न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर के धोखा देने पर दिखने लगते हैं ये संकेत, जानें और हो जाएं सतर्क

हर कोई चाहता हैं कि उनकी रिलेशनशिप प्यार और भरोसे से भरपूर हो और उनका पार्टनर उनके साथ हमेशा लॉयल रहे। ऐसे में अगर आप जिससे प्यार करते हैं उससे ही धोखा मिल जाए, तो इंसान अंदर तक टूट जाता हैं और उससे उभरना आसान नहीं होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Feb 2023 4:22:16

पार्टनर के धोखा देने पर दिखने लगते हैं ये संकेत, जानें और हो जाएं सतर्क

हर कोई चाहता हैं कि उनकी रिलेशनशिप प्यार और भरोसे से भरपूर हो और उनका पार्टनर उनके साथ हमेशा लॉयल रहे। ऐसे में अगर आप जिससे प्यार करते हैं उससे ही धोखा मिल जाए, तो इंसान अंदर तक टूट जाता हैं और उससे उभरना आसान नहीं होता हैं। प्यार के रिश्ते दिल से जुड़े होते हैं रिश्ते निभाना और रिश्तो में ईमानदारी रखना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। कई बार ऐसा होता है कि सामने वाला आपको धोखा देता है परंतु हम उसको पहचान नहीं पाते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि पार्टनर आपको धोखा दे रहा हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

partner cheats,partner cheating,partner tips,how to handle cheating partner,cheating partner,relationship tips in hindi

बार बार झूठ बोलना

अगर आप प्यार में है और आपका साथी हर बात में आपसे बोलता है। कुछ समय बाद झूठ आपकी समझ में आने लगे तो उसको बिना कुछ बोले किनारा कर लें, क्योकि जो इंसान बार बार झूठ बोल रहा है, वो आपके साथ रिश्ते में सीरियस नहीं है।अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपको आगे कुछ बड़ा धोखा भी मिल सकता है।

पूरे टाइम फोन पर रहना

अगर आपके पार्टनर आपके साथ रहते हुए भी पूरे समय फोन पर रहते हैं तो समझ जाइए के कुछ गड़बड़ है। फोन को ज्यादा अहमियत देने का ये मतलब ये नहीं है उनका कहीं अफेयर ही चल रहा हो। हां लेकिन ये इस बात का संकेत जरूर है कि उनकी दिलचस्पी आपसे खत्म हो रही है। हो सकता है कि आप पार्टनर की फोन में घुसे रहने की आदत को उनकी व्यस्तता समझकर इग्नोर कर दें, पर जाहिर तौर ये दाल में कुछ काला होने का संकेत है।

partner cheats,partner cheating,partner tips,how to handle cheating partner,cheating partner,relationship tips in hindi

बातचीत के लहजे में परिवर्तन

यदि पहले उनकी आदत आपकी हर बात में अपना तर्क सुनाने की रही है और पिछले कुछ दिनों से ऐसा कुछ भी नहीं कर रहे हैं, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। वे न आपकी किसी बात का सही ढंग से जवाब देते हैं और न ही आपसे कुछ पूछते हैं। आप जो कहती हैं उसे अनदेखा या अनसुना कर जाते हैं। आप पर बिना वजह आरोप लगाने लगे हैं।

छोटी-छोटी बातों पर झगड़ना

जब हम किसी से प्यार करते हैं तो उसकी छोटी-मोटी ऐसी बातों नजरअंदाज कर देते हैं जो हमें पसंद न हों। आपके रिश्ते में भी अब तक ऐसा था लेकिन अगर अब पार्टनर आपकी हर छोटी बात पर चिढ़ जाता है तो समझ जाइए कि उसमें बदलाव आने लगा है। वो आपके साथ और आपकी बातों को एन्जॉय नहीं कर रहा है। वो भले ही आपके साथ हो, पर दिल से वो आपसे दूर होता जा रहा है। पार्टनर से इस मुद्दे पर खुलकर बात करें नहीं तो जल्द ही रिश्ता टूटने की नौबत आ सकती है।

partner cheats,partner cheating,partner tips,how to handle cheating partner,cheating partner,relationship tips in hindi

बात करने से कतराना

ध्यान दें कि आप अपने साथी से बात करना चाहते है और वह कोई बहाना बनाकर निकलने की सोचता है या फिर आपसे बात करने में कतराता है आप जो बोल रहे हैं उन सभी बातों को अनसुना करने लगता है तो यह सभी बातें धोखा मिलने की संभावनाओं को दर्शाती हैं। ऐसे में आप साथी से सचेत हो जाएं।

मोबाइल फोन को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हो जाना

यह एक बहुत ही स्पष्ट संकेत है कि उनके पास कुछ ऐसा है, जिसे वे आपसे शेयर नहीं करना चाहते। अपने पासवर्ड और पिन लॉक करना कहीं से भी गलत नहीं है। पर अगर आपके उनके फोन को हाथ लगाते ही वे ओवर डिफेंसिव हो जाएं तो ये अच्छा संकेत नहीं है।

अचानक से व्यस्त हो जाना
कुछ दिनों पहले तक आप दोनों एक-दूसरे से मिले बिना नहीं रह पाते थे। आप दोनों के बीच फोन पर घंटो बेवजह की बातें होती थी लेकिन अब अचानक से सब बदल गया है तो समझ लीजिए कि कुछ गड़बड़ है। अगर वो आपकी कॉल नहीं लेते हैं और मिस्ड कॉल देखने के बाद भी पलटकर फोन नहीं करते हैं तो इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। हो सकता है कि वो कहीं बिजी हो लेकिन हर बार ही यही होता है तो जाहिर तौर पर वो आपसे दूर होने का बहाना ढूंढ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती