न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मस्ती-मजाक से भरा होता हैं दोस्ती का रिश्ता, लेकिन इन 4 मौकों पर ना खीचें उनकी टांग

लेकिन हर जगह दोस्त की टांग खिंचाई आपके रिश्ते पर आंच ला सकती हैं। जी हां, कई ऐसे मौके होते हैं जिनमें दोस्त की टांग खिंचाई नहीं की जानी चाहिए क्योंकि इससे अच्छी से अच्छी दोस्ती टूटती चली जाती है। तो आइए जानते हैं इन मौकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Feb 2022 4:24:59

मस्ती-मजाक से भरा होता हैं दोस्ती का रिश्ता, लेकिन इन 4 मौकों पर ना खीचें उनकी टांग

दोस्ती अर्थात फ्रेंडशिप का रिश्ता अपनेआप में बेहद अनूठा हैं जिसे आप खुद चुनते हैं। दोस्त एक ऐसा साथी होता हैं जो हर कदम पार आपका साथ देता हैं चाहे सुख हो या दुख। वह आपके दिल की बात आपसे पहले समझ जाता हैं। यह रिश्ता मस्ती-मजाक से भरा होता हैं जिसमें एक-दूसरे की टांग खिंचाई चलती रहती हैं जो इस रिश्ते को और मजबूत बनाती हैं। लेकिन हर जगह दोस्त की टांग खिंचाई आपके रिश्ते पर आंच ला सकती हैं। जी हां, कई ऐसे मौके होते हैं जिनमें दोस्त की टांग खिंचाई नहीं की जानी चाहिए क्योंकि इससे अच्छी से अच्छी दोस्ती टूटती चली जाती है। तो आइए जानते हैं इन मौकों के बारे में...

tips for friendship goals,mates and me,relationship tips

उसकी काबिलियत पर न करें शक

कई बार ऐसी परिस्थिति में लोग पड़ जाते हैं जब अपनी काबीलियत पर शक होने लगता है और हम खुद को बेकार महसूस करने लगते हैं। ऐसी बातें हम घर वालों के सामने भी शेयर नहीं कर पाते। हिम्मत करके यदि किसी से बात कर भी ली और उसने हमारी बातों को सीरियसली नहीं लिया तो मन खराब हो जाता है। अगर आपका दोस्त इस तरह की मनोदशा से गुज़र रहा हो और आपके सामने अपनी कमियां बता रहा हो तो आप उसकी कमियों की लिस्ट में दो-चार चीजे जोड़ने की बजाए उसकी अच्छाइयों, ख़ास क्वॉलिटीज के बारे में उसे याद दिलाएं। ऐसा करते वक्त बिलकुल भी मजाक के मूड में ना आएं। जेनुइन तरीके से उसे पॉज़िटिविटी से भरें।

हौसले की हो जरूरत तो न उड़ाएं मजाक

जिंदगी में कई ऐसा समय होता है जब हम अपने कंफ़र्ट ज़ोन से बाहर आकर कुछ बड़ी चीज करते हैं जिसमें हो सकता है कि आगे चलकर काफी मेहनत करने की जरूरत हो और कई नई चुनौतियां आएं। ऐसे समय में दोस्त को हौसलों की जरूरत होती है। ऐसे हाल में अगर आप उसका मजाक ना बनाएं बल्की हौसला दें। अगर कुछ चुनौतियां हों और वह आपसे शेयर करें तो उसकी बातों को धैर्य से सुनें और उसे हौसला दें कि वह बहुत अच्छी तरह सब कुछ सम्हाल रहा है। ये ना हो कि दोस्त मिलकर उसकी खिल्ली उड़ाने लगें।

tips for friendship goals,mates and me,relationship tips

गलती से अगर उसकी दुखती रग पर पड़ जाए हाथ

कॉलेज और स्कूल के दिनों में दोस्तों की दुखती रगों को हाथ रखना हम सभी को याद है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ जब हम सब बड़े हो गए हैं तब पहले की तुलना में हंसी-मज़ाक वाली बातें अधिक दिल पर लगती है। ऐसे में अगर आपका दोस्त सच में किसी बात पर दुखी है तो उसका मज़ाक बिलकुल भी न उड़ाएं। भले ही उसकी वजह हास्यास्पद लगे। अगर आपने मजाक बना दिया तो उसका दुख कम होने के बजाय बढ़ ही जाएगा।

दिल टूटे तो न करें मजाक

अगर आपका दोस्त दुखी हो तो उसकी बातों को हल्के में ना लें। अगर वह अपनी भावनाओं को आपके साथ शेयर करना चाहे तो उसे सुनें। कई बार दोस्त उनकी इस बात में कुछ चुटकुले सुना देते हैं और मजे लेने लगते हैं। ऐसा बिलकुल भी ना करें। पेरेन्ट्स की तरह उन्हें फ्री का ज्ञान भी ना दें। पूरे धैर्य से सुने जिससे आपका दोस्त दिल का पूरा गुबार निकाल सके। ऐसा करने से आपकी दोस्ती हमेशा बनी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर