न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हेल्दी रिलेशनशिप के लिए ठीक नहीं हैं हर बार किसी एक का ही सॉरी बोलना, जानें इसके नुकसान

अब आप सोच रहे होंगे कि जिस सॉरी से सारी मुसीबतों का हल हो जाता है, उसी सॉरी से रिश्ते कैसे बिखर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Dec 2023 1:05:16

हेल्दी रिलेशनशिप के लिए ठीक नहीं हैं हर बार किसी एक का ही सॉरी बोलना, जानें इसके नुकसान

कोई भी रिलेशनशिप शायद ही ऐसी होगी जहां दोनों पार्टनर के बीच कभी नोंकझोंक ना हुई हो और दोनों के किसी बात पर मत अलग ना हो। जब भी दो लव पार्टनर्स के बीच झगड़ा या कोई विवाद होता है तो सॉरी बोलकर बात खत्म करने में ही समझदारी होती हैं ताकि बात आगे ना बढे। रिश्तों में बिगड़ती बात को यह शब्द एक ही झटके में संभाल सकता है। लेकिन यह सॉरी हमेशा एक ही पार्टनर की तरफ से आ रहा हो तो यह हेल्दी रिलेशनशिप के लिए ठीक नहीं हैं और आपके लिए परेशानियां ला सकता हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि जिस सॉरी से सारी मुसीबतों का हल हो जाता है, उसी सॉरी से रिश्ते कैसे बिखर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

relationship health tips,maintaining healthy relationships,keys to a healthy relationship,building strong relationships tips,healthy relationship habits,nurturing a healthy relationship,relationship wellness strategies,sustaining a happy relationship,ingredients of a healthy relationship,healthy relationship tips and advice

सॉरी कहना मजबूरी तो नहीं?

जब आपकी किसी बात पर अपने पार्टनर के साथ लड़ाई होती है, तो अचानक से सब कुछ खत्म होने जैसा दिखाई देता है। दोनों तरफ से जमकर कहासुनी होती है। गलती किसी की भी हो, लेकिन अगर आपको ही हर बार सॉरी बोलना पडता है, और आपका पार्टनर कभी आपके पास आकर चीजें ठीक करने की कोशिश नहीं करता है। तो इससे लगता है कि आप एक ऐसे पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं जिनके लिए आपका साथ होना ना होना कोई मायने नहीं रखता है, वो आपको डॉमिनेट करने की कोशिश कर रहा है।

पार्टनर समझने लगता हैं आपको कमजोर

अक्सर जब पार्टनर आप पर हावी होने की कोशिश करता है तो वह आपको उकसाने या टारगेट करने की कोशिश करता है, ऐसे में खुद के लिए स्टैंड लेने की जगह हमेशा सॉरी बोल देना आपको उनकी नजरों में कमजोर साबित करता है। यह मत सोचिए की पार्टनर सॉरी से बात खत्म कर देगा बल्कि आपका पोलाइट नेचर उसे आप पर बार-बार हावी होने का मौका देगा।

रिश्ते में खत्म कर देंगे अपनी वैल्यू

अगर आपकी गलती हो, तो सॉरी कह देने में कोई बुराई नहीं है। चीजों को सही करना एक अच्छे पार्टनर की निशानी है। लेकिन अगर आपके पार्टनर की गलती हो फिर भी वो कभी सॉरी ना कहे और आप ही उन्हें सॉरी कहें ताकि रिश्ता बना रहे। तो समझ लीजिए आप उन्हें खुद पर हावी होने का न्योता दे रहे हैं। धीरे-धीरे आपके पार्टनर को इसकी आदत हो जाएगी और रिश्ते में आपकी रिस्पेक्ट लगातार कम होती चली जाएगी। इसलिए अपने आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ ना करें। जो सही हो उसका साथ दें। झुकना बुरा नहीं है, लेकिन अगर समाने वाला आपके झुकने को अपनी जीत समझे और हमेशा वही चाहे तो वो गलत है।

relationship health tips,maintaining healthy relationships,keys to a healthy relationship,building strong relationships tips,healthy relationship habits,nurturing a healthy relationship,relationship wellness strategies,sustaining a happy relationship,ingredients of a healthy relationship,healthy relationship tips and advice

आत्म सम्मान के लिए नहीं ठीक

बार-बार सॉरी बोल देना व्यक्ति के आत्म सम्मान को भी ठेस पहुंचाता है। अगर कोई स्थिति है जिसमें आपकी कोई गलती नहीं है तो मामले का निपटारा करने के लिए कड़वे बोल सुनते हुए सॉरी न बोलें। अपना पक्ष मजबूती के साथ रखें और अपने आत्म सम्मान के लिए लड़ें।

कहीं बात बिगड़ ना जाए

लव रिलेशनशिप में कोई भी झगड़ा क्यों ना हो, उसे सुलझाने का काम दोनों पार्टनर्स का होता है। लेकिन अगर आप ही बार-बार सॉरी कहते रहेंगे तो पार्टनर को ये लगेगा कि वो हमेशा सही होता है, उसका मन अहम और अहंकार से भर जाएगा। वो आपको हमेशा गलती करने वाला या झुका हुआ देखना चाहेगा। वो किसी भी फैसले में आपको भागीदार नहीं बनाएगा। अब ये रिश्ता एक तरफा हो जाएगा, मतलब जैसा वो चाहेगा वैसा। और एक वक्त आपको इसमें घुटन महसूस होने लगेगी। बार-बार आपके सॉरी कहने से रिश्ते की डोर सुलझेगी नहीं बल्कि और उलझ जाएगी।

आगे आएगी परेशानी

वैसे तो कहते हैं कि लड़ने से अच्छा है कि सॉरी बोल देना चाहिए क्योंकि इससे रिश्ते बचे रहते हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। मान लीजिए आपके पार्टनर की किसी मुद्दे पर राय आपसे अलग है और वह आपकी राय से सहमत नहीं करते हैं तो सॉरी बोलकर मामले को खत्म न करें, क्योंकि यह आगे चलकर आपको ही फ्रस्टेट कर देगा। बेहतर है कि अपने नजरिए को भी उनके सामने रखें और उन्हें समझाएं।

क्या करें की बात बनी रहे

प्यार में कपल्स के बीच झगड़े होना स्वाभाविक बात है, थोड़ी देर बाद सब कुछ नॉर्मल हो जाता है। लेकिन अगर हर लड़ाई में किसी एक पार्टनर को हर बार झुकना पड़े तो ये एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए अच्छे संकेत नहीं है। ऐसी स्थिति में हर बार माफी की पहल करने की बजाय उन्हें पहल का मौका दें। जिससे उन्हें ये पता चले कि सामने वाला भी उनकी मनमर्जी के मुताबिक नहीं चलेगा। इस रिश्ते को बनाए रखना दोनों के लिए जरूरी है तो माफी में दोनों को बराबर होना होगा। अपने पार्टनर से बात करके उन्हें समझा सकते हैं कि प्यार के रिश्ते में ईगो की कोई जगह नहीं होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत