न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करना चाहती हैं सासू मां को इम्प्रेस, रखें इन बातों का ध्यान

लड़की की शादी के बाद उसे कई नए रिश्तों को संभालना पड़ता हैं जिसमें से सबसे संवेदनशील होता हैं सास के साथ रिश्ता।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 May 2023 10:58:59

करना चाहती हैं सासू मां को इम्प्रेस, रखें इन बातों का ध्यान

लड़की की शादी के बाद उसे कई नए रिश्तों को संभालना पड़ता हैं जिसमें से सबसे संवेदनशील होता हैं सास के साथ रिश्ता। आपका अपनी सास के साथ रिश्ता मधुर हो तो जीवन के सभी काम खुशियों के साथ संपन्न होंगे और वहीँ अगर आपकी सास आपसे उखड़ी रहती है और कभी हंसकर बात भी नहीं करती तो यह दुख का कारण बनने लगता हैं। घर में सास के साथ अच्छा सामंजस्य होना बेहद जरूरी होता है क्योंकि वह परिवार का आधार होती हैं और उनके साथ अच्छे सम्बंध आपके घर में खुशहाली का माहौल बनाएं रखता है। ऐसे में सास को खुश रखना एक बहु के लिए बेहद जरूरी हो जाता है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी बातों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपनी सासू मां को इम्प्रेस कर सकती हैं फिर वह चाहे शादी से पहले हो या बाद में। आइये जानते हैं इसके बारे में...

tips to impress your mother-in-law,impress mother-in-law etiquette,building a positive relationship with your mother-in-law,winning over your mother-in-law,strategies to impress your spouse mother,effective communication with your mother-in-law,winning her heart: tips for impressing your mother-in-law,navigating the mother-in-law relationship,gaining approval from your mother-in-law,making a good impression on your mother-in-law

टीवी सीरियल की करें चर्चा

टीवी पसंद करने वाली सासों को अक्सर टीवी सीरियल्स के बारे में बात करने के लिए कोई चाहिए होता है, जिससे वह सीरियल के बारे में बात कर सकें। ऐसे में अगर आप भी होममेकर हैं और टीवी सीरियल्स देखती हैं तो सास के साथ ज्यादा से ज्यादा टीवी सीरियल्स के बारे में बात करें।

उनके परिवार से बात करें

हर सास को वो बहु सबसे ज्यादा पसंद आती है जो उनके मायकों वाले का सम्मान करें और उनसे भी समय-समय पर बात करती रहे। हो सकता है कि आपको ऐसा करना पसंद न हों, लेकिन आप ऐसा करें, थोड़े दिनों में आपको भी अच्छा लगेगा और उनसे आपके सम्बंध भी मधुर हो जाएंगे।

tips to impress your mother-in-law,impress mother-in-law etiquette,building a positive relationship with your mother-in-law,winning over your mother-in-law,strategies to impress your spouse mother,effective communication with your mother-in-law,winning her heart: tips for impressing your mother-in-law,navigating the mother-in-law relationship,gaining approval from your mother-in-law,making a good impression on your mother-in-law

साथ में समय बिताएं

जिस तरह से होने वाले पति के साथ ज्यादा से ज्यादा बात कर व समय बिताकर बॉन्ड को स्ट्रॉन्ग करने की सलाह दी जाती है, उसी तरह से सास के लिए भी किया जाना चाहिए। इसका असर ये होगा कि आप एक-दूसरे को अच्छे से समझेंगे। ये शादी के बाद दोनों के बीच आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों से निपटने व सामंजस्य को बेहतर तरीके से बैठाने में मददगार साबित होगा।

सास की पसंद जानें

सिर्फ अपनी और पति की पसंद को ही इम्पोर्टेंस न दें। सास की पसंद के बारे में भी जानें। अगर आप अपनी सास का दिल जीतना चाहती हैं तो उनके साथ शॉपिंग पर जाएं और उन्हें अच्छी-अच्छी चीजें ट्राई कराएं। शॉपिंग करते वक्त आपको ये भी पता चल जाएगा कि उनका टेस्ट क्या है। जब भी शॉपिंग पर जाए सासु मां के लिए कुछ जरूर लाएं और उन्हें मुस्कुरा कर दें।

मिलकर किचन का काम करें


अगर आप अपनी सास के साथ किचन में काम करती हैं तो यह अच्छी बात है लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करती तो आपको बाद में प्रॉब्लम हो सकती है। लिहाजा अपनी सास के कामों में उनका हाथ बटाएं। ऐसा करने से उन्हें बहुत अच्छा लगेगा और यही छोटी-छोटी चीजें एक दूसरे को आपस में जोड़े रखेंगी।

tips to impress your mother-in-law,impress mother-in-law etiquette,building a positive relationship with your mother-in-law,winning over your mother-in-law,strategies to impress your spouse mother,effective communication with your mother-in-law,winning her heart: tips for impressing your mother-in-law,navigating the mother-in-law relationship,gaining approval from your mother-in-law,making a good impression on your mother-in-law

पति की करें खिंचाई

लाडली बहू बनने का एक मंत्र ये है कि सास के सामने पति की खिंचाई करें और उनकी बुरी चीजें उन्हें बताएं। ऐसा करने से सास को लगेगा कि आपका खिंचाव सिर्फ पति की ओर नहीं है, बल्कि सास की तरफ भी है। अगर आपकी शादी होने वाली है और आप अपनी सास से मिल रही हैं तो ये टिप्स काम की है। इससे टाइम भी बीतेगा और आप करीब भी आएंगे।

सास की साइड लें

पति का साइड तो जिंदगीभर लेना ही है, लेकिन अगर सासू मां के दिल में जगह बनाना चाहती हैं, तो उनका साइड भी जरूर लें। शादी से पहले ही इस तरह के संकेत दिखाना शुरू कर दें कि आप उनकी तरफ हैं। ये उन्हें भी फील करवाएगा कि बहू बनने के बाद भी आप उनका साथ देती रहेंगीं।

कोई फैसला लेने से पहले सास से पूछ लें

शादी से पहले आप अपने घर में इस बात को फॉलो करती होंगी यानी कोई फैसला लेने से पहले माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों से पूछती होंगी तो ससुराल में क्यों नहीं। यहां भी आपका फर्ज बनता है की कोई फैसला लेने से पहले सास से पूछें या सलाह मशविरा करें। बड़ों से पूछ कर लिया गया फैसला हमेशा फयदेमंद रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत