मिल जाता है। इससे उनका दिमाग फोकस हो कर काम पूरा करना सीखता है। बच्चे की उम्र के हिसाब से उन्हें काम दें, जैसे अगर आपका बच्चा छोटा है तो उसे बुक्स को ठीक करने या फिर अपना बैग सही करने का काम दे सकती हैं।

improve concentration power in children,boosting focus and attention in kids,enhancing child concentration abilities,tips to improve focus in children,developing better concentration skills in kids,strategies for increasing child attention span,concentration improvement techniques for children,building strong concentration habits in kids,helping children improve their focus,enhancing cognitive concentration in children

पर्याप्त नींद लेना है जरूरी

सभी चीजों के साथ-साथ एकाग्रता को बढ़ाने के लिए नींद का भी एक आवश्यक रोल है। शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहने के बाद दिमाग को पर्याप्त आराम मिलना बहुत जरूरी है। इसके लिए रात के 7 से 8 घंटे की नींद आवश्यक है। कई स्टडी का मानना है कि यदि इंसान पर्याप्त नींद लेता है तो वह किसी भी कार्य को अधिक एकाग्रता के साथ कर सकता है।

मेडिटेशन

मेडिटेशन केवल बड़ों के लिए ही फायदेमंद नहीं होता बल्कि यह बच्चों के लिए भी उतना ही लाभदायक होता है। अपने बच्चे को प्रतिदिन 10 से 12 मिनट मेडिटेशन के लिए प्रोत्साहित करें, इससे आपके बच्चे के एकाग्रता में वृद्धि होती है। यदि आप बचपन से ही यह आदत बच्चों में विकसित करेंगे तो आगे चलकर मेडिटेशन करना उनकी आदत हो जाएगी। इसके लिए कई तरह के मेडिटेशन होते हैं जैसे सिंगिंग, मंत्रोच्चारण आदि लेकिन कोशिश करें कि अपने साथ बच्चे को व्यायाम के लिए प्रोत्साहित करें। यह बच्चे के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत