न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद लड़कियों को होना पड़ता हैं ज्यादा मेच्योर, ना करें ये गलतियां

इनसे आपकी खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी में नकारात्मकता घुलती चली जाती है। हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे लड़कियों की शादी के बाद बचना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 July 2022 4:09:07

शादी के बाद लड़कियों को होना पड़ता हैं ज्यादा मेच्योर, ना करें ये गलतियां

शादी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण फैसला होता हैं जिसके बाद सभी की जिंदगी बदल जाती हैं। खासतौर से लड़कियों की जिनके सामने नई जिम्मेदारियां और नया माहौल होता हैं। घर-परिवार को संभालते हुए पति के साथ रिश्ते मधुर बनाने पड़ते हैं। सभी लड़कियां अपनी शादीशुदा जीवन को खुशहाल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती है लेकिन कई बार अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिसका नकारात्मक असर पति के साथ उनके रिश्ते पर पड़ता हैं। इनसे आपकी खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी में नकारात्मकता घुलती चली जाती है। हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे लड़कियों की शादी के बाद बचना चाहिए।

tips for girls to be mature,mates and me,relationship tips

पैसे खर्च करने के मामले में नादानी

एक कहावत है कि जितनी चादर हो, उतना ही पैर पसारना चाहिए। एक आदर्श पत्नी वो होती है, जिसमें मितव्ययिता का गुण होता है। पति कितना भी अमीर क्यों न हो, पत्नी को उसकी कमाई को खर्च करते समय बजट और परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगर पैसों के मामले में समझदार नहीं हैं तो यह आपको बाद में महंगा पड़ सकता है। लगातार लग्जीरियस चीजों की कमी की शिकायत करते रहना अच्छी बात नहीं है। अगर आपके पति कर्ज में डूबेंगे तो इससे उन पर तनाव बढ़ेगा और ऐसी स्थिति में आपसे भी मनमुटाव हो सकता है।

हर बात मायके में बताना

अक्सर लड़कियां ये भूल जाती हैं कि शादी के बाद ससुराल भी उनका घर ही बन चुका है। ऐसे में वहां से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों को मायके में शेयर करना अच्छी बात नहीं है। ये न सिर्फ आपके सास-ससुर बल्कि पति के साथ रिश्ते पर भी असर डाल सकता है। आपको एक सीमा खींचनी होगी कि कितनी बात अपने मायके में बतानी है और कितनी नहीं।

लगातार नेगेटिव बातें

हर वक्त अगर आप हर किसी की शिकायत करती रहती हैं तो इसका आपके ही रिश्ते पर बुरा असर पड़ता है। हो सकता है कई बार आपकी आलोचना सही ही हो, फिर भी आपको अपने पति के सामने हर किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए। इससे उनके मन में आपकी एक नकारात्मक छवि बनती चली जाएगी। आपके पति जैसे ही घर में प्रवेश करते हैं, आपको अपने दिमाग से सारी नेगेटिव बातों को हटा देना चाहिए।

tips for girls to be mature,mates and me,relationship tips

हमेशा दूसरी चीजों को अपनी प्राथमिकता में रखना

जब आपके सामने आपके बच्चे, मां, दोस्त या करियर आता है तो आप अपने पति को दरकिनार कर देती हैं और उन्हें यह एहसास कराती हैं कि उनकी कोई खास अहमियत आपकी लाइफ में नहीं है। सोचिए कि हर रोज, कई सालों तक आपको लगातार यह जताते रहे तो आपको कैसा लगेगा? यकीनन आपकी भावनाओं और आपके आत्मविश्वास को ठेस पहुंचेगी। आजकल कई कपल्स के तलाक की एक वजह यह भी होती है कि वे एक-दूसरे की देखभाल नहीं करते हैं और एक-दूसरे को बिल्कुल अहमियत नहीं देते हैं। ऐसी गलती अनजाने में भी ना करें।

प्यार जताने से दूर भागना

हर पति अपनी पत्नी से फिजिकल अफेक्शन भी चाहता है। अगर आप लगातार उनसे दूर भाग रही हैं तो उन्हें यह बुरा लग सकता है। अपने पति को कंट्रोल करने के लिए कभी भी इंटिमेसी को हथियार ना बनाएं। आपके रिश्ते में प्यार और रोमांस आपके रिश्ते को मजबूत करने के लिए जरूरी है।

पुरानी लाइफस्टाइल कैरी करना

चाहे आप वर्किंग हों या नहीं, लेकिन शादी के बाद आपको अपनी पुरानी लाइफस्टाइल में बदलाव लाना ही होगा। ऐसा नहीं करने पर क्लैश जरूर आते हैं। उदाहरण के लिए अगर शादी से पहले आप हर दिन शाम को ऑफिस के बाद या घर से घूमने जाती थीं, तो इसे शादी के बाद भी करते रहना आपके पति व सास-ससुर से रिश्ते पर असर डाल सकता है। आपको और आपके साथी को मिलकर एक-दूसरे के साथ यूं ढलना होगा कि इस तरह की किसी भी नेगेटिव सिचुएशन से बचा जा सके।

tips for girls to be mature,mates and me,relationship tips

हर बात इशारे में ना करे

कोई भी जरूरी बात अगर आप अपने पति से कहना चाहती है तो उसे आसान और साफ भाषा में कह दें। उसके लिए आप संकेतों में बात ना करें जिन्हें आपके पति समझ ही ना पाएं। अपनी भावनाओं को ईमानदारी से बयां करें। अगर वह आपसे पूछते हैं कि क्या हुआ है तो 'कुछ नहीं' कहकर उनसे सब कुछ समझ लेने की उम्मीद ना करें। अगर आप हर बात गोल-गोल घुमाकर कहेंगी तो ये आप दोनों के रिश्ते को और जटिल ही बनाएगा।

ये भूल जाना कि पति किसी का बेटा भी है

माना कि जिस लड़के की आपसे शादी हुई है वो आपका पति है और आप भी अपना सबकुछ छोड़कर ससुराल आई हैं, लेकिन ये न भूलें कि वह लड़का किसी का बेटा भी है। वह सबकुछ सिर्फ आपके लिए या आपकी पसंद के हिसाब से करता रहे ये उम्मीद करना ही गलत है। जिन पैरंट्स ने उसे जन्म दिया, उनका भी अपने बेटे से उम्मीदें रखने का पूरा हक है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
कमर्शियल एलपीजी सप्लाई शुरू, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ा; दो टैंकर में 92,700 टन आ रहा है LPG
कमर्शियल एलपीजी सप्लाई शुरू, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ा; दो टैंकर में 92,700 टन आ रहा है LPG
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी