न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपकी भी अभी हुई हैं नई शादी, इन बातों को ध्यान में रख अपने जीवन में लाए खुशियां

लड़का हो या लड़की शादी का फैसला किसी के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। इसके बाद दोनों की जिंदगी में बहुत बदलाव देखने को मिलते हैं। दोनों चाहते है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशियों के साथ व्यतीत हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 18 Feb 2023 5:50:29

क्या आपकी भी अभी हुई हैं नई शादी, इन बातों को ध्यान में रख अपने जीवन में लाए खुशियां

लड़का हो या लड़की शादी का फैसला किसी के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। इसके बाद दोनों की जिंदगी में बहुत बदलाव देखने को मिलते हैं। दोनों चाहते है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशियों के साथ व्यतीत हो। हांलाकि नई शादी के शुरूआती दिनों में दोनों पार्टनर में रोमांस भरपूर होता हैं जो उन्हें नजदीक लाता हैं। लेकिन कई बार कुछ बातों पर ध्यान नहीं दिया जाए, तो शुरूआती दिनों में ही समस्या खड़ी हो सकती हैं। आपके रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए जरूरी हैं कि दोनों एक-दूसरे की परिस्थिति को अच्छे से समझें। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे है कुछ बातों के बारे में जो पति और पत्नी को शादी के शुरुआती दौर में गलतफहमियां या गलतियों की गुंजाइश से बचने में मदद करेगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips for newly married couple,married couple,relationship tips,relationship

उसके काम की प्रशंसा करें

जब भी कोई लड़की शादी करके नए घर में जाती है तो उसे सबसे ज्यादा इसी बात का डर रहता है कि कहीं उससे किसी काम में कोई गलती न हो जाए। इसलिए जरूरी है कि जब भी वह कोई काम करे तो एक पार्टनर के रूप में आप उसके काम प्रशंसा करें और गलती होने पर डांटे या चिल्लाएं नहीं। आपका एक छोटा सा धन्यवाद भी उसे सहज बनाने में मदद करेगा।

बात करने को दें प्राथमिकता

कहते हैं जब आप किसी से बात करते हैं तब ही किसी से बॉन्डिंग को स्ट्रॉंग कर पाते हैं, ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर से अपने रिलेशन को और भी ज़्यादा अच्छा रखना चाहते हैं तो कम्युनिकेशन बनाना बहुत ज़रूरी है। बात करिए और अपने रिश्ते को और भी ज़्यादा खूबसूरत बनाइए।

tips for newly married couple,married couple,relationship tips,relationship

न करें अधिक रोक टोक

शादी होने से पहले तक लड़का और लड़की अपने मनमुताबिक जीवन जी रहे होते हैं। लेकिन शादी के बाद कई दोनों का जीवन बदल जाता है। ऐसे में उन्हें नए जीवन में ढलने का मौका और समय चाहिए होता है। इस बीच एक दूसरे को स्पेस देना चाहिए। अपने पार्टनर पर रोक टोक न लगाएं। ऐसा करने से आपका पार्टनर आपके दूरी बना सकता है। अगर आपको उनकी कोई बात गलत लग रही है या आप उन्हें किसी काम को करने से रोकना चाहते हैं तो उन्हें समझाने का प्रयास करें।

अकेला फील न कराएं

नए घर में किसी भी लड़की के लिए रहना और काम करना आसान नहीं होता इसलिए जरूरी है कि उसे अकेला फील न कराएं। थोड़ी-थोड़ी देर में उसके पास जाकर उससे मदद के बारे में पूछे। इसके साथ ही ऐसे छोटे छोटे काम कर सकते हैं जिससे सामने वाले को प्यार और प्रशंसा का इजहार हो। जब वह परिवार के लोगों के साथ हो तो आप उससे इशारों पर भी बात कर सकते हैं। आपके मस्ती भरे इशारे उनकी आंखों में चमक ला सकते हैं।

tips for newly married couple,married couple,relationship tips,relationship

एडजस्ट होने के लिए दें वक्त

नई-नई शादी हुई है तो पार्टनर को एक-दूसरे के साथ एडजस्ट करने में दिक्कत हो सकती है। एक दूसरे के साथ रहने या उन्हें समझने में वक्त भी लग सकता है। इस बीच आपको ये उम्मीद नहीं रखनी चाहिए कि आपका पार्टनर आपके मनमुताबिक रहे। उसे इस नए रिश्ते में एडजस्ट करने का समय दें। इससे आप दोनों के बीच बेहतर समझदारी विकसित होगी।

अटेंशन दें

लड़की नए घर में कैसा फील करती है यह समझना लड़कों के लिए बड़ा मुश्किल होता है क्योंकि आपके आसपास तो आपको जानने वाले लोग हैं लेकिन आपकी पत्नी को जानने वाला यहां कोई नहीं है। इसलिए वह अकेला फील न करें इसके लिए आपको विशेष तौर पर उसके साथ रहने की आवश्यकता है। कुछ समय के लिए अपने गैजेट्स से दूरी बनाएं और उनके साथ समय बिताएं।

हर फैसले में हिस्सेदारी

अगर आप कोई भी ज़रूरी डिसीज़न लेने जा रहे हैं तो अपने पार्टनर को उसमें इन्वॉल्व करें। उन्हें उनकी अहमियत समझाएं कि वो भले की आपकी ज़िंदगी में अभी-अभी आए हों लेकिन आपके लिए वो बहुत खास हैं।ऐसा करने से आप दोनों का रिलेशनशिप और भी ज़्यादा बेहतर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती