न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टिप्स जिनकी मदद से टीनेज बच्चों के साथ बनाए स्ट्रांग बॉन्डिंग, बढ़ेगा प्यार

हर माता-पिता चाहते है कि उनके बच्चे जितना उनका सम्मान करते है उतना ही उनसे फ्रेंडली भी रहे और कोई भी बात करने से झिझके नहीं। लेकिन यह इतना मुश्किल भी नहीं है बढ़ती उम्र में बच्चों में शारीरिक बदलाव के साथ ही मानसिक बदलाव भी आते हैं।

Posts by : Karishma | Updated on: Mon, 04 Jul 2022 10:01:25

टिप्स जिनकी मदद से टीनेज बच्चों के साथ बनाए स्ट्रांग बॉन्डिंग, बढ़ेगा प्यार

हर माता-पिता चाहते है कि उनके बच्चे जितना उनका सम्मान करते है उतना ही उनसे फ्रेंडली भी रहे और कोई भी बात करने से झिझके नहीं। लेकिन यह इतना मुश्किल भी नहीं है बढ़ती उम्र में बच्चों में शारीरिक बदलाव के साथ ही मानसिक बदलाव भी आते हैं। ऐसे में बच्चे नहीं चाहते कि कोई उन्हें डांटे, उनकी बेइज्जती करें या फिर पेरेंट्स उन पर अपने निर्णय थोपें। माता पिता होने के नाते आपको यह समझने की जरूरत है कि बच्चों को डांट की नहीं बल्कि आपके प्यार और दोस्ताना व्यवहार की जरूरत है। आज इस आर्टिकल के जरिये हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने वाले हैं जिन्हें फॉलो कर आप अपने बच्चों के सबसे अच्छे दोस्त बन सकते हैं।

teenage,teenager,teenage child,parental tips,parents

बच्चों के साथ समय बिताएं

बच्चों के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनाने के लिए सबसे पहले आपको बच्चों के साथ समय बिताना पड़ेगा। रिलेशन चाहे कोई भी हो, वक्त बिताने से रिश्ते में मजबूती आती है। बढ़ती उम्र में बच्चों के दिमाग में कई तरह की बातें चलती हैं जिन्हें वह किसी के साथ शेयर करना चाहते हैं। लेकिन पेरेंट्स के डर की वजह से वह बताने में झिझकते हैं। अगर आप बच्चों के साथ वक्त बिताना शुरू करेंगे तो वह आपको वो सब बातें बताएंगे जो वो अपने दोस्तों को बताते हैं। इससे आपको पता भी चलेगा कि आपके बच्चे किस दिशा में जा रहे हैं। जब आप बच्चों के साथ वक्त बिताएं तो उनके साथ अपने भी कुछ अनुभव या किस्से शेयर करें जिससे उन्हें हंसी आए और आप पर विश्वास भी बनें।

बच्चों की हरकतों को न करें नजरअंदाज

इस उम्र में बच्चों के व्यवहार में कई तरह के बदलाव आते हैं। जैसे की महंगी गाड़ियों या फोन की ओर आकर्षित होना, अपोजिट लिंग में रुचि लेना और दोस्तों के साथ घूमना फिरना आदि। बच्चों को पता होता है कि अगर ये बातें वह अपने पेरेंट्स के साथ शेयर करेंगे तो वह उन्हें डाटेंगे। ऐसे में बच्चे धीरे धीरे माता पिता से दूर होते जाते हैं। आप इन सब बातों को नजरअंदाज नहीं करें बल्कि बच्चों के साथ बैठें, उनके शौक को जानें, उनके दिमाग में क्या चल रहा है यह जानने की कोशिश करें और कुछ गलत लगे तो डांटने के बजाय फ्रेंडली तरह से उन्हें समझाएं।

teenage,teenager,teenage child,parental tips,parents

सही और गलत में फर्क समझाएं

बच्चों को सही और गलत का फर्क नहीं पता होता है। यही कारण है कि वह कुछ भी बोलते हैं। जब बच्चा कोई गलत बात कहे तो उसे डांटने के बजाय उसे फनी तरीके से ट्रीट करें। फिर कोई उदाहरण देकर या बच्चों के सामने विकल्प रखकर उन्हें सही और गलत के बीच का फर्क बताएं।

समय के साथ बदलें अपनी सोच

अगर आप सिर्फ यह सोचते हैं कि सिर्फ बच्चों को बदलकर आप बेस्ट पेरेंट्स बन सकते हैं तो ये आपकी गलतफहमी है। सबसे पहले जरूरी है आपका खुद का बदलना। समय के साथ अपनी सोच को भी बदलें। क्योंकि एक तो आपके और बच्चों के बीच में पहले से ही जेनरेशन गैप होता है, फिर आप उनकी बातों को समझने की बजाय उन पर अपने फैसले थोपते हैं तो बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं और आपसे बहुत दूर चले जाते हैं। इसलिए अगर आप बच्चों के दोस्त बनना चाहते हैं तो उनके साथ उनकी जैसी ही बातें करें।

जबरदस्ती ना करें

बच्चे और माता पिता में दूरी का सबसे बड़ा कारण जोर जबरदस्ती करना है। पेरेंट्स होने के नाते आपको यह समझने की जरूरत है कि बच्चे जो भी बोल रहे हैं वह अपनी उम्र के हिसाब से बोल रहे हैं। उन्हें डांटने के बजाय सही और गलत में फर्क बताएं। बच्चों को बताएं कि सही और गलत की पहचान कर वह अपनी जिंदगी का हर फैसला खुद ले सकते हैं। इससे न सिर्फ बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि वे आपकी इज्जत भी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती