न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं आपका बच्चा बोलने लगे जल्दी, आजमाए ये आसान तरीके

ऐसे में कोशिश की जानी चाहिए कि वे जल्दी बोल सके। इसके लिए आज हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपका बच्चा जल्दी बोलने लगेगा। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Mar 2023 9:23:29

चाहते हैं आपका बच्चा बोलने लगे जल्दी, आजमाए ये आसान तरीके

हर पेरेंट्स अपने बच्चों का बचपन अच्छे से एंजॉय करना चाहते हैं जिसमें कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो उनका फर्स्ट एक्सपीरियंस होती हैं। ऐसा ही कुछ होता हैं बच्चों का पहली बार बोलना। जब बच्चा पहली बार बात करता है तो हर पैरेंट्स को दुनिया की सबसे बड़ी खुशी मिल जाती है। ये उनके लिए एक अनमोल समय होता है। कई बार ऐसा देखा गया है कि बच्चे कम उम्र में ही कुछ शब्दों का उच्चारण सीख जाते हैं वहीं कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जो बोलने में काफी समय लेते हैं। बच्चों के ये शुरूआती वर्ष ही वह समय होता है जब उनका दिमाग बढ़ता और सोचने-समझने के लिये तैयार होता है। ऐसे में कोशिश की जानी चाहिए कि वे जल्दी बोल सके। इसके लिए आज हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपका बच्चा जल्दी बोलने लगेगा। आइये जानते हैं इनके बारे में...


tips for your child to speak early,mates and me,relationship tips

गर्भ में ही बच्चे से करें बात

डॉक्टरों की मानें तो गर्भ में ही बच्चे के बोलने का प्रशिक्षण शुरू हो जाता है। प्रत्येक दिन जब मां गर्भ में अपने बच्चे से बात करती है तो बच्चे नए शब्द सीखते और सुनते हैं। अपने बच्चे के दिमाग को प्रशिक्षित करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उससे बात करें। ये गर्भ से ही शुरू हो जाता है।

बातें करें

छोटे बच्चे के साथ आप जीतना ज्यादा बातें करते हैं। बच्चा भी उतना ही आपके साथ बोलने की कोशिश करना शुरू कर देता है। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा जल्दी बोलना शुरू कर दे तो इस बात का ध्यान रखें कि आप भी बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। केवल मां ही नहीं बल्कि घर के अन्य सदस्य भी बच्चे के साथ बात करें इससे बच्चा जल्दी बोलना सीखता है।

बच्चे से इशारों में बात करना

पेरेंट्स अपने शिशु से इशारों में बात करना शुरू कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर पेरेंट्स चाहते हैं कि बच्चा खुद से भूख को बता सके, तो इसके लिए उसे दूख पिलाते समय या भोजन कराते समय उसे बताएं कि क्या वह इसी को मांग रहा है। इससे बच्चा यह समझ सकता है कि भूख लगने पर उसे किसी तरफ इशारा करना या उसे किस तरह के शब्दों का प्रयोग करना है।

tips for your child to speak early,mates and me,relationship tips

बच्चे के लिए गीत गुनगुनाएं

म्यूजिक आपके बच्चे के दिमाग की कोशिकाओं को उत्तेजित करती है। बच्चे अक्सर गाना सुनकर सिर हिलाते हैं। ऐसे में आप बच्चे के लिए कोई भी गाना गुनगुना सकते हैं। वह पूरी तरह से आपके गाने का हिस्सा बनने की कोशिश करेंगे। नर्सरी राइम, एक्शन गाने और लोरी ये सब आप अपने बच्चे के लिए गा सकते हैं। इसके साथ ही वह आपकी आवाज और आपकी क्रियाओं को पहचानने लगेंगे।

लोरी सुनाना

बच्चे को सुलाते समय उसे लोरी सुना सकती हैं। लोरी सुनने से बच्चा आसानी से भाषा सीखने के लिए प्रेरित हो सकता है। अगर वह बार-बार एक ही लोरी सुनेगा, तो वह भी उसे बोलने की नकल शुरू कर सकता है, इससे वह जल्द ही बोलना शुरू कर सकता है।


बच्चे की आवाज कॉपी करें
आपके बच्चे द्वारा बनाई जा रही आवाज को आप दोहरा सकते हैं। एक दूसरे की नकल करने का यह खेल आपके बच्चे को बोलने के लिए प्रोत्साहित करेगा। जब वह आपको कॉपी करना शुरू करता है, तो आप उसे नए शब्दों को सिखाने के लिए उपयोग कर सकते हैं। यह आपके बच्चे को तेजी से बात करने में मदद करेगा। अगर आपका बच्चा थोड़ी बहुत बात करने लगा है तो उसके लिए उस वाक्य को पूरा करें। वह थोड़ा बोलेगा और आप उसके साथ पूरा बोलेंगे। इस तरह से आपका बच्चा धीरे-धीरे बोलना सीख जाएगा।

tips for your child to speak early,mates and me,relationship tips

बच्चे को करें प्रोत्साहित

शिशु के साथ खेलते हुए जब भी किसी भाषा का प्रयोग करें, तो उसे तीन से चार बार दोहराएं। ऐसा करने से बच्चे को वह शब्द बोलने के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है।

बच्चे को बता कर कार्य करें

उदाहरण के लिए अगर बच्चे को नहला रही हैं, या उसे भोजन करा रही हैं, तो उसे इस बारे में बताएं। ऐसा करने से बच्चा नई-नई बातों के बारे में सीखेगा और उनके बारे में जानेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत